Beyond the Breaking News

SC on NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा नीट यूजी की 38 याचिकाओं पर सुनवाई, काउंसलिंग पर ये है अपडेट

Sc Hearing On Neet Ug 2024 News

SC on NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा नीट यूजी की 38 याचिकाओं पर सुनवाई, काउंसलिंग पर ये है अपडेट
Supreme CourtNeet Ug 2024नीट यूजी 2024

उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को रद्द करने और फिर से आयोजन का NTA को आदेश देने की मांगों से सम्बन्धित दायर 38 याचिकाओं पर सुनवाई SC Hearing on NEET UG 2024 आज यानी सोमवार 8 जुलाई को होनी है। पिछली सुनवाई पिछले माह 18 जून को की गई थी जिसमें शीर्ष अदालत द्वारा सरकारी एजेंसी NTA को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए...

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए 23 लाख से स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - अंडरग्रेजुएट 2024 को रद्द करने और फिर से आयोजन का राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को आदेश देने की मांगों से सम्बन्धित दायर 38 याचिकाओं पर सुनवाई आज यानी सोमवार, 8 जुलाई को होनी है। इन मामलों की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.

वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की खण्डपीठ द्वारा की जानी है। दो अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा हैं। SC Hearing on NEET UG 2024: 18 जून को भी हुई थी सुनवाई NTA द्वारा मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग स्नातक प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 के 5 मई को आयोजन और निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले ही 4 जून को नतीजों की घोषणा के बाद से कई अनियमितताओं के आरोप के साथ इस परीक्षा को रद्द किए जाने, काउंसलिंग पर रोक लगाने और से आयोजित किए जाने की मांगों के साथ अलग-अलग याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में दायर की गई थी। यह भी पढ़ें - नीट-यूजी परीक्षा पर सोमवार को सुप्रीम सुनवाई, कोर्ट के फैसले पर टिकी 24 लाख निगाहें इनमें कुछ मामलों पर सुनवाई पिछले माह के दौरान 18 जून को की गई थी। इस सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत द्वारा सरकारी एजेंसी NTA को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, मामलों की अगली सुनवाई 8 जुलाई को किए जाने का निर्णय खण्डपीठ द्वारा लिया गया था। हालांकि, 18 जून को सुनवाई के बाद कई और याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट दायर की गई थी, जिन्हें 8 जुलाई को ही एकसाथ सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया गया था। यह भी पढ़ें - इन उम्मीदवारों के लिए फिर से होगी NEET UG 2024 परीक्षा, नहीं लगेगी काउंसलिंग पर रोक, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई SC Hearing on NEET UG 2024: काउंसलिंग पर ये है अपडेट ध्यान देने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा NEET UG 2024 को लेकर दायर किसी भी मामले की सुनवाई के दौरान सफल घोषित 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिकित्सा परामर्श समिति द्वारा काउंसलिंग के आयोजन पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। इस क्रम में आरंभ में MCC ने काउंसलिग 6 जुलाई से शुरू करने की जानकारी दी थी। हालांकि, इसके बाद सरकार की तरफ से काउंसलिंग की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और इसका आयोजन जुलाई 2024 के तीसरे सप्ताह से किए जाने की जानकारी शनिवार को साझा की गई। यह भी पढ़ें - NEET UG Counselling 2024: आज शुरू होने वाली नीट यूजी काउंसिलिंग अगले आदेश तक स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का एलान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Supreme Court Neet Ug 2024 नीट यूजी 2024

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET-UG 2024: परीक्षा में गड़बड़ी की 3 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आजNEET-UG 2024: परीक्षा में गड़बड़ी की 3 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आजNEET Results 2024: NEET-UG  का नतीजा आने के बाद से ही देश भर में हज़ारों छात्र अनियमितताओं का आरोप लगा है. जिसके बाद लगातार परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं. आज सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करने वाला है.
Read more »

NEET UG Result 2024: नीट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, काउंसिलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकारNEET UG Result 2024: नीट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, काउंसिलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकारNEET UG Result 2024: NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

NEET UG Result 2024: दोबारा होगी नीट परीक्षा, ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा फैसलाNEET UG Result 2024: दोबारा होगी नीट परीक्षा, ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट में हुआ बड़ा फैसलाNEET UG Result 2024: आज सुप्रीम कोर्ट में NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई. इसमें एनटीए ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

NEET Counselling 2024 Date: रीएग्जाम से पहले आ गई नीट काउंसलिंग डेट, MCC पर मिलेगा पूरा शेड्यूलNEET Counselling 2024 Date: रीएग्जाम से पहले आ गई नीट काउंसलिंग डेट, MCC पर मिलेगा पूरा शेड्यूलMCC NEET Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग2024 डेट सामने आ चुकी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) NEET AIQ Counselling 2024 शुरू करेगी। पूरा नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द mcc.nic.
Read more »

'सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर बन गया तो...', NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाब'सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर बन गया तो...', NEET परीक्षा मामले में SC ने जाहिर की चिंता; NTA से मांगा जवाबनीट-यूजी 2024 परीक्षा में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर किसी की ओर से 0.
Read more »

NEET UG 2024: नीट यूजी की परीक्षा नहीं होगी कैंसल, क्रेंद ने सुप्रीम कोर्ट में फाइल किया हलफनाफाNEET UG 2024: नीट यूजी की परीक्षा नहीं होगी कैंसल, क्रेंद ने सुप्रीम कोर्ट में फाइल किया हलफनाफाNEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा को कैंसल करने को लेकर उठ रहे मांगों के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा फाइल किया है.
Read more »



Render Time: 2026-05-28 11:56:52