Maha Shivratri 2026 Karj Mukti Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष माना गया है. इस दिन भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कर्ज से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए.
Maha Shivratri 2026 Maha Upay : सनतान धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. इस बार यह शुभ संयोग 15 फरवरी को बनने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग क्या चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
इसके लिए शास्त्रों में क्या विशेष विधान बताए गए हैं.कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की उपसना से कठिन से कठिन मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है. साथ ही शिवजी की कृपा से स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है और रोग-शोक दूर होते हैं. इसके अलावा इस दिन शिव जी से जुड़े उपाय करना भी अत्यंत लाभकारी साबित होता है. ऐसे में अगर आप कर्ज से परेशान हैं या कर्ज के बोझ तले दबे पड़े हैं और उससे निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा तो ऐसे में इस दिन क्या करना चाहिए, आइए इसे जानते हैं. महाशिवरात्रि पर बनेंगे कई अद्भुत संयोग ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यतिपात योग, ध्रुव योग, प्रीति योग, लक्ष्मी नारायण योग, चतुर्ग्रही योग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. ऐसे में इन शुभ संयोगों में इस बार की महाशिवरात्रि बेहद कल्याणकारी मानी जा रही है. महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाने का विधान है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगी. ऐसे में चतुर्दशी तिथि 15 तारीख को रात में पड़ने की वजह से महाशिवरात्रि पर्व इसी दिन मनाया जाएगा. क्योंकि प्रदोष काल से लेकर आगे चारों प्रहर में शिव पूजन का विशेष विधान शास्त्रों में बताया गया है. कर्ज मुक्ति के उपाय गन्ने के रस से करें अभिषेक- कर्ज मुक्ति के लिए गन्ने का रस सबसे उत्तम माना गया है. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस की पतली धारा चढ़ाते हुए ॐ नमः शिवाय या ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक है. इससे दरिद्रता दूर होती है और धन के नए स्रोत खुलते हैं. अक्षत चढ़ाएं- शिवलिंग पर बिना टूटे हुए, साफ अक्षत चढ़ाना बहुत शुभ होता है. इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन मुट्ठी भर साबुत चावल ॐ नमः शिवाय बोलते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं. ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ न हो. शास्त्रों के अनुसार, इससे अक्षय पुण्य मिलता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं. यह भी पढ़ें: भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका, जानें रुद्राभिषेक की सही विधि और मंत्र शहद से अभिषेक- अगर कर्ज के कारण मानसिक तनाव बहुत बढ़ गया है, तो शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें. शहद चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में वाणी और व्यवहार में सौम्यता आती है, जिससे व्यापार और करियर में उन्नति होती है और कर्ज चुकाने के रास्ते बनते हैं. मूंग की दाल चढ़ाएं- महाशिवरात्रि पर अभिषेक के बाद शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाना भी ऋण मुक्ति के लिए अचूक माना जाता है. इससे ग्रहों की शांति होती है और पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति की संभावना बढ़ती है. बिल्व पत्र पर राम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं- बेलपत्र के तीनों पत्तों पर सफेद चंदन से राम लिखें और इसे उल्टा करके चढ़ाएं. कहते हैं कि हनुमान जी के स्वामी भगवान राम का नाम शिव को अत्यंत प्रिय है. इससे शिव और हनुमान दोनों की कृपा मिलती है, जो कर्ज के संकट को काट देती है.
Karj Mukti Upay Karj Mukti Ke Upay Maha Shivratri 2026 Maha Upay Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Rudrabhishek Vidhi Rudrabhishek Mantra Mahashivratri 2026 Puja Time Mahashivratri Nishita Kaal Time Mahashivratri Puja Vidhi Maha Shivratri 2026 महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2026 महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त कब है महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि 2026 व्रत पारण समय महाशिवरात्रि पूजा का समय
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maha Shivratri 2026: गृहस्थ होकर भी श्मशान में ही क्यों रहते हैं भगवान शिव? जानें इसके पीछे का अद्भुत रहस्यMaha Shivratri 2026: भगवान शिव के दो पहलू हैं, एक आदर्श गृहस्थ का और दूसरा श्मशान में रहने वाला देवता. श्मशान में भगवान शिव का निवास जीवन-मृत्यु के चक्र और वैराग्य का प्रतीक है, जो मोह-माया से ऊपर उठने की सीख देता है.
Read more »
Maha Shivratri 2026: भगवान शिव ने शादी से पहले क्यों ली थी माता पार्वती की परीक्षा, जानें खास वजहMaha Shivratri 2026: देवाधिदेव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 15 फरवरी को पड़ रही है. मान्यता है इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव विवाह से पहले माता पार्वती की परीक्षा क्यों ली थी. आइए जानते हैं इस दिलचस्प प्रसंग के बारे में.
Read more »
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 पर इतने बजे तक रहेगा जलाभिषेक का मुहूर्त, नोट करें टाइमिंगMaha Shivratri 2026: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए 4 प्रमुख शुभ मुहूर्त होंगे, जिनमें भक्त जल अर्पित कर शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं जलाभिषेक के शुभ मुहूर्तों के बारे में.
Read more »
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 122 स्थानों पर लगेगा मेला, ड्रोन से होगी निगरानी; PAC सहित भारी फोर्स तैनातमहाशिवरात्रि पर मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 122 स्थानों पर लगने वाले शिवरात्रि मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है और ड्रोन व सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शहर को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया...
Read more »
Maha Shivratri 2026: आज या कल, कब है महाशिवरात्रि? जानें क्या रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्तMaha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. जो भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करते हैं.
Read more »
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा, काशी विश्वनाथ मंदिर के करें Live दर्शनमहाशिवरात्रि 2026 फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। यदि आप काशी विश्वनाथ मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो यूट्यूब चैनल पर घर बैठे लाइव दर्शन कर सकते हैं। शुभ मुहूर्त 15 फरवरी शाम 05:04 बजे से 16 फरवरी शाम 05:34 बजे तक है। पूजा विधि में स्नान, अभिषेक और आरती शामिल है, जिससे मनोकामनाएं पूरी होती...
Read more »




