Maha Shivratri 2026: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए 4 प्रमुख शुभ मुहूर्त होंगे, जिनमें भक्त जल अर्पित कर शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं जलाभिषेक के शुभ मुहूर्तों के बारे में.
Maha Shivratri 2026 : इस बार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का दिव्य व्रत रखा जाएगा. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह उत्सव शिव भक्तों के लिए आस्था और साधना का विशेष अवसर लेकर आता है.
मान्यता है कि इसी पावन रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए इस दिन को शिव-शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक भी माना जाता है. और पढ़ेंइस दिन भक्त सुबह से व्रत रखते हैं और रात्रि जागरण करते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की जाती है. 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के कौन से मुहूर्त रहने वाले हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त मिलेंगे, जिनमें भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. - पहला मुहूर्त सुबह 8 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. - इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक का रहेगा. - तीसरा मुहूर्त अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा, जो सुबह 11 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक का रहेगा, जिसमें जल चढ़ाना अत्यंत फलदायी रहेगा. Advertisement - चौथा मुहूर्त जो श्रद्धालु शाम को पूजा करना चाहते हैं, वे 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट के बीच अभिषेक कर सकते हैं. इन सभी मुहूर्तों में श्रद्धा और सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजन का समय - प्रथम प्रहर 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा.- दूसरा प्रहर 15 फरवरी की रात 9 बजकर 45 मिनट से आरंभ होगा.- तीसरा प्रहर 15 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा.- चौथा प्रहर 15 फरवरी की रात के बाद, 16 फरवरी की सुबह 4 बजे से प्रारंभ होगा यानी इसका समय सुबह 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा. जलाभिषेक पूजा सामाग्री महाशिवरात्रि पर शुद्ध जल, दही, शहद, गुलाबजल, गन्ने का रस, दूध, श्रृंगी, बिल्वपत्र, धूप, नारियल, कपूर, घी, पान, सुपारी, मौली, भांग, दीपक, बत्ती, अगरबत्ती, मेवा, मिठाई, धतूरा और फल अर्पित करें.महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें भगवान शिव का जलाभिषेकमहाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनकर भगवान शिव का ध्यान करें. तांबे या चांदी के पात्र में शुद्ध जल भर लें, चाहें तो उसमें थोड़ा गंगाजल भी मिला सकते हैं. पूजा करते समय मन में संकल्प लें और 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर धीरे-धीरे जल अर्पित करें. ध्यान रखें कि जल धार के रूप में चढ़ाएं और मन पूरी तरह शांत रखें. जलाभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, चंदन और फल अर्पित करें. अंत में दीपक जलाकर आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें. मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास से किया गया जलाभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. ---- समाप्त ----
Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri 2026 Date In India Maha Shivratri 2026 Dates In Hindi Maha Shivratri 2026 Kab Hai 15 February Or 16 Feb Maha Shivratri Kab Hai Maha Shivratri Puja Date 2026 Shiv Ji Pujan Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri 2026 Kab Hai Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri Significance Maha Shivratri Pujan Vidhi Maha Shivratri 2026 Shubh Muhurat Maha Shivratri 2026 Nishith Kaal Pujan Muhurat महाशिवरात्रि 2026 तिथि महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त महाशिवरात्रि पूजन विधि महाशिवरात्रि का महत्व
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026 West bengal Assembly Election 2026 Schedule bengal Assembly Election 2026 phase bengal Assembly Election 2026 result
Read more »
Maha Shivratri 2026: कुंभ सहित इन 5 राशियों पर शनि भारी! महाशिवरात्रि पर ये एक काम करने से मिलेगी राहतइस वक्त शनि देव मीन राशि में बैठे हैं. ऐसे में कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा, मीन पर दूसरा और मेष पर पहला चरण चल रहा है. वहीं, सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. ढैय्या या साढ़ेसाती से राहत के लिए महाशिवरात्रि पर कुछ दिव्य उपाय जरूर करें.
Read more »
Maha Shivratri 2026 Date: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तिथि, निशीथ काल और पारण का समयMaha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि 2026 की तिथि को लेकर इस बार लोग असमंजस में हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस बार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा तो कुछ का कहना है कि 16 फरवरी को. तो आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि की सही तिथि क्या रहने वाली है.
Read more »
Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि के दिन दिख जाएं ये 3 चीजें तो हर तरफ मिलेगी दोगुनी खुशी, नीलकंठ पक्षी बन...Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, आस्था की वह रात है जब लोग उम्मीदों के साथ जागते हैं. कोई व्रत रखता है, कोई पूरी रात जप करता है, तो कोई शिवालय की कतार में घंटों खड़ा रहता है. मान्यता है कि इस दिन अगर कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत होती हैं. कई लोग इसे संयोग कहते हैं, तो कई इसे भोलेनाथ का इशारा.
Read more »
Maha Shivratri 2026: रुद्राक्ष के ये 5 अचूक उपाय, रातों-रात बदल सकते हैं आपकी किस्मत!Maha Shivratri 2026 Rudraksha Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस साल यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. ऐसे में आइए इस दिन रुद्राक्ष के किन उपायों से रातोंरात किस्मत पलट सकती हैं.
Read more »
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये दान, बरसेगी महादेव की कृपाMaha Shivratri 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. महाशिवरात्रि पर जब आप अपनी राशि के अनुकूल सामग्री से शिवजी का अभिषेक करते हैं, तो ग्रहों के दोष शांत होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं. साथ ही, इस दिन पौधरोपण करना प्रकृति की सेवा के साथ-साथ अक्षय पुण्य दिलाता है.
Read more »




