Beyond the Breaking News

Maha Shivratri 2026: आज या कल, कब है महाशिवरात्रि? जानें क्या रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2026 News

Maha Shivratri 2026: आज या कल, कब है महाशिवरात्रि? जानें क्या रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त
Maha Shivratri 2026Maha Shivratri 2026 DateMaha Shivratri 2026 Date In India

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा. जो भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करते हैं.

Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है. यह फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी रात भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था और शिव-पार्वती का दिव्य मिलन भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है.

इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और सुबह से ही शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं. कई लोग दिनभर उपवास रखकर रात में शिव मंत्रों का जाप करते हैं. इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026, रविवार को रखा जाएगा. और पढ़ेंमहाशिवरात्रि 2026 तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि इस बार 15 फरवरी की शाम 5 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा. महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजन का समय ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, महाशिवरात्रि की रात यदि कोई जागकर प्रहर के अनुसार पूजा करना चाहता है, तो प्रहर का समय इस प्रकार रहेगा. - प्रथम प्रहर 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा.- दूसरा प्रहर 15 फरवरी की रात 9 बजकर 45 मिनट से आरंभ होगा.- तीसरा प्रहर 15 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा.- चौथा प्रहर 15 फरवरी की रात के बाद, 16 फरवरी की सुबह 4 बजे से प्रारंभ होगा यानी इसका समय सुबह 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा. Advertisement इन समयों के अनुसार आप प्रत्येक प्रहर में अलग-अलग पूजा, जप और अभिषेक कर सकते हैं. इसके बाद, अगले दिन निर्धारित समय में पारण किया जाता है.महाशिवरात्रि 2026 का पारण कब किया जाएगा? चूंकि, 15 फरवरी की रात महाशिवरात्रि की होगी, इसलिए पारण 16 फरवरी को किया जाएगा. 16 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक पारण का समय रहेगा. आप इस अवधि के बीच कभी भी महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कर सकते हैं.महाशिवरात्रि 2026 निशीथ काल का समयमहाशिवरात्रि पर निशीथ काल 15 फरवरी की रात में, अर्थात 16 फरवरी की तिथि की शुरुआत में पड़ेगा. यानी इसका समय 16 फरवरी को रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर अर्धरात्रि 1 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. यह अवधि पूजा, जप, अभिषेक और साधना के लिए सबसे श्रेष्ठ और शुभ मानी जाती है.महाशिवरात्रि 2026 पूजन विधि महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है. लोग जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. कई श्रद्धालु अपने घरों में भी रुद्राभिषेक कराते हैं और पूरे विधि-विधान से शिव परिवार की आराधना करते हैं. मान्यता है कि बेलपत्र अर्पित करने से विशेष कृपा मिलती है और धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. Advertisement जो लोग मंदिर नहीं जा पाते, वे घर पर ही छोटा शिवलिंग स्थापित कर पूजा कर सकते हैं. शास्त्रों में बताया गया है कि घर के लिए बहुत बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. अंगूठे के ऊपरी हिस्से से बड़ा शिवलिंग घर में स्थापित करना उचित नहीं माना जाता. सोना, चांदी, पीतल, पत्थर या मिट्टी का शिवलिंग शुभ माना जाता है. स्फटिक और पारद का शिवलिंग भी घर में रखा जा सकता है, लेकिन स्टील, लोहे या एल्युमिनियम से बने शिवलिंग की पूजा से बचना चाहिए. शिवलिंग के साथ गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की छोटी प्रतिमा भी रखना शुभ माना जाता है. करें इस मंत्र का जाप पूजा के दौरान 'महामृत्युंजय मंत्र' का जप करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से डर और चिंता कम होती है और जीवन में शांति आती है. सच्चे मन से की गई शिव भक्ति महाशिवरात्रि को और भी फलदायी बना देती है. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri 2026 Date In India Maha Shivratri 2026 Dates In Hindi Maha Shivratri 2026 Kab Hai 15 February Or 16 Feb Maha Shivratri Kab Hai Maha Shivratri Puja Date 2026 Shiv Ji Pujan Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri 2026 Kab Hai Maha Shivratri 2026 Maha Shivratri 2026 Date Maha Shivratri Significance Maha Shivratri Pujan Vidhi Maha Shivratri 2026 Shubh Muhurat Maha Shivratri 2026 Nishith Kaal Pujan Muhurat महाशिवरात्रि 2026 तिथि महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त महाशिवरात्रि पूजन विधि महाशिवरात्रि का महत्व

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि के दिन दिख जाएं ये 3 चीजें तो हर तरफ मिलेगी दोगुनी खुशी, नीलकंठ पक्षी बन...Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि के दिन दिख जाएं ये 3 चीजें तो हर तरफ मिलेगी दोगुनी खुशी, नीलकंठ पक्षी बन...Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, आस्था की वह रात है जब लोग उम्मीदों के साथ जागते हैं. कोई व्रत रखता है, कोई पूरी रात जप करता है, तो कोई शिवालय की कतार में घंटों खड़ा रहता है. मान्यता है कि इस दिन अगर कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत होती हैं. कई लोग इसे संयोग कहते हैं, तो कई इसे भोलेनाथ का इशारा.
Read more »

Maha Shivratri 2026: रुद्राक्ष के ये 5 अचूक उपाय, रातों-रात बदल सकते हैं आपकी किस्मत!Maha Shivratri 2026: रुद्राक्ष के ये 5 अचूक उपाय, रातों-रात बदल सकते हैं आपकी किस्मत!Maha Shivratri 2026 Rudraksha Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस साल यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. ऐसे में आइए इस दिन रुद्राक्ष के किन उपायों से रातोंरात किस्मत पलट सकती हैं.
Read more »

Maha Shivratri 2026: भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 4 राशियां, महाशिवरात्रि से शुरू होगा गोल्डन टाइमMaha Shivratri 2026: भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 4 राशियां, महाशिवरात्रि से शुरू होगा गोल्डन टाइमMaha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह पावन दिन वृषभ, कर्क, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की विशेष कृपा लेकर आ सकता है. जानिए इस महाशिवरात्रि का इन राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.
Read more »

Maha Shivratri 2026: शिवजी और नंदी के बीच का वो पवित्र समझौता, जिसके कारण नंदी के बिना अधूरी है आपकी मनोकामनाMaha Shivratri 2026: शिवजी और नंदी के बीच का वो पवित्र समझौता, जिसके कारण नंदी के बिना अधूरी है आपकी मनोकामनाMaha Shivratri 2026 Special: महाशिवरात्रि का महापर्व इस साल 15 फरवरी को मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था. आमतौर पर लोग भगवान शिव तक अपनी मनोकामना पहुंचाने के लिए नंदी के कान में कहते हैं.
Read more »

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये दान, बरसेगी महादेव की कृपाMaha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये दान, बरसेगी महादेव की कृपाMaha Shivratri 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. महाशिवरात्रि पर जब आप अपनी राशि के अनुकूल सामग्री से शिवजी का अभिषेक करते हैं, तो ग्रहों के दोष शांत होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं. साथ ही, इस दिन पौधरोपण करना प्रकृति की सेवा के साथ-साथ अक्षय पुण्य दिलाता है.
Read more »

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 पर इतने बजे तक रहेगा जलाभिषेक का मुहूर्त, नोट करें टाइमिंगMaha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 पर इतने बजे तक रहेगा जलाभिषेक का मुहूर्त, नोट करें टाइमिंगMaha Shivratri 2026: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए 4 प्रमुख शुभ मुहूर्त होंगे, जिनमें भक्त जल अर्पित कर शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं जलाभिषेक के शुभ मुहूर्तों के बारे में.
Read more »



Render Time: 2026-06-03 12:05:48