Rajasthan Monsoon Rain News: राजस्थान में पिछले डेढ़ महीने से हो रही भारी बारिश अब थमने वाली है। शुक्रवार 13 सितंबर से बारिश की गतिविधियां कम होंगी और शनिवार 14 सितंबर से मौसम साफ रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो सप्ताह तक तेज बारिश की संभावना नहीं...
जयपुर : राजस्थान में पिछले डेढ़ महीने से लगातार हुई भारी बारिश पर अब थोड़ा विराम लगने वाला है। शुक्रवार 13 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियां कम होने जा रही है और शनिवार 14 सितंबर से प्रदेश का मौसम एकदम साफ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन के मुताबिक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब थमने जा रही है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में मध्य से हल्की बारिश हो सकती है लेकिन पश्चिमी राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान के 13 जिलों के लिए खुशखबरी, ERCP के पहले नवनेरा बैराज की 'जल परीक्षा' सफल, 3.
50 लाख क्यूसेक पानी निकाला, देखें वीडियो 13 सितंबर को सिर्फ 7 जिलों बारिश होने की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 13 सितंबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश के 33 जिलों में से पूर्वी राजस्थान के सिर्फ 7 जिलों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश होने की संभावना है। हालांकि अलवर, भरतपुर और धौलपुर में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। शनिवार 14 सितंबर से प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ होता नजर आ रहा है। आगामी दो सप्ताह तक ऐसी कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही जहां तेज बारिश होने के संकेत मिल रहे हों। कोटा में कोबरा के बाद अजगर का आतंक, देखें कहां पहुंचा 12 फीट लंबा 70 किलो वजनी अजगरआगामी दो सप्ताह का अनुमान यहां देखेंपूर्वी राजस्थान में 14 से 17 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पहले सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य के अधिक और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में राज्य के अनेक स्थानों पर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।
Rajasthan Monsoon Today Rajasthan Monsoon Update Rajasthan Weather Rajasthan Weather News राजस्थान मौसम अपडेट राजस्थान मौसम समाचार Rajasthan News Rajasthan News About Rain राजस्थान में बारिश का अलर्ट
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंडीगढ़ में अगले 2 दिन बारिश की चेतावनी: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंकाचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Read more »
Rajasthan Weather News: राजस्थान में छंट गए बादल, भारी बारिश का दौर टला, आज 4 जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेटRajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश के आसार कम हो गए हैं। मौसम विभाग ने 22 अगस्त से बारिश का पूर्वानुमान जताया था, जो अब बादल छंटने के कारण नहीं दिख रहा। हालांकि, अगले तीन दिनों में बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानते हैं मौसम विभाग की ओर से अब कब बारिश होने का अनुमान लगाया गया...
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में आज बरेसगा बारिश का जलजला, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टRajasthan Weather Update: राजस्थान में आज आज 29 अगस्त गुरुवार को कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली आदि जगहों पर झमाझम बारिश के आसार हैं, इसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्टYellow alert for rain in Delhi-NCR UP-Rajasthan Weather Update in hindi देश दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्ट
Read more »
राजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कियाराजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
Read more »
Rajasthan Weather: अस्पताल बना स्विमिंग पूल, धौलपुर में ढहा मकान, पढ़ें राजस्थान का मौसम अपडेटराजस्थान में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में परेशानी बढ़ गई है। कोटा के अयाना गांव के अस्पताल में पानी भर गया है, जिससे मरीजों को खतरा है। धौलपुर में मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। हाड़ौती संभाग में बांधों के गेट खोले गए हैं और सवाई माधोपुर में लैंडस्लाइड हुई...
Read more »




