राजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
राजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कियाजयपुर, 11 सितंबर | राजस्थान में सितंबर माह में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अब तक सामान्य से 155 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर तक राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, सीकर और झुंझुनू शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को यहां पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की संभावना के बीच, मौसम विभाग ने लोगों से अपील की। मौसम विभाग ने लोगों को अंडरपास, नदियों और निचले इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल, भारी बरसात के बीच जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। मौसम विभाग ने, जालौर, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, अलवर और दौसा में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बरसात के बीच लोग पेड़ों के नीचे शरण न लें। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों को प्राथमिकता देनी चाहिए। आगे की यात्रा शुरू करने से पहले बारिश रुकने का इंतजार करना चाहिए। सितंबर माह में राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राज्य में सामान्य से करीब 155 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक 96.
9 मिमी बारिश हुई है, जो इसी अवधि के लिए सामान्य बारिश 37.9 मिमी से काफी अधिक है।भीलवाड़ा में सामान्य से 264 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, और बांसवाड़ा में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक सामान्य से 214 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां तक कि पश्चिमी राजस्थान, जिसमें बाड़मेर और जैसलमेर के रेगिस्तानी इलाके शामिल हैं। यहां भी रिकॉर्ड बारिश हुई है। जो सामान्य बारिश से 127 प्रतिशत अधिक है। जैसलमेर में इस मौसम में सामान्य से 111 प्रतिशत, चूरू में 142 प्रतिशत, जोधपुर में 152 प्रतिशत तथा बाड़मेर में 163 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। बता दें मंगलवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, सिरोही, भीलवाड़ा तथा उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंडीगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए रहेंगे बादल, आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिशचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।
Read more »
चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट: आज भी बादल छाए रहने के आसार, तापमान 35 डिग्री के पारचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ में कोई बारिश नहीं हुई है।
Read more »
चंडीगढ़ में आज सुबह-सुबह हल्की बारिश: दिन भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने कल तक के लिए जारी किया अलर्टचंडीगढ़ में आज सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी देखी गई है। मौसम विभाग ने कल तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे।
Read more »
चंडीगढ़ में अगले 2 दिन बारिश की चेतावनी: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंकाचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
Read more »
Weather: गुजरात से महाराष्ट्र और बंगाल से त्रिपुरा तक भारी बारिश का अलर्ट; पूरे देश में जन-जीवन अस्त व्यस्तमौसम विभाग ने 26 अगस्त तक गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और बंगाल से लेकर त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
आईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की, छह जिलों में येलो अलर्ट जारीआईएमडी ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की, छह जिलों में येलो अलर्ट जारी
Read more »




