Nobel Prize 2025: रसायन विज्ञान में 2025 के लिए इन्हें मिला नोबेल पुरस्कार, तीनों अविष्कारकों ने एक नए प्रकार की आणविक संरचना विकसित की है
"रसायन विज्ञान में 2025 का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी को मिला है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज का कहना है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने एक नए प्रकार की आणविक संरचना विकसित की है.
प्रेस रिलीज में कहा गया, 'उन्होंने जो संरचनाएं बनाईं-धातु-कार्बनिक ढांचे हैं, जिनमें अणु अंदर-बाहर प्रवाहित हो सकते हैं. शोधकर्ताओं ने इनका उपयोग रेगिस्तानी हवा से पानी एकत्र करने, पानी से प्रदूषक निकालने, कार्बन डाइऑक्साइड को पकड़ने और हाइड्रोजन को संग्रहित करने के लिए किया है.'Advertisment चुनौतियों का समाधान करने के लिए नए अवसर दिए प्रेस रिलीज में कहा गया है कि धातु-कार्बनिक ढांचों के विकास के जरिए इन पुरस्कार विजेताओं ने रसायनज्ञों को उनके सामने आने वाली कुछ चुनौतियों का समाधान करने के लिए नए अवसर दिए हैं. जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के सुसुमु कितागावा, मेलबर्न विश्वविद्यालय के रिचर्ड रॉबसन और कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय के उमर एम. याघी सभी को नोबेल पुरस्कार का एक तिहाई हिस्सा मिल सकेगा. बीते वर्ष, रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को दिया गया. इनमें से आधा डेविड बेकर को और दूसरा आधा संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन विज्ञान में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया था. "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिज़ाइन" के लिए नोबेल पुरस्कार दिया बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिज़ाइन" के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं हसबिस और जम्पर को "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी" के लिए सम्मानित किया गया. रसायन विज्ञान और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से प्रदान किया जाता है. स्वीडिश रसायनज्ञ और उद्यमी अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की. अपनी वसीयत में निर्देश दिया कि उनकी संपत्ति का बड़ा भाग उन लोगों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाए, जिन्होंने बीते वर्ष मानवता के लिए बड़ा योगदान दिया. नोबेल पुरस्कार साहित्य, शरीर विज्ञान या चिकित्सा और शांति के लिए प्रदान किया जाता है. 1968 में अल्फ्रेड नोबेल की याद में अर्थशास्त्र के लिए भी नोबेल पुरस्कार की स्थापना की गई. ये भी पढ़ें: IMC: "जब हम मेक इन इंडिया लाए तो कुछ लोग हंसे, पर आज देखिए", यशोभूमि में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nobel Prize 2025: ਮੈਰੀ ਬਰੂੰਕੋ, ਫਰੈੱਡ ਰਾਮਸਡੇਲ ਤੇ ਸ਼ਿਮੋਨ ਸਾਕਾਗੁਚੀ ਨੂੰ ਮੈਡੀਸਨ ਵਿੱਚ ਨੋਬਲ ਪੁਰਸਕਾਰNobel Prize 2025: ਮੈਡੀਸਨ ਜੇਤੂਆਂ ਨੇ ਖੋਜ ਕੀਤੀ ਕਿ ਚੂਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਜੀਨ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਰਤਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ FoxP3 ਰੱਖਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਜੀਨ ਦੇ ਮਨੁੱਖੀ ਬਰਾਬਰ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਰਤਨ IPEX ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣਦਾ ਹੈ, ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਆਟੋਇਮਿਊਨ ਬਿਮਾਰੀ।
Read more »
Nobel Prize 2025: వైద్యశాస్త్రంలో 2025 సంవత్సరానికి గాను ముగ్గురికి నోబెల్ పురస్కారం..!!Nobel Prize 2025: వైద్య శాస్త్రంలో నోబెల్ బహుమతిని ప్రకటించారు. ఈ సంవత్సరం శరీరధర్మ శాస్త్రం లేదా వైద్య శాస్త్రంలో నోబెల్ బహుమతిని మేరీ ఇ. బ్రుంకో, ఫ్రెడ్ రామ్స్డెల్, షిమోన్ సకాగుచికి ప్రదానం చేశారు.
Read more »
Nobel Prize 2025: क्या आप जानते हैं, गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार?Nobel Prize 2025 Announcements: नोबेल पुरस्कार 2025 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है. ऐसे में क्या आप जानते हैं, क्यों गणित के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है? आइए आपको बताते हैं.
Read more »
फिजिक्स के नोबेल की घोषणा आज: क्वांटम कंप्यूटिंग या नैनोटेक्नोलॉजी पर रिसर्च को मिल सकता है पुरस्कारNobel Prize 2025 (Physics) Winner Update; Follow Nobel Prize Schedule, Physiology, Physics, Chemistry, Literature, Peace, and Economic Sciences Nominations Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
Nobel Prize 2025: भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान, तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया यह सम्मानभौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। नोबेल पुरस्कार पाने वाले
Read more »
अल्फ्रेड नोबेल ने दान की थी कितनी संपत्ति, जिससे दिया जाता है करोड़ों का नोबेलNobel Prize 2025: अल्फ्रेड नोबेल ने दान की कितनी संपत्ति, जिससे मिलते हैं करोड़ों रुपये के नोबेल पुरस्कार
Read more »
