Beyond the Breaking News

Nobel Prize 2025: भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान, तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया यह सम्मान

Nobel Prize News

Nobel Prize 2025: भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान, तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया यह सम्मान
Nobel Prize NewsNobel Prize 2025Nobel Prize Announcement

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। नोबेल पुरस्कार पाने वाले

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीनों अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा की है। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2025 कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के जॉन क्लार्क, येल यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के मिशेल एच.

डेवोरेट और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के जॉन एम. मार्टिनिस को प्रदान किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने "इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटीकरण की खोज" के लिए उनके अग्रणी कार्य को मान्यता दी, जो मानवीय पैमाने पर क्वांटम परिघटनाओं को प्रदर्शित करने की खोज में एक सफलता का प्रतीक है। मालूम हो कि विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना , सोने का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इन शोधकर्ताओं को पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से स्टॉकहोम में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि 1901 से 2024 के बीच 226 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 118 बार भौतिकी का यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। गौरतलब है कि अल्फ्रेड नोबेल एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे और उन्होंने ही इन पुरस्कारों की स्थापना की थी। पिछले साल इन वैज्ञानिकों को मिला था पुरस्कार पिछले साल यानी 2024 में मशीन लर्निंग में फिजिक्स के इस्तेमाल के लिए नोबेल प्राइज मिला था। जॉन जे. होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को नोबेल से नवाजा गया था। जॉन हॉपफील्ड ने कंप्यूटर को चीजें याद रखने और पहचानने में मदद करने वाली तकनीक विकसित की थी। जिसे हॉपफील्ड नेटवर्क कहा जाता है। वहीं जेफ्री हिंटन, जिनको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'गॉडफादर' भी कहा जाता है। उन्होंने बोल्ट्जमैन मशीन बनाई, जो कंप्यूटर को डेटा से खुद सीखने की क्षमता देता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nobel Prize News Nobel Prize 2025 Nobel Prize Announcement Nobel Prize In Physics World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News नोबेल पुरस्कार 2025 नोबेल पुरस्कार भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2025

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नोबेल वीक 2025: मेडिसिन पुरस्कारों की घोषणा आज: कैंसर जैसे क्षेत्र में बेहतर काम के लिए मिलता सम्मान; विजेत...नोबेल वीक 2025: मेडिसिन पुरस्कारों की घोषणा आज: कैंसर जैसे क्षेत्र में बेहतर काम के लिए मिलता सम्मान; विजेत...Nobel Prize 2025 (Physiology or Medicine) Winner Update; Follow Nobel Prize Schedule, Physiology, Physics, Chemistry, Literature, Peace, and Economic Sciences Nominations Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

Nobel Prize 2025: मैरी ई.ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेलNobel Prize 2025: मैरी ई.ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेलNobel In Medicine: 2025 नोबेल चिकित्सा पुरस्कार मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुची को 'पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस' की खोज के लिए. रेगुलेटरी टी-सेल्स (Tregs) और फॉक्सपी3 जीन से ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज संभव. शरीर की रक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने वाली यह खोज कैंसर, ट्रांसप्लांट में क्रांति लाएगी. पुरस्कार राशि 8.5 करोड़ रुपये.
Read more »

Nobel Prize 2025: ਮੈਰੀ ਬਰੂੰਕੋ, ਫਰੈੱਡ ਰਾਮਸਡੇਲ ਤੇ ਸ਼ਿਮੋਨ ਸਾਕਾਗੁਚੀ ਨੂੰ ਮੈਡੀਸਨ ਵਿੱਚ ਨੋਬਲ ਪੁਰਸਕਾਰNobel Prize 2025: ਮੈਰੀ ਬਰੂੰਕੋ, ਫਰੈੱਡ ਰਾਮਸਡੇਲ ਤੇ ਸ਼ਿਮੋਨ ਸਾਕਾਗੁਚੀ ਨੂੰ ਮੈਡੀਸਨ ਵਿੱਚ ਨੋਬਲ ਪੁਰਸਕਾਰNobel Prize 2025: ਮੈਡੀਸਨ ਜੇਤੂਆਂ ਨੇ ਖੋਜ ਕੀਤੀ ਕਿ ਚੂਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਜੀਨ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਰਤਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ FoxP3 ਰੱਖਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਜੀਨ ਦੇ ਮਨੁੱਖੀ ਬਰਾਬਰ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਰਤਨ IPEX ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣਦਾ ਹੈ, ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਆਟੋਇਮਿਊਨ ਬਿਮਾਰੀ।
Read more »

Nobel Prize 2025: వైద్యశాస్త్రంలో 2025 సంవత్సరానికి గాను ముగ్గురికి నోబెల్ పురస్కారం..!!Nobel Prize 2025: వైద్యశాస్త్రంలో 2025 సంవత్సరానికి గాను ముగ్గురికి నోబెల్ పురస్కారం..!!Nobel Prize 2025: వైద్య శాస్త్రంలో నోబెల్ బహుమతిని ప్రకటించారు. ఈ సంవత్సరం శరీరధర్మ శాస్త్రం లేదా వైద్య శాస్త్రంలో నోబెల్ బహుమతిని మేరీ ఇ. బ్రుంకో, ఫ్రెడ్ రామ్స్‌డెల్, షిమోన్ సకాగుచికి ప్రదానం చేశారు.
Read more »

Nobel Prize 2025: क्या आप जानते हैं, गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार?Nobel Prize 2025: क्या आप जानते हैं, गणित के लिए क्यों नहीं दिया जाता नोबेल पुरस्कार?Nobel Prize 2025 Announcements: नोबेल पुरस्कार 2025 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है. ऐसे में क्या आप जानते हैं, क्यों गणित के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है? आइए आपको बताते हैं.
Read more »

फिजिक्स के नोबेल की घोषणा आज: क्वांटम कंप्यूटिंग या नैनोटेक्नोलॉजी पर रिसर्च को मिल सकता है पुरस्कारफिजिक्स के नोबेल की घोषणा आज: क्वांटम कंप्यूटिंग या नैनोटेक्नोलॉजी पर रिसर्च को मिल सकता है पुरस्कारNobel Prize 2025 (Physics) Winner Update; Follow Nobel Prize Schedule, Physiology, Physics, Chemistry, Literature, Peace, and Economic Sciences Nominations Details On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-06-01 18:13:44