JEE Main 2026 Session 1 Result: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए।
"JEE Mains Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल है.
Advertisment इन कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल इस बार जेईई मेन 2026 सेशन 1 में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. ये छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से हैं. 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों में श्रेयस मिश्रा , नरेंद्रबाबू गारी माहित , शुभम कुमार , कबीर छिल्लर , चिरंजीब कर , भावेश पत्र , अनय जैन , अर्णव गौतम , पासला मोहित , माधव विरादिया , पुरोहित निमय और विवान शरद महीश्वरी शामिल हैं. ऐसे करें रिजल्ट चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.नई विंडो में मांगी गई जानकारी भरें.रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें. परीक्षा में कितने छात्र शामिल अगर परीक्षा में शामिल छात्रों की बात करें तो पेपर 1 के लिए कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 96.26 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में हुई, जबकि 29 जनवरी को बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की गई. यह भी पढ़ें: JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत"
JEE Main Session 1 100 Percentile Students NTA Result Jeemain.Nta.Nic.In JEE Main Topper List
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, ऐसे करें चेकJEE Main 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. पेपर 1 दो शिफ्ट में और पेपर 2 एक शिफ्ट में हुआ. बहुविकल्पीय प्रश्नों की जांच अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी और उम्मीदवारों के वास्तविक अंकों को NTA स्कोर में बदला जाएगा.
Read more »
JEE Main 2026 Session 1 Result: पिछले साल के 14 टॉपर्स... जेईई मुख्य सेशन 1 और 2 परीक्षा में भी लाए थे 100% स्कोरJEE Main Session 1 Toppers List 2025: पिछले साल किन 14 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन 1 और 2 परीक्षा में टॉप किया था, आइए 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले उन 14 उम्मीदवारों का नाम जानते हैं.
Read more »
JEE Main Session 1 Result 2026 आज होगा जारी, ऐसे चेक करेंजेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी को परीक्षा का परिणाम जारी करेगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें। परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी और सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक किए जा सकते हैं।
Read more »
JEE Main Result 2026: जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा के नतीजे घोषित, 12 अभ्यर्थियों ने हासिल किए पूरे-पूरे अंकJEE Mains 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम का विस्तृत पीडीएफ
Read more »
JEE Mains Result 2026: नतीजे घोषित, 12 स्टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइलJEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस रिजल्ट 2026 के सेशन-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार 12 उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं.
Read more »
जेईई मेन 2026: 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, परिणाम घोषितजेईई मेन 2026 सत्र-1 (जनवरी) के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित, 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल स्कोर। परीक्षा 21 से 28 जनवरी तक आयोजित की गई थी। पेपर-2 के नतीजे बाद में जारी होंगे।
Read more »




