JEE Mains 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम का विस्तृत पीडीएफ
12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर जारी परिणाम के अनुसार, इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। यानी इन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सर्वाधिक संभव अंक प्राप्त किए हैं। पेपर-1 में 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। आवेदन संख्या के क्रम में उनके नाम इस प्रकार हैं: क्रमांक अभ्यर्थी का नाम राज्य 1 श्रेयस मिश्रा दिल्ली 2 नरेंद्रबाबू गारी महित आंध्र प्रदेश 3 शुभम कुमार बिहार 4 कबीर छिल्लर राजस्थान 5 चिरंजीब कर राजस्थान 6 भावेश पात्रा ओडिशा 7 अनय जैन हरियाणा 8 अर्नव गौतम राजस्थान 9 पसाला मोहिथ आंध्र प्रदेश 10 माधव विराडिया महाराष्ट्र 11 पुरोहित निमय गुजरात 12 विवान शरद महिस्वारी तेलंगाना कितने अभ्यर्थी शामिल हुए? कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 13,55,293 कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 13,04,653 उपस्थिति प्रतिशत: 96.
26% 21 से 28 जनवरी तक हुई परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 सत्र-1 के पेपर-1 का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू समेत अन्य भाषाएं शामिल रहीं। पेपर-2 के नतीजे बाद में प्रकाशित होंगे एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवांस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी।
Jee Main Result Education News In Hindi Education News In Hindi Education Hindi News जेईई मेन रिजल्ट
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, ऐसे करें चेकJEE Main 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. पेपर 1 दो शिफ्ट में और पेपर 2 एक शिफ्ट में हुआ. बहुविकल्पीय प्रश्नों की जांच अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी और उम्मीदवारों के वास्तविक अंकों को NTA स्कोर में बदला जाएगा.
Read more »
JEE Mains 2026 Final Answer Key Out: जेईई मेन के 9 सवाल ड्रॉप, जानिए किसे मिलेगा 54 नंबर का फायदा, ये है नियमJEE Mains 2026 Final Answer Key Link: एनटीए ने 16 फरवरी को जेईई मेन सेशन-1 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.
Read more »
JEE Main 2026 Session 1 Result: पिछले साल के 14 टॉपर्स... जेईई मुख्य सेशन 1 और 2 परीक्षा में भी लाए थे 100% स्कोरJEE Main Session 1 Toppers List 2025: पिछले साल किन 14 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन 1 और 2 परीक्षा में टॉप किया था, आइए 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले उन 14 उम्मीदवारों का नाम जानते हैं.
Read more »
JEE Main Result 2026 OUT: जारी हो गया जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट Link से सबसे पहले करें चेकJEE Main 2026 Session 1 Result: जेईई मेन के सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट जनवरी सेशन के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके jeemain.nta.nic.
Read more »
JEE Main 2026 Result Out : जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट जारी, दिल्ली के श्रेयस ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्टJEE Main 2026 Result Out : जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस सेशन की परीक्षा में 13.6 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. यह परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी.
Read more »
JEE Main Session 1 Result 2026 आज होगा जारी, ऐसे चेक करेंजेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी को परीक्षा का परिणाम जारी करेगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखें। परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी और सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक किए जा सकते हैं।
Read more »




