John Cena Retirement from WWE : जॉन सीना कनाडा के टोरंटो में 'डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक' शो में लौटे। उन्होंने सभी फैंस को चौंकाते हुए अचानक एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के दिग्गज रेसलर जॉन सीना अपने लीजेंड्री करियर का जल्द ही अंत करने जा रहे हैं। WWE के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जॉन सीना ने इन-रिंग प्रतियोगिता से संन्यास की घोषणा की है। वह 2025 में WWE को अलविदा कहेंगे। जॉन सीना कनाडा के टोरंटो में 'डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक' शो में लौटे। उन्होंने सभी फैंस को चौंकाते हुए अचानक एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आज रात मैं आधिकारिक तौर पर WWE से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं।' जॉन सीन की इस घोषणा ने उनके प्रशंसकों को दुखी कर दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'आपको याद करेंगे चैंपियन।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- सीना के बिना डब्ल्यूडब्ल्यूई देखना मुश्किल होगा। सीना ने खुलासा किया कि वह फिलहाल 'मंडे नाइट रॉ' में बने रहने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, 'मंडे नाइट रॉ' शो जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर लॉन्च होने जा रहा है। सीना ने कहा- मैं आज संन्यास नहीं लूंगा। यह विदाई, यह आज रात खत्म नहीं होती है। उन्होंने कहा, 'हर कोई मंडे नाइट रॉ को अगले साल इतिहास बनाते देखना चाहता है। जब यह शो नेटफ्लिक्स पर आएगा तो इतिहास रचा जाएगा। मैं कभी भी नेटफ्लिक्स पर रॉ का हिस्सा नहीं रहा, यह इतिहास है। यह पहली बार है, और मैं वहां रहूंगा। उस इतिहास का गवाह बनूंगा।' सीना ने कहा- 2025 रॉयल रंबल मेरा आखिरी होगा। 2025 एलिमिनेशन चैंबर मेरा आखिरी होगा। और मैं आज रात यहां यह घोषणा करने के लिए हूं कि लास वेगास में रेसलमेनिया 2025 मेरा आखिरी रेसलमेनिया होगा जिसमें मैं मुकाबला करूंगा।' सीना ने 2001 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उसके बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। शुरुआत में उनकी और कर्ट एंगल की फ्यूड काफी चर्चा में रही थी। कर्ट ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 2018 में वह WWE से दूर हो गए और कभी कभी दिखते रहे। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए इससे किनारा कर लिया। वह रिकॉर्ड 16 बार के WWE विश्व चैंपियन हैं। हाल ही में जॉन सीना फास्ट एंड फ्यूरियस, बार्बी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।.
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के दिग्गज रेसलर जॉन सीना अपने लीजेंड्री करियर का जल्द ही अंत करने जा रहे हैं। WWE के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जॉन सीना ने इन-रिंग प्रतियोगिता से संन्यास की घोषणा की है। वह 2025 में WWE को अलविदा कहेंगे। जॉन सीना कनाडा के टोरंटो में 'डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक' शो में लौटे। उन्होंने सभी फैंस को चौंकाते हुए अचानक एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आज रात मैं आधिकारिक तौर पर WWE से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं।' जॉन सीन की इस घोषणा ने उनके प्रशंसकों को दुखी कर दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'आपको याद करेंगे चैंपियन।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- सीना के बिना डब्ल्यूडब्ल्यूई देखना मुश्किल होगा। सीना ने खुलासा किया कि वह फिलहाल 'मंडे नाइट रॉ' में बने रहने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, 'मंडे नाइट रॉ' शो जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर लॉन्च होने जा रहा है। सीना ने कहा- मैं आज संन्यास नहीं लूंगा। यह विदाई, यह आज रात खत्म नहीं होती है। उन्होंने कहा, 'हर कोई मंडे नाइट रॉ को अगले साल इतिहास बनाते देखना चाहता है। जब यह शो नेटफ्लिक्स पर आएगा तो इतिहास रचा जाएगा। मैं कभी भी नेटफ्लिक्स पर रॉ का हिस्सा नहीं रहा, यह इतिहास है। यह पहली बार है, और मैं वहां रहूंगा। उस इतिहास का गवाह बनूंगा।' सीना ने कहा- 2025 रॉयल रंबल मेरा आखिरी होगा। 2025 एलिमिनेशन चैंबर मेरा आखिरी होगा। और मैं आज रात यहां यह घोषणा करने के लिए हूं कि लास वेगास में रेसलमेनिया 2025 मेरा आखिरी रेसलमेनिया होगा जिसमें मैं मुकाबला करूंगा।' सीना ने 2001 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उसके बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। शुरुआत में उनकी और कर्ट एंगल की फ्यूड काफी चर्चा में रही थी। कर्ट ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 2018 में वह WWE से दूर हो गए और कभी कभी दिखते रहे। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए इससे किनारा कर लिया। वह रिकॉर्ड 16 बार के WWE विश्व चैंपियन हैं। हाल ही में जॉन सीना फास्ट एंड फ्यूरियस, बार्बी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
John Cena Retirement Match John Cena Retirement Wwe John Cena Retirement News John Cena Is Retired Or Not Is John Cena Going To Retire John Cena News Wwe News
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bigg Boss OTT 3 का बेसब्री से कर रहे इंतजार, तो जानें कब और कहां देखेंBigg Boss OTT 3 का बेसब्री से कर रहे इंतजार, तो जानें कब और कहां देखें
Read more »
इस दिन से होगी चातुर्मास की शुरुआत, शादियां और मांगलिक कार्य क्यों नहीं होते इस दौरान, जानें वजहइस साल चातुर्मास की शुरुआत कब से हो रही है, यह कब खत्म होगा और इस दौरान आपको किन-किन कामों से बचना चाहिए जानें यहां.
Read more »
PM Modi-Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास के बाद पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएंभारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Read more »
पाकिस्तान में जनता पर महंगाई की मार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें नया रेटकंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमतों में 7.
Read more »
BJP ने 24 प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, जानें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारीBJP ने 24 प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की, जानें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
Read more »
जॉन सीना ने लिया WWE से संन्यास, 20 साल से भी ज्यादा लंबे करियर को दिया विरामJohn Cena Retirement: 16 बार WWE चैंपियन रहे जॉन सीना ने अपने 20 साल लंबे करियर को अब विराम दे दिया है. जॉन सीना ने अचानक WWE से संन्यास लेने की खबर सुनाकर अपने फैंस को जोर का झटका दिया है.
Read more »




