Beyond the Breaking News

Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई में 106 प्रतिशत का उछाल, जानें किल-मुंजा का भी कलेक्शन

Box Office Collection News

Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई में 106 प्रतिशत का उछाल, जानें किल-मुंजा का भी कलेक्शन
Kalki 2898 AdKillMunjya

नाग अश्विन के निर्दशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म कामकाज वाले दिनों में मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद दूसरे वीकएंड में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

नाग अश्विन के निर्दशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म कामकाज वाले दिनों में मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद दूसरे वीकएंड में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मुंजा टिकट खिड़की पर अभी भी टिकी हुई है। हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई लक्ष्य लालवानी अभिनीत फिल्म किल दर्शकों पर अपना जादू चलाने में असफल नजर आई है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शनिवार को कलेक्शन के मामले में कैसा प्रदर्शन किया। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन अभिनीत फिल्म कल्कि 2898 एडी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। रिलीज के दिन से ही फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला लगाता जारी है। फिल्म की कहानी के साथ, दर्शकों को सितारों की अदाकारी और वीएफएक्स भी खूब पसंद आ रहे हैं। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 414.

85 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने तुलुगु भाषा में 212.25 करोड़, तमिल में 23.1 करोड़, हिंदी में 162.5 करोड़, कन्नड़ में दो करोड़ 80 लाख और मलयालम में 14.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 466 करोड़ रुपये हो गई है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी लक्ष्य लालवानी अभिनीत फिल्म किल को भारत की सबसे हिंसक फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन भी इस फिल्म की कमाई में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ सका। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई तीन करोड़ 15 लाख रुपये हो गई है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म मुंजा चार हफ्तों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। 30वें दिन इस फिल्म ने 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 98.03 करोड़ रुपये हो गई है। Jon Landau: नहीं रहे 'टाइटैनिक' और 'अवतार' के निर्माता जॉन लैंडो, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kalki 2898 Ad Kill Munjya कल्कि 2898 एडी किल मुंजा बॉलीवुड साउथ सिनेमा

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकटKalki 2898 AD Pre Booking: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की धूम, रिलीज से पहले ही बिक गए 55,555 टिकटउत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' के टिकट की प्री-बुकिंग चालू है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां 'कल्कि 2898 एडी' के अब तक 55,555 टिकट बिक चुके हैं।
Read more »

Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हालBox Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हालगुरुवार को इन दोनों की फिल्मों की कमाई पर भारी असर पड़ा है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन छप्पड़फाड़ कमाई की है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है...
Read more »

Prabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी कार कलेक्शनPrabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी कार कलेक्शनPrabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी शानदार कार कलेक्शन
Read more »

Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाईBox Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाईसिनेमाघरों में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जोर शोर से प्रदर्शित हो रही है। पहले दिन की धांसू कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई।
Read more »

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में 400 पार, जानें प्रभास, दीपिका और अमिताभ की फिल्म ने हिंदी से छापे कितने करोड़कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में 400 पार, जानें प्रभास, दीपिका और अमिताभ की फिल्म ने हिंदी से छापे कितने करोड़Kalki 2898 AD Box Office Collecton Day 3: कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, विजय देवरकोंडा और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं.
Read more »

'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकाल ली अपनी कमाई की पाई-पाई, देश में तो नहीं, दुनिया में मचाया डंका'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकाल ली अपनी कमाई की पाई-पाई, देश में तो नहीं, दुनिया में मचाया डंका'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को पांच भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की गई। साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी 'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन खूब कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' ने दुनियाभर में 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और कमाई भी निकाल ली है।
Read more »



Render Time: 2026-05-30 16:21:04