National News | India-AI Impact Summit 2026 | National News in Hindi | India-AI Impact Summit 2026 News | India-AI Impact Summit 2026 Date | Top leaders from 20 countries to attend in India-AI Impact Summit 2026 in New Delhi from 16 to 20 February |...
"India-AI Impact Summit 2026: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक India-AI Impact Summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह एक बड़ा वैश्विक सम्मेलन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, उसके उपयोग और चुनौतियों पर चर्चा होगी.
इस समिट में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उपराष्ट्रपति हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 45 से अधिक देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.Advertisment कौन-कौन होंगे शामिल? इस सम्मेलन में प्रमुख नेताओं में और शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मित्सोताकिस भी आ रहे हैं. 20 world leaders to gather for India-AI Impact Summit; UN Chief Guterres to attend as well: MEARead @ANI Story | https://t.co/If7INFxMyM#WorldLeaders #UN #India #AIImpactSummit2026 pic.twitter.com/ng6sOj28HA — ANI Digital February 13, 2026 इसके अलावा कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके भी शिरकत करेंगे. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ और यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बारे में जानकारी यह समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा India AI Mission के तहत आयोजित किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा एआई वैश्विक सम्मेलन है. इस आयोजन के जरिए भारत दुनिया को एआई के क्षेत्र में अपनी ताकत और नेतृत्व क्षमता दिखाएगा. यह भी पढ़ें- सेवा तीर्थ में पहले ही दिन पीएम मोदी ने लिए बड़े फैसले, इन योजनाओं को दी मंजूरी"
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI Summit 2026: दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ! PM मोदी और टेक दिग्गजों की होगी महा-मीटिंग, बदलने वाला है भारत का भविष्यAI Summit 2026: क्या भारत दुनिया की नई AI राजधानी बनने जा रहा है! 16 फरवरी से नई दिल्ली का भारत मंडपम में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी.
Read more »
AI Impact Summit 2026: दुनियाभर के बड़े CEO की लाइन क्यों लग रही भारत में? 3 पॉइंट्स में समझेंIndia Ai Impact Summit की शुरुआत अगले सप्ताह से होगी। नई दिल्ली में यह आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। दुनियाभर से दिग्गज इसमें पहुंचने वाले हैं। भारत में प्रमुख सीईओ के पहुंचने के 3 प्रमुख कारण हैं। इनमें भारत की एआई वर्कफोर्स, डेटा की खपत और भारतीय आबादी शामिल है, जो एआई कंपनियों के लिए भारत को एकदम सही देश बनाती...
Read more »
ईशान किशन को इंपैक्ट प्लेयर का अवॉर्ड: नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में बनाए 61 रन; पावरप्ले में भारत का तीसरा...Impact Player Ishan Kishans explosive 61 off 24 balls fueled Indias record powerplay score. Latest T20 World Cup 2026 updates.
Read more »
AI Impact Summit 2026: गूगल से लेकर माइक्रोसॉफ्ट तक, बड़ी टेक कंपनियों के CEO का जमावड़ा, जानिए वजहIndia AI Impact Summit 2026: भारत की राजधानी दिल्ली में 16-20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है. इसे वर्ल्ड एआई समिट भी कहा जा रहा है. इसमें दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ के साथ-साथ 100 से ज्यादा देशों के हजारों प्रतिनिधि और एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं.
Read more »
AI समिट के लिए दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा, तकनीक में दुनिया को बड़े संदेश दे रहा भारतIndia-AI Impact Summit 2026 News: AI समिट के लिए दिल्ली में राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगने वाला है. इस सम्मेलन के जरिए भारत तकनीक के क्षेत्र में दुनिया को बड़े संदेश देने जा रहा है. जिसे विश्व में महसूस भी किया जा रहा है.
Read more »
इंडिया AI इंपैक्ट समिट में UN महासचिव सहित शामिल होंगे विश्व के कई शीर्ष नेता,'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' पर होगी बातनई दिल्ली में 16-20 फरवरी को होने वाले इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई विश्व नेता शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन 'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' पर केंद्रित होगा, जिसका उद्देश्य सतत विकास के लिए AI के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है। इजरायल और ईरान सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें भाग...
Read more »




