India-AI Impact Summit 2026 News: AI समिट के लिए दिल्ली में राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगने वाला है. इस सम्मेलन के जरिए भारत तकनीक के क्षेत्र में दुनिया को बड़े संदेश देने जा रहा है. जिसे विश्व में महसूस भी किया जा रहा है.
India-AI Impact Summit 2026 News in Hindi: भारत एक बार फिर अपनी वैश्विक ताकत दुनिया को दिखाने जा रहा है. अगले सप्ताह देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है. वे नेता इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं.
पीएम मोदी की पहल से हो रही इस समिट को ग्लोबल साउथ के देशों में पहली बार होने वाली प्रमुख AI समिट के रूप में पेश किया जा रहा है. 16 से 20 फरवरी तक चलेगा एआई सम्मेलन विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक चलेगी. इस सम्मेलन में केवल वैश्विक राजनेता ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों के मंत्री, कंपनियों के सीईओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. इस दौरान वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आर्थिक प्रभाव, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और उसके भविष्य पर विचार-विमर्श करेंगे. दिल्ली में लगेगा वैश्विक नेताओं का जमावड़ा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस एआई समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा और क्रोएशिया के पीएम एंड्रेज प्लेनकोविच भाग लेंगे. इसके साथ ही गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले, मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और भूटान के पीएम त्शेरिंग टोबगे भी समिट में शामिल होंगे. दुनिया को बड़ा संदेश दे रहा भारत इस सम्मेलन में 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी विचार-विमर्श में शामिल होंगे. एक्सपर्टों के मुताबिक, यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक एआई इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं. सरकारी प्रशासन से लेकर कंपनियों में एआई का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में इस तरह का सम्मेलन के जरिए भारत दुनिया को संदेश देना चाहता है कि नई तकनीक में वह लीडर बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. 2.5 करोड़ रुपये तक के बांटे जाएंगे पुरस्कार विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह सम्मेलन 20 फरवरी को खत्म होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस एआई कुंभ में कई प्रतियोगिताएं भी होंगी. जिसमें जीतने वालों को ढाई करोड़ रुपये तक के पुरस्कार मिलेंगे. साथ ही कई प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें 30 देशों के 300 से एग्जिबिटर अपने प्रोजेक्ट दिखाएंगे.
India-AI Impact Summit 2026 News India-AI Impact Summit 2026 News In Hindi AI Summit 2026 Highlights Of India-AI Impact Summit 2026 इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 न्यूज हिंदी में इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 न्यूज एआई समिट 2026 इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की खास बातें
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Google Lay Off: মানাতে না পারলে চলে যান, দরজা খোলা! কতজনকে দরজা দেখাচ্ছে গুগল? নতুন বছরে হঠাৎ বড় কী ঘটল?Google Lay Off Google offers voluntary exit packages to employees not embracing AI Google
Read more »
अगले 18 महीनों में जा सकती है लाखों नौकरियां! Microsoft AI चीफ की बड़ी चेतावनीAI और ऑटोमेशन में तेजी से हो रहे डेवलपमेंट के बीच Microsoft AI के चीफ मुस्तफा सुलेमान ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि AI अगले डेढ़ साल में व्हाइट-कॉलर जॉब्स के एक बड़े हिस्से की जगह ले लेगा। उन्होंने कहा कि AI रिसर्च, एनालिसिस, ड्राफ्टिंग, समराइजेशन और दूसरे डेस्क-बेस्ड कामों को पहले से कहीं ज्यादा अच्छे से कर सकते...
Read more »
चांद पर एआई सैटेलाइट वाली फैक्ट्री लगाएंगे एलन मस्क, सूरज की शक्ति को कैप्चर करने की प्लानिंगचांद पर एआई सैटेलाइट वाली फैक्ट्री लगाएंगे एलन मस्क, सूरज की शक्ति को कैप्चर करने की प्लानिंग Elon musk likely to setup AI Satellite factory in moon विदेश
Read more »
अमेरिका में AI गर्लफ्रेंड तो चीन में AI बॉयफ्रेंड; दोनों मुल्कों में एआई पार्टनर का अलग-अलग क्रेज क्यों?Why AI girlfriends craze in US: AI पार्टनर को लेकर दुनिया भर में क्रेज बढ़ता जा रहा है. लेकिन हैरत की बात ये है कि अमेरिका में जहां AI गर्लफ्रेंड बनाने के लिए दीवानगी है. वहीं चीन में AI बॉयफ्रेंड का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
Read more »
इंजीनियर की हत्या करने को तैयार था AI, जम कर किया ब्लैकमेलAI के जुड़े खतरों को लेकर कई बार चर्चा होती है. लोग कई तरह के संभावना पर विचार करते हैं. कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें दिखता है कि AI कैसे एक खतरनाक टूल बन सकता है. नया मामला Anthropic के Claude AI का है. टेस्टिंग के दौरान AI को जब स्ट्रेस में रखा गया, तो उसका स्वभाव खतरनाक हो गया.
Read more »
IIM लखनऊ में AI से जुड़े कोर्स शुरू होंगे: AI लीडर्स डेवलप करने पर होगा फोकस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्र...IIM Lucknow AI Leaders development focus. Follow latest updates.
Read more »




