Beyond the Breaking News

15 साल की रिलेशनशिप, नया फ्लैट और वैलेंटाइन डे... फिर क्यों खत्म हुई नोएडा के कपल की जिंदगी?

Noida Couple Suicide News

15 साल की रिलेशनशिप, नया फ्लैट और वैलेंटाइन डे... फिर क्यों खत्म हुई नोएडा के कपल की जिंदगी?
Valentine’S Day Tragedy15 Year Relationship NewsInter Caste Love Story

नोएडा के सेक्टर-107 में वैलेंटाइन डे पर कार के अंदर 15 साल से रिलेशनशिप में रहे सुमित और रेखा के शव मिले. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण रुकावटें थीं. सुमित ने हाल ही में एक फ्लैट खरीदा था. इस मामले से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं.

वैलेंटाइन डे. जिस दिन प्यार का जश्न मनाया जाता है, उसी दिन नोएडा में दर्दनाक घटना हो गई. सेक्टर-107 स्थित दादरी रोड के पास खड़ी एक कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले. पुलिस के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का लग रहा है.

वैलेंटाइन डे... जिस दिन प्यार का जश्न मनाया जाता है, उसी दिन नोएडा में दर्दनाक घटना हो गई. सेक्टर-107 स्थित दादरी रोड के पास खड़ी एक कार के भीतर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले. पुलिस के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. दरअसल, दोनों 15 साल से रिलेशनशिप में थे. मृतक युवक ने हाल ही में नया फ्लैट भी खरीदा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इस मामले में अब जाति का दबाव जैसे पहलू सामने आ रहे हैं. और पढ़ेंपुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में पिलर नंबर-84 के पास एक कार खड़ी होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार का जायजा लिया तो अंदर एक युवक और युवती के सिर में गोली लगी हुई मिली. युवक के हाथ में पिस्टल थी और कार अंदर से लॉक थी. शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुमित निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और 26 वर्षीय रेखा निवासी सलारपुर नोएडा के रूप में हुई.यह भी पढ़ें: औलाद न होने पर परिवार ने कराया तलाक, दोबारा साथ आने के लिए कपल ने चुराई 4 साल की बच्चीसुमित और रेखा करीब 15 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे और शादी-ब्याह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना भी था. सुमित के चचेरे भाई ने बताया कि सुमित ने हाल ही में रेखा के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था. परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे. Advertisement हालांकि, अलग-अलग जाति होने के कारण युवती के परिवार की ओर से शादी के लिए सहमति नहीं मिल रही थी. यही बात दोनों के रिश्ते में तनाव का कारण बन रही थी.आखिरी मैसेज से उठे कई सवालमामले में एक आखिरी मैसेज भी सामने आया है, जो सुमित ने रेखा को भेजा था. उसमें लिखा था कि रेखा की शादी कहीं और तय हो रही है और इसी वजह से वह आत्महत्या करने जा रहा है.घटना से पहले दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी. सुमित के परिजनों ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी थाने में और रेखा के परिवार ने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में मिसिंग रिपोर्ट लिखवाई थी. अब यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर दोनों को समय रहते ट्रेस कर लिया जाता, तो क्या उनकी जान बचाई जा सकती थी?यह भी पढ़ें: रिश्ते में मौसी लगती थी प्रेमिका... फैमिली शादी को नहीं थी तैयार, फिर कपल ने निकाला ये तरीकानोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कार अंदर से लॉक थी और युवक के हाथ में पिस्टल मिली है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. Advertisement वैलेंटाइन डे पर जहां शहर में कपल्स जश्न मना रहे थे, वहीं सुमित और रेखा की कहानी एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई. 15 साल का रिश्ता, साथ रहने के सपने और नया फ्लैट... सब कुछ एक ही दिन में खत्म हो गया.क्या जाति और सामाजिक दबाव इस कहानी के अंत की वजह बने? या फिर यह किसी भावनात्मक आवेग में लिया गया फैसला था? फिलहाल पुलिस जांच जारी है और परत-दर-परत सच सामने आने का इंतजार है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Valentine’S Day Tragedy 15 Year Relationship News Inter Caste Love Story Last Message Suicide Case Noida Crime News Lover Suicide Update 2026 Delhi Noida Double Suicide Valentine Day Crime India

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अंबाला में जिला परिषद के लटके प्रोजेक्टों को लगेंगे पंख, 6.96 करोड़ रुपये जारीअंबाला में जिला परिषद के लटके प्रोजेक्टों को लगेंगे पंख, 6.96 करोड़ रुपये जारीअंबाला जिला परिषद के 15 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 6.
Read more »

Court report raises concerns over Imran Khan’s vision loss and restricted access in jailCourt report raises concerns over Imran Khan’s vision loss and restricted access in jailA Supreme Court report by Barrister Salman Safdar reveals PTI leader Imran Khans vision drop from normal (6x6) to 15% in his right eye due to CRVO.
Read more »

IND Vs PAK: ಭಾರತ vs ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ ಈ ಮೂವರು ಆಟಗಾರರ ಮೇಲೆಯೇ ಎಲ್ಲರ ಕಣ್ಣು! ಆ ಆಟಗಾರರು ಯಾರು?IND Vs PAK: ಭಾರತ vs ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ ಈ ಮೂವರು ಆಟಗಾರರ ಮೇಲೆಯೇ ಎಲ್ಲರ ಕಣ್ಣು! ಆ ಆಟಗಾರರು ಯಾರು?2026ರ ಟಿ20 ವಿಶ್ವಕಪ್‌ನಲ್ಲಿ ಫೆಬ್ರವರಿ 15ರ ಭಾನುವಾರ ನಡೆಯಲಿರುವ ಭಾರತ vs ಪಾಕಿಸ್ತಾನ ಪಂದ್ಯದ ಮೇಲೆ ಈಗ ಎಲ್ಲರ ಕಣ್ಣುಗಳು ನೆಟ್ಟಿವೆ.
Read more »

आज का पंचांग: महाशिवरात्रि पर विशेष जानकारी, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिआज का पंचांग: महाशिवरात्रि पर विशेष जानकारी, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिआज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानकारी।
Read more »

இன்றைய ராசிபலன் பிப்ரவரி 15 ஞாயிற்றுக்கிழமை - 12 ராசிகளுக்குமான அதிர்ஷ்டம்இன்றைய ராசிபலன் பிப்ரவரி 15 ஞாயிற்றுக்கிழமை - 12 ராசிகளுக்குமான அதிர்ஷ்டம்இன்றைய ராசிபலன் பிப்ரவரி 15 ஞாயிற்றுக்கிழமை, மேஷம் முதல் மீனம் வரை
Read more »

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में बढ़ी सुरक्षा, आर्म्ड गार्ड्स को बुलाया, फैंस से भी स्पेशल रिक्वेस्टभारत-पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में बढ़ी सुरक्षा, आर्म्ड गार्ड्स को बुलाया, फैंस से भी स्पेशल रिक्वेस्टभारत और पाकिस्तान एक दूसरे से आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं। इस मैच से पहले सुरक्षा भी बड़ा दी गई है।
Read more »



Render Time: 2026-05-29 19:33:39