Beyond the Breaking News

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बोले, 'जब राजनीति लड़खड़ाती है, तब संभालते हैं पत्रकार और साहित्यकार' - harivansh journalists writers steer nation when politics fails

Harivansh News

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बोले, 'जब राजनीति लड़खड़ाती है, तब संभालते हैं पत्रकार और साहित्यकार' - harivansh journalists writers steer nation when politics fails
Rajya Sabha Deputy ChairmanHindi JournalismLiterature

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर कहा कि राजनीति लड़खड़ाने पर साहित्यकार और पत्रकार देश को संभालते हैं। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और आर्थिक प्रगति पर जोर दिया।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बोले, 'जब राजनीति लड़खड़ाती है, तब संभालते हैं पत्रकार और साहित्यकार' राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर कहा कि राजनीति लड़खड़ाने पर साहित्यकार और पत्रकार देश को संभालते हैं।इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जागरण कृति सम्मान- 2025 समारोह में पत्रकारिता और साहित्य का संबंध विषय पर व्याख्यान देते मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश। जागरणभारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की भूमिका।हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकारिता और साहित्य संबंध विषयक विशेष व्याख्यान में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्र निर्माण, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर गंभीर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है कि जब भी राजनीति लड़खड़ाती है, साहित्यकार और पत्रकार ही उसे संभालते हैं। साहित्य व पत्रकारिता में वह ताकत है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के प्रति लोगों को जागरूक कर हम काफी पहले हासिल कर सकते हैं।हरिवंश ने स्वतंत्रता के बाद भारत के विकास में होने वाली प्रशासनिक और राजनीतिक देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा शिलान्यास किए गए सरदार सरोवर बांध को पूरा होने में 56 वर्ष लग गए। जो परियोजना 900 करोड़ रुपये में पूरी होनी थी, उसकी लागत बढ़कर 90 हजार करोड़ हो गई। यह देरी पूरे राष्ट्र के लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। इसी तरह कश्मीर रेलवे और पूर्वोत्तर की कई परियोजनाएं भी इस 'काॅस्ट ऑफ डिले' का शिकार रहीं, जिससे अब देश तेजी से उबर रहा है।अपने व्याख्यान में उन्होंने केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय डीप वाटर मल्टीपर्पज बंदरगाह की सफलता को भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। हरिवंश ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों तक भारत के पास कोई गहरा बंदरगाह नहीं था, जिसके कारण हमारे कंटेनर्स को कोलंबो, सिंगापुर या यूएई में रुकना पड़ता था। इससे कंटेनर देश में लाना बहुत महंगा पड़ता था। पिछले वर्ष दो मई को प्रधानमंत्री द्वारा विझिंजम पोर्ट का उद्घाटन किया गया और जून 2025 में दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज एमएससी इरेना यहां पहुंचा, जो भारत की बढ़ती लाॅजिस्टिक क्षमता का प्रतीक है।राज्यसभा के उपसभापति ने दावोस के वैश्विक मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि आज के दौर में पुराना वर्ल्ड आर्डर टूट चुका है। यदि कोई देश आर्थिक रूप से शक्तिशाली नहीं है, तो वह अपना बेहतर भविष्य नहीं गढ़ सकता। चीन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्था वही श्रेष्ठ है जो देश से गरीबी मिटाए और संपदा का सृजन करे।अंत में, उन्होंने मीडिया और साहित्य जगत से आह्वान किया कि वे केवल नकारात्मक नैरेटिव का हिस्सा न बनें, बल्कि देश के स्टार्टअप्स, सौर ऊर्जा ग्रिड, और रक्षा क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक सुधारों को जनता के सामने लाएं, ताकि 2047 से पहले ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।पाठकों के दिलों पर छाने वाले हिंदी लेखकों को मिला 'दैनिक जागरण कृति सम्मान'.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बोले, 'जब राजनीति लड़खड़ाती है, तब संभालते हैं पत्रकार और साहित्यकार' राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर कहा कि राजनीति लड़खड़ाने पर साहित्यकार और पत्रकार देश को संभालते हैं।इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जागरण कृति सम्मान- 2025 समारोह में पत्रकारिता और साहित्य का संबंध विषय पर व्याख्यान देते मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश। जागरणभारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की भूमिका।हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकारिता और साहित्य संबंध विषयक विशेष व्याख्यान में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्र निर्माण, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर गंभीर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है कि जब भी राजनीति लड़खड़ाती है, साहित्यकार और पत्रकार ही उसे संभालते हैं। साहित्य व पत्रकारिता में वह ताकत है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के प्रति लोगों को जागरूक कर हम काफी पहले हासिल कर सकते हैं।हरिवंश ने स्वतंत्रता के बाद भारत के विकास में होने वाली प्रशासनिक और राजनीतिक देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 1960 में पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा शिलान्यास किए गए सरदार सरोवर बांध को पूरा होने में 56 वर्ष लग गए। जो परियोजना 900 करोड़ रुपये में पूरी होनी थी, उसकी लागत बढ़कर 90 हजार करोड़ हो गई। यह देरी पूरे राष्ट्र के लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। इसी तरह कश्मीर रेलवे और पूर्वोत्तर की कई परियोजनाएं भी इस 'काॅस्ट ऑफ डिले' का शिकार रहीं, जिससे अब देश तेजी से उबर रहा है।अपने व्याख्यान में उन्होंने केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय डीप वाटर मल्टीपर्पज बंदरगाह की सफलता को भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। हरिवंश ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों तक भारत के पास कोई गहरा बंदरगाह नहीं था, जिसके कारण हमारे कंटेनर्स को कोलंबो, सिंगापुर या यूएई में रुकना पड़ता था। इससे कंटेनर देश में लाना बहुत महंगा पड़ता था। पिछले वर्ष दो मई को प्रधानमंत्री द्वारा विझिंजम पोर्ट का उद्घाटन किया गया और जून 2025 में दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज एमएससी इरेना यहां पहुंचा, जो भारत की बढ़ती लाॅजिस्टिक क्षमता का प्रतीक है।राज्यसभा के उपसभापति ने दावोस के वैश्विक मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि आज के दौर में पुराना वर्ल्ड आर्डर टूट चुका है। यदि कोई देश आर्थिक रूप से शक्तिशाली नहीं है, तो वह अपना बेहतर भविष्य नहीं गढ़ सकता। चीन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्था वही श्रेष्ठ है जो देश से गरीबी मिटाए और संपदा का सृजन करे।अंत में, उन्होंने मीडिया और साहित्य जगत से आह्वान किया कि वे केवल नकारात्मक नैरेटिव का हिस्सा न बनें, बल्कि देश के स्टार्टअप्स, सौर ऊर्जा ग्रिड, और रक्षा क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक सुधारों को जनता के सामने लाएं, ताकि 2047 से पहले ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।पाठकों के दिलों पर छाने वाले हिंदी लेखकों को मिला 'दैनिक जागरण कृति सम्मान'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rajya Sabha Deputy Chairman Hindi Journalism Literature Nation Building India 2047 Project Delays Vizhinjam Port New Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्वच्छता में सिरमौर शहर इंदौर में गंभीर जलसंकट: नर्मदा से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई, टैंकरों के भरोसे आधी से ज्यादा आबादी - indore water crisis narmada supply fails half city on tankersस्वच्छता में सिरमौर शहर इंदौर में गंभीर जलसंकट: नर्मदा से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई, टैंकरों के भरोसे आधी से ज्यादा आबादी - indore water crisis narmada supply fails half city on tankersस्वच्छता में अग्रणी इंदौर शहर गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहा है, जहाँ आधी से अधिक आबादी पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर है। बढ़ती गर्मी, सूखते बोरवेल और अपर्याप्त नर्मदा जल आपूर्ति के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, और समाधान में अभी समय लगेगा।
Read more »

विचार शिखर पर महिलाओं के होने का मतलब - Women in Power: Nepotism & Corruption in Indian Politicsविचार शिखर पर महिलाओं के होने का मतलब - Women in Power: Nepotism & Corruption in Indian Politicsयह राजा राममोहन राय जैसे समाज सुधारक की वही धरती है, जहां उन्होंने सती प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ, विधवा विवाह तथा स्त्री शिक्षा के समर्थन में आंदोलन चलाया था।
Read more »

‘मेरी बेटी ला दो, आगरा में मासूम की मौत के बाद पिता का दर्द देख नम हुईं आंखें | Agra Girl Falls In Well Father Emotional After Daughters Death Rescue Fails‘मेरी बेटी ला दो, आगरा में मासूम की मौत के बाद पिता का दर्द देख नम हुईं आंखें | Agra Girl Falls In Well Father Emotional After Daughters Death Rescue FailsAgra girl falls in well: आगरा के गोपालपुरा गांव में 4 साल की मासूम खेलते समय 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। करीब 4 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बेटी की मौत के बाद पिता का दर्द और गुस्सा देख गांव वालों की आंखें नम हो...
Read more »

Crime and Politics: जब एक डकैत को बचाने के लिए सक्रिय थे बिहार के 6 विधायक! अड़ गए एसपी और कर दिया एनकाउंटरCrime and Politics: जब एक डकैत को बचाने के लिए सक्रिय थे बिहार के 6 विधायक! अड़ गए एसपी और कर दिया एनकाउंटरBihar Crime and Politics: बिहार की राजनीति में अपराध का मिश्रण कोई नहीं बात नहीं है। ये तो तब से चल रहा है, जब से राजनीति को पुलिस से बचने का जरिया बनाया गया। लेकिन इसी दौरान एक अफसर ऐसे भी थे, जिन्होंने खादी के दबाव के बावजूद एनकाउंटर कर खाकी का फर्ज निभा...
Read more »

गोरखपुर में सड़क-पुल पर घूम रहीं गाय-भैंस, निगम कर रहा कागजी कार्रवाई - gorakhpur cattle menace nagar nigams paperwork failsगोरखपुर में सड़क-पुल पर घूम रहीं गाय-भैंस, निगम कर रहा कागजी कार्रवाई - gorakhpur cattle menace nagar nigams paperwork failsगोरखपुर में सड़कों और नए ओवरब्रिज पर गाय-भैंसों का आतंक बढ़ रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा और दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर निगम की 2023 की डेयरी उपविधि और कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है, जिससे शहर की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Read more »

Maharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तारMaharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तारMaharashtra Updates Of 29 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi- Maharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तार
Read more »



Render Time: 2026-06-01 14:08:18