Sarfaraz Khan smashes 17th hundred: सरफराज खान ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक ठोका. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज का 91वें फर्स्ट क्लास पारी में यह 17वां शतक है. इस दौरान उन्होंने 5000 रन भी पूरे कर लिए. सरफराज 142 रन बनाकर नाबाद हैं.
नई दिल्ली. सरफराज खान ने साल की शुरुआत शानदार शतक के साथ की है. मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज ने रणजी ट्रॉफी मैच में हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने इस दौरान अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए.
सरफराज ने 91वीं पारी में 17वां शतक जड़ा. सरफराज की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली. सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत बढ़कर 64.3 हो गया है. 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले और 5000 रन बनाने वाले किसी भी अन्य बल्लेबाज का औसत इससे अधिक नहीं है. वह सिर्फ रन ही नहीं बना रहे हैं. उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 70 है. वह 33वें ओवर में 82 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए. सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए. सिक्योरिटी गार्ड पिता का बेटा बना स्टार क्रिकेटर, करोड़ों में नेटवर्थ, घुड़सवारी और तलवार घुमाना है शौक विकेट टेकर गेंदबाज ही नहीं…मैच विनर बल्लेबाज भी था यह भारतीय खिलाड़ी, बैटिंग का महारिकॉर्ड सचिन-सहवाग भी नहीं तोड़ पाए सरफराज खान के लिए यह सीजन शानदार रहा है सरफराज खान ने 164 गेंदों पर नाबाद 142 रन बनाए हैं.उन्होंने इस दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए. सरफराज की इस शानदार पारी से 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई ने बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. सरफराज ने 2025-26 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 329 रन बराए जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से 303 रन निकले. इस होनहार क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में 320 रन बना लिए हैं वहीं सैयद मुश्ताक अली में उन्होंने सेंचुरी भी ठोकी थी. रणजी ट्रॉफी के इस मैच में वह शतक बना चुके हैं .सरफराज को हाल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑक्शन में 75 लाख में खरीदा था.
Sarfaraz Khan 5000 First Class Runs Sarfaraz Khan Unbeaten 142 Mumbai Ranji Trophy Latest Highlights Sarfaraz Khan Batting Records For Mumbai Fastest To 5000 FC Runs India सरफराज खान सरफराज खान रणजी ट्रॉफी सरफराज खान सरफराज खान 5000 रन
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टाटा मोटर्स ने 17 नए ट्रक किए लॉन्च, सबसे अच्छी पेलोड क्षमता के साथ ही सुरक्षा और बेहतर माइलेज पर जोरTata Motors 17 New Truck Launched In India: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में 17 नए ट्रक लॉन्च किए हैं, जिनमें नई अजुरा सीरीज के कई मॉडल के साथ ही Trucks.
Read more »
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ रुपए की इक्विटी मददकेंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ रुपए की इक्विटी मदद
Read more »
Cabinet: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, MSME सेक्टर में जान फूंकने के लिए SIDBI को 5000 करोड़ रुपये मिलेआर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार ने बुधवार को दो बड़े और दूरगामी फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जहां एक ओर आम आदमी की सामाजिक सुरक्षा
Read more »
प्रयागराज में सड़क परिवहन निगम का कार्यालय सहायक 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तारसड़क परिवहन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्यालय सहायक नीरज कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बलिया के चचया थाना क्षेत्र स्थित भंडारी गांव निवासी आरोपित नीरज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उसे निलंबित भी कर दिया है। अभियुक्त को...
Read more »
ये हैं T20s में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा इस नंबर पर हैं काबिजFastest 5000 T20s Runs For India: क्या आपको मालूम है कि पारियों के हिसाब से भारत के लिए सबसे तेज 5000 T20s रन किसने बनाए हैं. आइए टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं... खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ಕೇಂದ್ರದಿಂದ ಭರ್ಜರಿ ಗುಡ್ ನ್ಯೂಸ್: ಇನ್ಮುಂದೆಯೂ ಸಿಗುವುದು ತಿಂಗಳಿಗೆ ₹5000 ಪಿಂಚಣಿ!Atal Pension Yojana: ಅಟಲ್ ಪಿಂಚಣಿ ಯೋಜನೆ (APY) ನವೀಕರಣಗೊಂಡಿರುವುದರಿಂದ ಯಾವುದೇ ಕೆಲಸ ಮಾಡದಿದ್ದರೂ ಇನ್ನು ಮುಂದೆ ತಿಂಗಳಿಗೆ 5,000 ರೂಪಾಯಿ ಪಿಂಚಣಿ ಸಿಗಲಿದೆ. ಈ ಯೋಜನೆಗೆ ಅರ್ಜಿ ಹಾಕಲು ನೀಡಲಾಗಿದ್ದ ಗಡುವನ್ನು ಕೂಡ ಈಗ ವಿಸ್ತರಣೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.
Read more »




