1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया गया है. उन्होंने कई जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं, दो बार लखनऊ के एसएसपी रहे, एटीएस को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया और पुलिस भर्ती बोर्ड की विवादित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई.
उत्तर प्रदेश में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपने करियर में इलाहाबाद, बरेली, कानपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, नोएडा और आगरा समेत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं.
राजीव कृष्ण दो बार लखनऊ के एसएसपी भी रहे. उन्होंने यूपी एटीएस को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया और पुलिस भर्ती बोर्ड की विवादित परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी बनाए गए राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं. आईपीएस में सिलेक्शन के बाद राजीव कृष्ण बतौर एएसपी इलाहाबाद बरेली कानपुर अलीगढ़ में एएसपी रहे.
एसपी सिटी अलीगढ़ में अक्टूबर 1995 से अगस्त 1996 तक रहे. राजीव कृष्ण का पहला जिला फिरोजाबाद था जहां वह 10 मई 1997 को एसपी फिरोजाबाद बनाए गए. फिरोजाबाद के बाद राजीव कृष्ण इटावा मथुरा फतेहगढ़ बुलंदशहर नोएडा आगरा के एसएसपी रहे. पुलिस के एसएसपी रहे. 1 दिसंबर 2006 को राजीव कृष्ण लखनऊ के एसएसपी बने और 16 मार्च 2007 तक तैनात रहे.
दूसरी बार राजीव कृष्ण को राजधानी की कमान सौंप गई, जब लखनऊ-कानपुर-मेरठ समेत कई बड़े शहरों में डीआईजी की व्यवस्था लागू हुई तो राजीव कृष्ण को लखनऊ की दोबारा कमान सौंपी गई. उत्तर प्रदेश में सीरियल ब्लास्ट के बाद तत्कालीन मायावती सरकार ने जब एटीएस बनाने का ऐलान किया तो राजीव कृष्ण को एटीएस का डीआईजी बनाया गया. बतौर डीआईजी एटीएस राजीव कृष्ण ने यूपी एटीएस को आधुनिक संसाधनों और तकनीक से लैस किया.
सीनियर IPS अफसर राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के फुलटाइम DGPCM योगी का बड़ा एक्शन, कमीशनखोरी करने वाले 2 अधिकारी निलंबितसाल 2012 से 2017 तक भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान बीएसएफ में तैनात रहे. यूपी लौटे तो राजीव कृष्ण को 21 सितंबर 2017 को मुरादाबाद पुलिस अकादमी का एडीजी बनाया गया. 5 फरवरी 2018 को लखनऊ एडीजी जोन बनाया गया.
लगभग डेढ़ साल अगस्त 2019 तक लखनऊ जोन का एडीजी रहने के बाद लगभग 2 साल फिर राजीव कृष्ण मुरादाबाद पुलिस अकादमी के एडीजी रहे. फरवरी 2021 में आगरा जोन का एडीजी बनाया गया. 19 अगस्त 2023 को एडीजी विजिलेंस बनाए गए. मार्च 2024 में जब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा करवाई गई सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हुआ तो सरकार ने भर्ती बोर्ड की कमान राजीव कृष्ण को सौंपी.
राजीव कृष्ण ने बतौर डीजी भर्ती बोर्ड न सिर्फ परीक्षा कराई बल्कि परीक्षा करने के साथ-साथ 60244 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों का बिना किसी विवाद के रिजल्ट भी जारी किया. बीते साल 31 मई 2025 को कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार का रिटायरमेंट हुआ तो राजीव कृष्ण को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया. कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल 1 साल पूरा होते ही 31 मई 2026 को राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के पूर्णकालिक डीजीपी बनाए गए हैं.
राजीव कृष्ण का जून 2029 तक का कार्यकाल बाकी है. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, बने उपकप्तान...
रियान पराग बाहर, BCCI का ऐलानपहाड़ों पर भीषण जाम, सड़कों पर त्राहिमाम, भारी भीड़ से लोग परेशानफैक्ट चेक: बांग्लादेश में मवेशी की कुर्बानी का आपत्तिजनक वीडियो अब पश्चिम बंगाल का बताकर हो रहा है शेयर'मेरे मिसकैरेज के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार', सीएम पर बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप'हिम्मत है तो बंगला खाली कराकर दिखाएं', रोहिणी आचार्य ने सीएम सम्राट चौधरी को दी चुनौती
डीजीपी नियुक्ति आईपीएस राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस भर्ती परीक्षा एटीएस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कितने बजे स्कूल है? ई-रिक्शा से स्कूल जा रही पटना में छात्राओं से शिक्षा विभाग के ACS ने पूछा1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.
Read more »
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट रद्द करने की मांग: SC में सुनवाई आज, इसमें 1947 से पहले के पूजा स्थलों में बदलाव की ...1991 में बने Places of Worship Act Case; Supreme Court Hearing Update; सुप्रीम कोर्ट में आज प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
Read more »
శ్రీకాకుళం షెర్లాక్ హోమ్స్: వెన్నెల కిషోర్ డిటెక్టివ్ కేసులు దర్యాప్తు చేస్తున్నాడు!శ్రీకాకుళం షెర్లాక్ హోమ్స్: వెన్నెల కిషోర్ 1991 నేపథ్యంలో ఓ ప్రైవేట్ డిటెక్టివ్ గా నటించిన కామెడీ థ్రిల్లర్.
Read more »
1991 ರ ಬಜೆಟ್ ಮೂಲಕ ಭಾರತವನ್ನು ಸಂಕಷ್ಟದಿಂದ ಪಾರು ಮಾಡಿದ್ದ ಡಾ.ಮನಮೋಹನ್ ಸಿಂಗ್ಆರ್ಥಿಕ ಸಂಕಷ್ಟದಲ್ಲಿದ್ದ ಭಾರತವನ್ನು 1991ರ ಬಜೆಟ್ ಮೂಲಕ ಅಂದಿನ ಹಣಕಾಸು ಸಚಿವರಾಗಿದ್ದ ಮನಮೋಹನ್ ಸಿಂಗ್ ಪಾರು ಮಾಡಿದರು.
Read more »
हुड्डा और वाड्रा को मुश्किलों में डालने वाले IAS अशोक खेमका आज होंगे सेवानिवृत्त, ये 9 अधिकारी भी होंगे रिटायर1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.
Read more »
नेपाल: 1991 के बाद संसदीय चुनावों में सबसे कम वोटिंग की उम्मीदनेपाल: 1991 के बाद संसदीय चुनावों में सबसे कम वोटिंग की उम्मीद
Read more »




