Beyond the Breaking News

'सच्चे टैलेंट का करता हूं सम्मान', राजपाल यादव के लिए विजेंदर सिंह ने उठाया बड़ा कदम , अगली फिल्म में दिया ...

Rajpal Yadav Support News

'सच्चे टैलेंट का करता हूं सम्मान', राजपाल यादव के लिए विजेंदर सिंह ने उठाया बड़ा कदम , अगली फिल्म में दिया ...
Bollywood Actor Rajpal YadavRajpal YadavRajpal Yadav Cheque Bounce Case

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए जाने माने बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. आज यानी सोमवार को उनकी जमानत की सुनवाई होने वाली है. एक्टर का कर्ज चुकाने के लिए मदद के लिए कई सेलेब्स भी सामने आए हैं. इसी बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह भी राजपाल यादव की मदद को आगे आए हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं. काफी समय से वह काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 9 करोड़ रुपये के कर्ज की वजह से फिलहाल वह जेल में हैं. मुश्किल समय में उन्हें इंडस्ट्री से भी सहारा मिल रहा है.

इतना ही नहीं खुद बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह भी राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं. राजपाल भले ही इस वक्त मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. लेकिन ऐसे बुरे दौर में हर कोई उनकी मदद के लिए आगे आ रहा है. कई फिल्मी सितारों के साथ-साथ खेल जगत से भी लोग आगे आने लगे हैं.भारतीय बॉक्सर से एक्टर बने विजेंदर सिंह ने भी उनके सपोर्ट में राहत भरा काम करने का ऐलान किया है. साथ ही आज राजपाल को लेकर उनकी जमानत के लिए सुनवाई भी होने वाली है. पोस्ट शेयर कर किया ऐलान जहां सब राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, इसी लिस्ट में अब विजेंदर ने भी मदद करने का ऐलान किया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह सच्चे टैलेंट का सम्मान करते हैं. राजपाल यादव ने ने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ान में अहम योगदान दिया है. अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता है, उनके चेहरे पर मुस्कान लाई है. उन्होंने राजपाल को अपनी अगली फिल्म में काम करने का ऐलान करते हुए उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. विजेंदर की ये फिल्म संजू सैनी लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं. ये सेलेब्स भी कर चुके मदद जानकारी के लिए बता दें कि फिल्ममेकर संजू सैनी ने भी विजेंदर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ राजपाल यादव का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी फिल्म के लिए भी बड़ा सहारा बन रहे हैं. गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है कि कोई राजपाल की मदद के लिए आगे आया है. इससे पहले सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे कई कलाकारों ने एक्टर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की थी. साथ ही उन्हें आर्थिक मदद देने के बजाय उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम ऑफर भी दिया है. बता दें कि कहा जा रहा है कि साल 2010 में राजपाल यादव ने दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और फिल्म Ata Pata Laapata बनाई थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इसके बाद राजपाल यादव कर्ज नहीं चुका पाए और चेक बाउंस मामले में उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा.फिलहाल, राजपाल यादव कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Bollywood Actor Rajpal Yadav Rajpal Yadav Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Vijendar Singh Help Vijendra Singh राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह

 

Canada Latest News, Canada Headlines



Render Time: 2026-06-02 06:51:10