Madhya Pradesh weather forecast for Feb 18-19, rain alert in Gwalior, Sagar, Ujjain regions. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
एमपी में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में बादल छाएंगेवेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ग्वालियर, चंबल-सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर में बादल छा सकते हैं। रविवार को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर दिखने को मिला। खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया, तो दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, शनिवार-रविवार की रात की बात करें तो कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.
6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, कल्याणपुर में 9.4 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री रहा। 5 बड़े शहरों में इंदौर में सबसे कम 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री, भोपाल में 13 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। इसके बाद अब तीसरी बार फरवरी भीगेगा।मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से पहाड़ी राज्यों में असर देखा गया। वहां बारिश और बर्फबारी हुई। इसकी वजह से एमपी में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। रविवार को भी हल्के बादल रहे। 16 फरवरी से नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसमें एमपी भी शामिल हैं।वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, रात में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है।17 फरवरी-MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम…भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है।उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है।प्लाईवुड के सामान से भड़कीं लपटें; फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां 2 घंटे में पा सकीं काबूभोपाल में कहा- ‘सनातन न मानने वाले पाकिस्तान जाएं’; 60 धर्मांतरित किन्नरों की ‘घर वापसी’महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे पट; भोजपुर में कृषि मंत्री शिवराज ने की पूजाहेल्पलाइन पर सिर्फ एक हफ्ते में आए 368 कॉल्स, CHW समिति ने जारी किए आंकड़ेहरियाणा में 30 डिग्री तक पहुंचा तापमानजयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्टबेगूसराय में हर ओर गूंजा 'हर-हर महादेव' का जयकारागोरखपुर में गर्मी की शुरुआत
MP Weather Bhopal Rain Indore Cloudy Ujjain Weather Western Disturbance India Weather February Rain
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 18 Pro सीरीज के फीचर्स लीक, होगा कंपनी का सबसे पावरफुल फोनiPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फीचर्स लीक हुए हैं. कंपनी इन दोनों फोन्स को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है. इसमें A20 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. ये कंपनी का पहला फोन होगा, जो 2nm चिप के साथ आएगा. इसके अलावा फोन में 48MP का फ्यूजन कैमरा सेटअप मिलेगा. आइए जानते हैं इस फोन सीरीज की खास बातें.
Read more »
झारखंड निकाय चुनाव: BJP ने 18 बागी नेताओं को भेजा नोटिस, अनुशासनहीनता पर मांगा जवाबझारखंड में नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 18 बागी नेताओं को नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने धनबाद, देवघर और पलामू के नेताओं से अनुशासनहीनता पर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जिला कमेटियों ने भी 20 से अधिक नेताओं को नोटिस भेजा है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई...
Read more »
18 प्रतिशत बनाम ज़ीरो प्रतिशत: संप्रभुता का त्याग कर ही हो सकता है ऐसा व्यापार समझौताभारत की तरफ से अमेरिका के साथ बातचीत करने वाले लोग भारतीय बाजार के लिए अहम रियायतें हासिल करने में नाकाम रहे। समझौते के फ्रेमवर्क से ऐसा लगता है कि अमेरिकी दबाव के चलते निगरानी स्वीकार कर संप्रभुता का त्याग किया गया और भारतीय कृषि बाजार को खोल दिया...
Read more »
अमेरिका ने 50 से 18 फीसदी किया टैरिफ, हरियाणा के चावल निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदाअमेरिका द्वारा भारतीय चावल पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 करने का फैसला निर्यातकों के लिए बड़ी राहत है। इससे बासमती चावल का निर्यात बढ़ेगा और भारत थाईलैंड व पाकिस्तान जैसे प्रतिस्पर्धियों से बेहतर स्थिति में होगा। अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ ने इस कदम का स्वागत किया है। भारत में रिकॉर्ड चावल उत्पादन की उम्मीद है, जिससे निर्यात को और बढ़ावा मिलेगा। नए...
Read more »
Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिशपंजाब में लगातार साफ मौसम और सामान्य से अधिक तापमान के बाद, मौसम विभाग ने बदलाव की भविष्यवाणी की है। शनिवार को अधिकांश जिलों में तेज धूप रही, लेकिन अब 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और हल्की वर्षा की संभावना है। लुधियाना सहित कई शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया...
Read more »
16 फरवरी का मौसम: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में बारिश अलर्टमौसम विभाग ने 16 से 18 फरवरी तक 7 राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। अचानक बढ़े तापमान के बाद उत्तर भारत में मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी 18-19 फरवरी को गरज-चमक हो सकती है। बिहार में मौसम...
Read more »




