Artificial Intelligence (AI) Impact Explained; Which industry is most affected by AI? IT And Software Development, Marketing and More.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कैसे बने रहें रिलेवेंट, AI एक्सपर्ट के 9 टिप्सयानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया है। यह तकनीक लगातार विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रही है। अमेरिकन वेंचर कैपिटल फर्म ‘सिकोइया कैपिटल’ के मुताबिक, 2030 तक AI एक प्रोफेशनल राइटर से बेहतर आर्टिकल लिखने में सक्षम होगा। इसके अलावा कई अन्य कामों में भी दक्ष होगा। ऑनलाइन डेटाबेस ‘स्टेटिस्टा’ के मुताबिक, AI का मार्केट रेवेन्यू 2025 तक करीब 100 खरब से ज्यादा होने की संभावना है। AI के बढ़ते प्रभाव के कारण जहां वर्किंग एम्प्लाईज को अपनी नौकरी जाने का डर सताने लगा है। वहीं पढ़-लिखकर जॉब ढूंढ रहे युवाओं को नौकरी के अवसर कम होने की चिंता सता रही है। ऐसे में अगर आप अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं तो खुद को नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स से लैस करना बेहद जरूरी है। वरना पीछे रह जाएंगे।AI किन क्षेत्रों में अपनी पैठ बना रहा है?एक्सपर्ट: पवन दुग्गल, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉ एक्सपर्ट, नई दिल्लीAI साइंस एंड टेक्नोलॉजी का एक पार्ट है। इसमें मशीनों में इंसानों की तरह सोचने-समझने, सीखने और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित की जाती है। AI मशीनें या टूल्स इंटरनेट पर मौजूद डेटा के आधार पर आउटपुट देते हैं। कंप्यूटर साइंटिस्ट एलन ट्यूरिंग ने वर्ष 1950 में भविष्यवाणी की थी कि 'कुछ दशकों के भीतर कंप्यूटर मानव मस्तिष्क की नकल करेंगे।' आज AI के रूप में हम उस भविष्यवाणी को सच साबित होते हुए देख सकते हैं।AI आज हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी हमारे सोचने-समझने व निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स आज AI का इस्तेमाल करके पर्सनलाइज्ड कंटेंट और विज्ञापन दिखाते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां AI की मदद से यूजर्स की पसंद के आधार पर उन्हें उसी तरह के प्रोडक्ट्स सजेस्ट करती हैं। यानी सोशल मीडिया या ई-कॉमर्स कंपनियों की एल्गोरिदम आपके सोचने-समझने और सर्च करने के आधार पर काम करती है, जो हर एक यूजर के अनुसार अलग-अलग होती है। फिल्मों में भी AI का इस्तेमाल करके स्पेशल इफेक्ट, कैरेक्टर और स्टोरी लाइन बनाई जाती है।AI मशीनें इंसानों की तुलना में अधिक तेज, कुशल और सटीकता से काम करने में सक्षम हो रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ी आशंका यही जताई जा रही है कि AI लोगों की नौकरी ले सकता है। AI लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल बताते हैं कि मशीनें डेटा के आधार पर पैटर्न और पूर्वानुमान करती हैं और इसी के आधार पर काम करती हैं। लेकिन इंसानी दिमाग अभी भी सबसे ज्यादा पावरफुल है। AI इंसानों की मदद कर सकता है, लेकिन यह इंसानों की जगह नहीं ले सकता है।इस बात से बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है कि AI से नौकरीपेशा लोगों पर खतरा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। ऐसे में AI के दौर में रिलेवेंट बने रहने के लिए खुद को समय के साथ अपग्रेड रखना जरूरी है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि AI बहुत सी चीजें कर सकता है, लेकिन इंसान की क्रिएटिविटी, इमोशंस और सोचने-समझने की क्षमता का मुकाबला नहीं कर सकता है। इसलिए अपनी क्रिएटिविटी और सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें। AI जॉब्स को ऑटोमेट कर सकता है, लेकिन लीडरशिप और टीमवर्क जैसी भूमिकाओं को नहीं निभा सकता है। इसलिए ये हमेशा रिलेवेंट बने रहेंगे। इसके अलावा AI के साथ मिलकर काम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल करें। इसके लिए ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार और सेमिनार में हिस्सा ले सकते हैं।पवन दुग्गल बताते हैं कि AI लगभग हर एक इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहा है। आने वाले वर्षों में इसका प्रभाव और भी देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों AI का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-AI इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को तेजी से बदल रहा है। इसने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स को आसान बना दिया है। इससे इस फील्ड में काम करने वाले लोगों डिमांड घट सकती है। हालांकि AI ने इस क्षेत्र में मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI सॉफ्टवेयर डेवलपर्स समेत नौकरी के कुछ अवसर भी क्रिएट किए हैं।AI राइटिंग, ग्राफिक्स मेकिंग, वीडियो एडिटिंग, ऑडियो प्रोडक्शन को आसान बना रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा। इससे मीडिया के क्षेत्र में नौकरी के अवसर कम हो सकते हैं।AI से हेल्थकेयर इंडस्ट्री में बड़े बदलाव हो रहे हैं। यह बीमारियों का जल्दी और सटीक इलाज करने में मदद कर रहा है। साथ ही ट्रीटमेंट प्लान, मेडिकल रिसर्च और दवाइयों के प्रोडक्शन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इससे रिपिटेटिव मेडिकल जॉब्स पर खतरा बढ़ रहा है।अब पढ़ाई सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रह गई है। AI की मदद से पर्सनलाइज्ड लर्निंग, वर्चुअल टीचिंग, स्मार्ट क्लासरूम और एडवांस्ड असेसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। इसका सीधा असर टीचिंग और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी नौकरियों पर पड़ सकता है।ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में रोबोट इंसानों की जगह ले रहे हैं। ऐसे में ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग की वजह से प्रोडक्शन में इंसानों की डिमांड कम होगी।AI-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट और चैटबॉट्स अब 24*7 कस्टमर्स की सामान्य समस्याओं को हल करते हैं। इससे इंसानों की जरूरत कम हो रही है और कस्टमर केयर सर्विस की नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है।डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, एड कैम्पेन मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में AI-पावर्ड टूल्स तेजी से अपनाए जा रहे हैं। इससे कई नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। खैर, AI भले ही तेजी से हर क्षेत्र में पैठ बना रहा है। लेकिन अगर व्यक्ति खुद को समय और टेक्नोलॉजी के अनुसार बदलता है तो वह हमेशा रिलेवेंट बना रहेगा।जरूरत की खबर- हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सावधान:इन 6 गलतियों से रिजेक्ट हो सकता है क्लेम, किस उम्र में इंश्योरेंस लेना बेहतर कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय टर्म्स एंड कंडीशंस को ध्यान से नहीं पढ़ते हैं। ऐसे में जब वह किसी किसी मेडिकल इमरजेंसी में इंश्योरेंस क्लेम करते हैं तो क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय उससे जुड़ी डिटेल्स को बारीकी से पढ़ना चाहिए, ताकि क्लेम का प्रोसेस आसान हो।पाचन तंत्र रखे दुरुस्त, बढ़ाए इम्यूनिटी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें, किसे खजूर नहीं खाना चाहिएजरूरत की खबर- ‘लिंक्डइन अकाउंट रेंट स्कैम’ क्या है:जरूरत की खबर- क्या आपका पीने का पानी शुद्ध है:हिमाचल में 26-27 को हैवी स्नोफॉलयूपी में मौसम पलटा, 3 जिलों में ओले गिरेपंजाब में तापमान 4 डिग्री गिरामेरठ में गिरे ओले.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कैसे बने रहें रिलेवेंट, AI एक्सपर्ट के 9 टिप्सयानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया है। यह तकनीक लगातार विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रही है। अमेरिकन वेंचर कैपिटल फर्म ‘सिकोइया कैपिटल’ के मुताबिक, 2030 तक AI एक प्रोफेशनल राइटर से बेहतर आर्टिकल लिखने में सक्षम होगा। इसके अलावा कई अन्य कामों में भी दक्ष होगा। ऑनलाइन डेटाबेस ‘स्टेटिस्टा’ के मुताबिक, AI का मार्केट रेवेन्यू 2025 तक करीब 100 खरब से ज्यादा होने की संभावना है। AI के बढ़ते प्रभाव के कारण जहां वर्किंग एम्प्लाईज को अपनी नौकरी जाने का डर सताने लगा है। वहीं पढ़-लिखकर जॉब ढूंढ रहे युवाओं को नौकरी के अवसर कम होने की चिंता सता रही है। ऐसे में अगर आप अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं तो खुद को नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स से लैस करना बेहद जरूरी है। वरना पीछे रह जाएंगे।AI किन क्षेत्रों में अपनी पैठ बना रहा है?एक्सपर्ट: पवन दुग्गल, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉ एक्सपर्ट, नई दिल्लीAI साइंस एंड टेक्नोलॉजी का एक पार्ट है। इसमें मशीनों में इंसानों की तरह सोचने-समझने, सीखने और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित की जाती है। AI मशीनें या टूल्स इंटरनेट पर मौजूद डेटा के आधार पर आउटपुट देते हैं। कंप्यूटर साइंटिस्ट एलन ट्यूरिंग ने वर्ष 1950 में भविष्यवाणी की थी कि 'कुछ दशकों के भीतर कंप्यूटर मानव मस्तिष्क की नकल करेंगे।' आज AI के रूप में हम उस भविष्यवाणी को सच साबित होते हुए देख सकते हैं।AI आज हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी हमारे सोचने-समझने व निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स आज AI का इस्तेमाल करके पर्सनलाइज्ड कंटेंट और विज्ञापन दिखाते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां AI की मदद से यूजर्स की पसंद के आधार पर उन्हें उसी तरह के प्रोडक्ट्स सजेस्ट करती हैं। यानी सोशल मीडिया या ई-कॉमर्स कंपनियों की एल्गोरिदम आपके सोचने-समझने और सर्च करने के आधार पर काम करती है, जो हर एक यूजर के अनुसार अलग-अलग होती है। फिल्मों में भी AI का इस्तेमाल करके स्पेशल इफेक्ट, कैरेक्टर और स्टोरी लाइन बनाई जाती है।AI मशीनें इंसानों की तुलना में अधिक तेज, कुशल और सटीकता से काम करने में सक्षम हो रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ी आशंका यही जताई जा रही है कि AI लोगों की नौकरी ले सकता है। AI लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल बताते हैं कि मशीनें डेटा के आधार पर पैटर्न और पूर्वानुमान करती हैं और इसी के आधार पर काम करती हैं। लेकिन इंसानी दिमाग अभी भी सबसे ज्यादा पावरफुल है। AI इंसानों की मदद कर सकता है, लेकिन यह इंसानों की जगह नहीं ले सकता है।इस बात से बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है कि AI से नौकरीपेशा लोगों पर खतरा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। ऐसे में AI के दौर में रिलेवेंट बने रहने के लिए खुद को समय के साथ अपग्रेड रखना जरूरी है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि AI बहुत सी चीजें कर सकता है, लेकिन इंसान की क्रिएटिविटी, इमोशंस और सोचने-समझने की क्षमता का मुकाबला नहीं कर सकता है। इसलिए अपनी क्रिएटिविटी और सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें। AI जॉब्स को ऑटोमेट कर सकता है, लेकिन लीडरशिप और टीमवर्क जैसी भूमिकाओं को नहीं निभा सकता है। इसलिए ये हमेशा रिलेवेंट बने रहेंगे। इसके अलावा AI के साथ मिलकर काम करने के लिए नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल करें। इसके लिए ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार और सेमिनार में हिस्सा ले सकते हैं।पवन दुग्गल बताते हैं कि AI लगभग हर एक इंडस्ट्री को प्रभावित कर रहा है। आने वाले वर्षों में इसका प्रभाव और भी देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों AI का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-AI इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को तेजी से बदल रहा है। इसने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स को आसान बना दिया है। इससे इस फील्ड में काम करने वाले लोगों डिमांड घट सकती है। हालांकि AI ने इस क्षेत्र में मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI सॉफ्टवेयर डेवलपर्स समेत नौकरी के कुछ अवसर भी क्रिएट किए हैं।AI राइटिंग, ग्राफिक्स मेकिंग, वीडियो एडिटिंग, ऑडियो प्रोडक्शन को आसान बना रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा। इससे मीडिया के क्षेत्र में नौकरी के अवसर कम हो सकते हैं।AI से हेल्थकेयर इंडस्ट्री में बड़े बदलाव हो रहे हैं। यह बीमारियों का जल्दी और सटीक इलाज करने में मदद कर रहा है। साथ ही ट्रीटमेंट प्लान, मेडिकल रिसर्च और दवाइयों के प्रोडक्शन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इससे रिपिटेटिव मेडिकल जॉब्स पर खतरा बढ़ रहा है।अब पढ़ाई सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रह गई है। AI की मदद से पर्सनलाइज्ड लर्निंग, वर्चुअल टीचिंग, स्मार्ट क्लासरूम और एडवांस्ड असेसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। इसका सीधा असर टीचिंग और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी नौकरियों पर पड़ सकता है।ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में रोबोट इंसानों की जगह ले रहे हैं। ऐसे में ऑटोमेशन और मशीन लर्निंग की वजह से प्रोडक्शन में इंसानों की डिमांड कम होगी।AI-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट और चैटबॉट्स अब 24*7 कस्टमर्स की सामान्य समस्याओं को हल करते हैं। इससे इंसानों की जरूरत कम हो रही है और कस्टमर केयर सर्विस की नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है।डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, एड कैम्पेन मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में AI-पावर्ड टूल्स तेजी से अपनाए जा रहे हैं। इससे कई नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। खैर, AI भले ही तेजी से हर क्षेत्र में पैठ बना रहा है। लेकिन अगर व्यक्ति खुद को समय और टेक्नोलॉजी के अनुसार बदलता है तो वह हमेशा रिलेवेंट बना रहेगा।जरूरत की खबर- हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सावधान:इन 6 गलतियों से रिजेक्ट हो सकता है क्लेम, किस उम्र में इंश्योरेंस लेना बेहतर कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय टर्म्स एंड कंडीशंस को ध्यान से नहीं पढ़ते हैं। ऐसे में जब वह किसी किसी मेडिकल इमरजेंसी में इंश्योरेंस क्लेम करते हैं तो क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय उससे जुड़ी डिटेल्स को बारीकी से पढ़ना चाहिए, ताकि क्लेम का प्रोसेस आसान हो।पाचन तंत्र रखे दुरुस्त, बढ़ाए इम्यूनिटी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें, किसे खजूर नहीं खाना चाहिएजरूरत की खबर- ‘लिंक्डइन अकाउंट रेंट स्कैम’ क्या है:जरूरत की खबर- क्या आपका पीने का पानी शुद्ध है:हिमाचल में 26-27 को हैवी स्नोफॉलयूपी में मौसम पलटा, 3 जिलों में ओले गिरेपंजाब में तापमान 4 डिग्री गिरामेरठ में गिरे ओले
Artificial Intelligence Job Displacement AI Vs Jobs Artificial Intelligence Replace Jobs AI Impact On Employment Artificial Intelligence Vs Indian Job Market AI Replace Human Jobs
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ज़ुकरबर्ग का मास्टरस्ट्रोक! AI की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी, 65 बिलियन डॉलर का करेंगे निवेशMeta कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नंबर 1 बनना चाहती है और 65 बिलियन डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रही है.
Read more »
चीनी AI मॉडल की एंट्री से अमेरिकी मार्केट 3% गिरा: एनवीडिया की वैल्यू 51.31 लाख करोड़ रुपए घटी, ट्रम्प बोले...Chinese AI DeepSeek Cyberattack Update चीन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल डीपसीक अमेरिकी AI कंपनियों एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के लिए खतरा बनता दिखाई दे रहा है। सोमवार को अमिरेकी
Read more »
Apple भारत में लॉन्च कर रहा है AI सर्विस Apple IntelligenceApple CEO Tim Cook ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विस को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इसका नाम Apple Intelligence है और यह अप्रैल महीने से शुरू होगा।
Read more »
विश्व में AI की स्थिति: अमेरिका शीर्ष, भारत चौथास्टैनफर्ड विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट दुनिया के देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को रेखांकित करती है। अमेरिका AI अनुसंधान, निवेश और नौकरी के अवसरों में सबसे आगे है, जबकि चीन AI पेटेंटिंग और महत्वपूर्ण मशीन लर्निंग मॉडल में अग्रणी है। ग्लोबल वाइब्रेंसी रैंकिंग 2023 के अनुसार, भारत AI में चौथे स्थान पर है और तेजी से विकास कर रहा है। यूरोप AI पर कानून बनाने में सबसे आगे है और UAE AI अनुसंधान में भारी निवेश कर रहा है। AI बाजार में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।
Read more »
PM मोदी फ्रांस की AI समिट में शामिल होंगे: यहां AI इस्तेमाल की गाइडलाइन तय होगी; कल फ्रांस दौरे पर होंगे रव...PM Narendra Modi France President Emmanuel Macron AI Summit 2025 Update; फ्रांस की राजधानी पेरिस में कल यानी 10 फरवरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक समिट का आयोजन किया जाएगा।
Read more »
Fashion News: AI के दौर में बदलता फैशन उद्योग, कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर रहा है क्रांतिFashion News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर क्षेत्र में अपनी जगह बना चुका है, और फैशन उद्योग भी इससे अछूता नहीं है. फैशन न्यूज की दुनिया में AI तेजी से बदलाव ला रहा है, जिससे डिजाइनिंग, प्रोडक्शन, मार्केटिंग और उपभोक्ता अनुभव में एक नई क्रांति आ रही है.
Read more »




