Beyond the Breaking News

Success Story: पिता नहीं रहे तो लोग बोले- लड़की को घर में रखो, वो मोमबत्ती की लौ में पढ़ी, IPS बन लिखी तकदीर

Success Story In Hindi News

Success Story: पिता नहीं रहे तो लोग बोले- लड़की को घर में रखो, वो मोमबत्ती की लौ में पढ़ी, IPS बन लिखी तकदीर
Ilma Afroz IPS Success StoryUPSC Inspirational Journey In HindiIPS Officer Success Story In Hindi

UPSC Success Story in Hindi: मुश्किल हालातों के बाद भी यूपी के मुरादाबाद की इल्मा अफरोज ने हार नहीं मानी। पिता नहीं रहे तो लोगों ने कहा कि लड़की है, क्या कर लेगी, इसे घर में रखो। इन बातों का जवाब उन्होंने अपनी मेहनत से दिया। मोमबत्ती की लौ में पढ़ाई करके अपने सपने पूरे किए। अभी उनकी पहचान IPS अधिकारी की...

Success Story: पिता नहीं रहे तो लोग बोले- लड़की को घर में रखो, वो मोमबत्ती की लौ में पढ़ी, IPS बन लिखी तकदीरUPSC Success Story in Hindi: मुश्किल हालातों के बाद भी यूपी के मुरादाबाद की इल्मा अफरोज ने हार नहीं मानी। पिता नहीं रहे तो लोगों ने कहा कि लड़की है, क्या कर लेगी, इसे घर में रखो। इन बातों का जवाब उन्होंने अपनी मेहनत से दिया। मोमबत्ती की लौ में पढ़ाई करके अपने सपने पूरे किए। अभी उनकी पहचान IPS अधिकारी की है।कहते हैं कि सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो मुश्किलों के सामने हार नहीं मानते। कुछ ऐसी कहानी है इल्मा अफरोज की, जिन्होंने अंधरों में भी अपने भविष्य की रोशनी तलाश ली। कम उम्र में पिता को खोने के बाद लोगों ने घर तक सीमित रहने की सलाह दी लेकिन उन्होंने अपने हौंसला मजबूत रखा। संघर्ष के दिनों में मोमबत्ती की लौ में पढ़ाई करके सपनों को जिंदा रखा। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की और IPS अधिकारी बनकर अपनी तकदीर लिखी। इसमें जानते हैं उनका संघर्ष से सफलता का सफर, जो यह बताता है कि मेहनत और जुनून से कुछ भी पाया जा सकता है।इल्मा अफरोज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक कस्बे की रहने वाली हैं। एक वीडियो में वह बताती हैं कि उनका जीवन बचपन से ही संघर्षभरा रहा। जब वह केवल 14 साल की थीं तो कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और घर चलाने की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी।इल्मा भी ने गरीबी और मुश्किलों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी। जहां दूसरे बच्चे कोचिंग और अच्छी सुविधाओं में पढ़ते थे, वहीं इल्मा मोमबत्ती की रोशनी में घंटों मेहनत करती थीं। कई बार घर में खाने तक की परेशानी होती थी, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज में दाखिला लिया। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हेंलोगों ने कहा- ‘लड़की है, क्या कर लेगी, घर में रखों’, मां का साथ वह बताती हैं कि पिता के जाने के बाद पढ़ाई और घर के हालातों को लेकर संघर्ष था और लोग कहते थे कि लड़की है क्या कर लेगी, घर में रखो लेकिन उनकी मां ने हार नहीं मानी। यह सब सुनते-सुनते उन्होंने आगे बढ़ने की ठान ली। जरूरत पड़ने पर खेतों में भी काम किया और कठिन हालातों में भी पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान उनकी मां ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया और पढ़ाई पूरी कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया।ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद इल्मा अफरोज को विदेश में नौकरी के अच्छे अवसर मिले। इसके बावजूद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। उनका सपना सिर्फ अच्छी नौकरी पाना नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए काम करना था। भारत लौटकर उन्होंनेशुरू की। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने साल 2017 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने सपने को सच कर दिखाया।में इल्मा अफरोज ने ऑल इंडिया 217वीं रैंक हासिल की और IPS अधिकारी बनीं। साल 2018 में उन्हें हिमाचल कैडर मिला। एक छोटे गांव से निकलकर IPS बनने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। आज इल्मा अफरोज देश की उन बेटियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने संघर्ष से सफलता तक अपनी अलग पहचान बनाई। शुभम नवभारतटाइम्स.

कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं। शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला। वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ilma Afroz IPS Success Story UPSC Inspirational Journey In Hindi IPS Officer Success Story In Hindi Upsc Exam Updates In Hindi Ilma Afroz Success Story Female IPS Officer Story In Hindi How To Crack Upsc In Hindi UPSC Topper Story In Hindi सक्सेस स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: ‘दिमाग खराब है, इस उम्र में तैयारी करेगी’, शादी के 18 साल बाद 3 बच्चों की मां बनीं PCS अफसरSuccess Story: ‘दिमाग खराब है, इस उम्र में तैयारी करेगी’, शादी के 18 साल बाद 3 बच्चों की मां बनीं PCS अफसरUPPSC Success Story in Hindi: तीन बच्चों की जिम्मेदारी और शादी के 18 साल बाद भी दीपा ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। लोगों के तानों और मुश्किल हालात के बाद भी लगातार मेहनत करके उन्होंने PCS अधिकारी बनकर मिसाल कायम की। उनकी सफलता की कहानी बताती है कि उम्र नहीं, हौसला और लगन इंसान को मंजिल तक पहुंचाते...
Read more »

बुक रिव्यू- भाग्य हमारा जीवन नहीं बनाता: हम खुद बनाते हैं अपनी मेहनत से, ये किताब पढ़ें और जिंदगी की कमान अपने हाथों में लेंबुक रिव्यू- भाग्य हमारा जीवन नहीं बनाता: हम खुद बनाते हैं अपनी मेहनत से, ये किताब पढ़ें और जिंदगी की कमान अपने हाथों में लेंDhruva: Relationship & Success Sutras from the Story of a Celebrated Prince Hindi Book Review - What Is Gauranga Darshan Das's Book About.
Read more »

IPS विनायक गोपाल भोंसले ने गैंगस्टर के परिवार को दी सख्त चेतावनी, वीडियो वायरलIPS विनायक गोपाल भोंसले ने गैंगस्टर के परिवार को दी सख्त चेतावनी, वीडियो वायरलउत्तर प्रदेश मेरठ में एसपी सिटी पद पर कार्यरत IPS विनायक गोपाल भोंसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भारी पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर उसके परिवार को सख्त लहजे में कानून का संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की शांति बिगाड़ने की कोशिश पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
Read more »

Success Story: 3 बार रिजेक्ट हुआ वीजा तो अमेरिकी दूतावास में अड़ गए थे पिता, आज कानपुर का यह शख्स बना सिलिकॉन वैली का किंगSuccess Story: 3 बार रिजेक्ट हुआ वीजा तो अमेरिकी दूतावास में अड़ गए थे पिता, आज कानपुर का यह शख्स बना सिलिकॉन वैली का किंगSuccess Story of Sanjay Mehrotra: कानपुर में पैदा हुआ संजय मेहरोत्रा आज अमेरिका की सिलिकॉन वैली के किंग बने हुए हैं। वह अमेरिकी दिग्गज कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ हैं। उनको एक झटके में ही सफलता नहीं मिल गई। उनकी कहानी काफी संघर्ष भरी है।
Read more »

Success Story: UPSC नहीं निकला तो रील बनाने लगे, पर पेपर नहीं छोड़े, 1 अंक से चमका सितारा, आज इनकम टैक्स अफसरSuccess Story: UPSC नहीं निकला तो रील बनाने लगे, पर पेपर नहीं छोड़े, 1 अंक से चमका सितारा, आज इनकम टैक्स अफसरSuccess Story in Hindi: यूपीएससी की तैयारी और कई बार असफल होने के बाद रील बनाना शुरू कर दिया था। लेकिन सपनों को जिंदा रखा और यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। लगातार मेहनत और सुधार के साथ उसने अपनी तैयारी मजबूत की। पहले वह सिर्फ 1 अंक से चयन से चूक गए लेकिन फिर 1 अंक से अपनी चमक बिखेरी। SSC CGL परीक्षा पास करके...
Read more »

सक्सेस स्टोरी: सब्जी बेचने वाला छोटे से गांव का ये लड़का बन गया CA | Sudarshan Nikam Ca Success Story Vegetable Seller Sonसक्सेस स्टोरी: सब्जी बेचने वाला छोटे से गांव का ये लड़का बन गया CA | Sudarshan Nikam Ca Success Story Vegetable Seller SonSudarshan Nikam CA Success Story: अगर आपको लगता है कि आपकी जिंदगी में बहुत मुश्किलें हैं, तो सुदर्शन निकम की यह कहानी एक बार जरूर पढ़िए। सब्जी बेचने वाले के बेटे की इस कामयाबी को देखकर आप बहाने बनाना भूल जाएंगे।
Read more »



Render Time: 2026-05-30 16:45:30