गाजियाबाद में मेडिकल एडमिशन के नाम पर ठगी, युवक से 51.50 लाख हड़पे, चार के खिलाफ FIR

मेडिकल एडमिशन ठगी गाजियाबाद News

गाजियाबाद में मेडिकल एडमिशन के नाम पर ठगी, युवक से 51.50 लाख हड़पे, चार के खिलाफ FIR
Medical Admission Fraud GhaziabadManagement Quota Scam NcrIndirapuram Police Case

Ghaziabad Fraud: गाजियाबाद में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे एक युवक से मैनेजमेंट कोटे में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 51.50 लाख रुपये की ठगी हुई।

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है, जहां डॉक्टर बनने का सपना देख रहे एक युवक से मैनेजमेंट कोटे में मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 51.

50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने फंसाया जाल मेंवसुंधरा निवासी पीड़ित लक्ष्मीकांत पाराशर के अनुसार, उनके परिचित प्रॉपर्टी डीलर नवीन शर्मा ने कॉलेज प्रशासन में ऊंची पहुंच होने का दावा किया और उन्हें कथित सिंडिकेट से मिलवाया।सिंडिकेट बताकर मेडिकल कॉलेज में दाखिले का दावानवीन शर्मा ने लक्ष्मीकांत की मुलाकात संतोष सिंह, अतुल सिंह और शिवकुमार सिंह से कराई। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे मैनेजमेंट कोटे के जरिए किसी भी बड़े मेडिकल कॉलेज में दाखिला पक्का करा देंगे।किस्तों में दिए गए 51.50 लाख रुपयेआरोप है कि झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 51.50 लाख रुपये दिए। इसमें 46.50 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए गए।जेवर बेचकर जुटाई रकमपीड़ित ने बताया कि उसने दोस्तों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लिया और घर के जेवर बेचकर यह रकम इकट्ठा की थी, ताकि डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सके।ठगी का एहसासजब एडमिशन की समय-सीमा खत्म हो गई और आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए, तब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।पुलिस ने दर्ज की FIRएसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नवीन शर्मा सहित चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Medical Admission Fraud Ghaziabad Management Quota Scam Ncr Indirapuram Police Case Medical College Admission Fraud Education Scam Delhi Ncr मैनेजमेंट कोटा फ्रॉड इंदिरापुरम थाना मामला शिक्षा के नाम पर ठगी दिल्ली एनसीआर एडमिशन घोटाला

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संभल में फर्जी वोटर मामले का भंडाफोड़, 48 लोगों पर FIR दर्जसंभल में फर्जी वोटर मामले का भंडाफोड़, 48 लोगों पर FIR दर्जउत्तर प्रदेश के संभल जिले में पंचायत चुनावों से पहले फर्जी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद 48 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिलाधिकारी के SIR निरीक्षण के दौरान मामला उजागर हुआ, जिसमें बीएलओ को गुमराह कर फर्जी तरीके से नाम शामिल कराए गए। पुलिस ने BNS और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है। प्रशासन ने पूरे जिले में मतदाता सूची की जांच जारी रखने की बात कही है।
Read more »

बेहोश होकर गिरा सांता क्लॉज और... AAP के 3 नेताओं को मजाक करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIRबेहोश होकर गिरा सांता क्लॉज और... AAP के 3 नेताओं को मजाक करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIRसौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
Read more »

नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई; 31 फर्टिलाइजर प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज, 83 के लाइसेंस कैंसिलनीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई; 31 फर्टिलाइजर प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज, 83 के लाइसेंस कैंसिलबिहार में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग सक्रिय है। कालाबाजारी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रबी मौसम में 31 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 83 के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच जारी है और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में उर्वरकों...
Read more »

सौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोपसौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोपदिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
Read more »

परिवहन चेक पोस्ट पर दलाल दिखे तो FIR, वर्दी-नेम प्लेट अनिवार्य, CCTV निगरानी में रहेंगेपरिवहन चेक पोस्ट पर दलाल दिखे तो FIR, वर्दी-नेम प्लेट अनिवार्य, CCTV निगरानी में रहेंगेMP-UP बॉर्डर पर अवैध वसूली और दलाली पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेक पॉइंट्स पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब परिवहन विभाग के अमले को अनिवार्य रूप से वर्दी और नेम प्लेट में रहना होगा, उल्लंघन करने या निजी व्यक्ति के जांच करने पर एफआईआर दर्ज की...
Read more »

गाजियाबाद में MBBS में एडमिशन के नाम पर छात्र से ठगे 51.50 लाख रुपये, चार आरोपितों पर नामजद FIR दर्जगाजियाबाद में MBBS में एडमिशन के नाम पर छात्र से ठगे 51.50 लाख रुपये, चार आरोपितों पर नामजद FIR दर्जगाजियाबाद में एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर एक छात्र से 51.
Read more »



Render Time: 2026-04-29 16:14:26