दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज , संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कनॉट प्लेस में सार्वजनिक रूप से किए गए एक “राजनीतिक स्किट” से जुड़े वीडियो साझा किए। इन वीडियो में ईसाई समुदाय के लिए पूजनीय और सांस्कृतिक प्रतीक माने जाने वाले सांता क्लॉज को कथित तौर पर आपत्तिजनक और मजाकिया तरीके से दिखाया गया। वीडियो में सांता क्लॉज बने लोग सड़क पर बेहोश होते और गिरते हुए नजर आते हैं, जिन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया बताया गया है।इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP नेता संजीव झा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक बीजेपी सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया है कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो का मकसद यह दिखाना था कि दिल्ली आने वाले लोग प्रदूषण से कैसे प्रभावित हो रहे हैं। संजीव झा के अनुसार, यह मामला धार्मिक भावनाओं का नहीं बल्कि राजनीतिक भावनाओं का है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने पर रोक लगाने के आदेश आए, तब ऐसे लोगों की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने अन्य राज्यों में सांता क्लॉज के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटनाओं का भी जिक्र किया।AAP नेता आदिल अहमद खान ने भी एफआईआर की आलोचना करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब लाजपत नगर समेत अन्य जगहों पर कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों द्वारा सांता क्लॉज के साथ बदसलूकी की गई, तब शिकायतकर्ता की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चर्चों के बाहर ईसाई समुदाय के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी हवाला दिया।आदिल अहमद खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के “सांस लेने के अधिकार” के लिए लड़ रही है और एफआईआर से डरने वाली नहीं है। उन्होंने पुलिस से भी सवाल किया कि क्या उनके बच्चे दिल्ली में नहीं रहते और क्या उन्हें प्रदूषण से परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी एफआईआर दर्ज कराए, AAP अपनी लड़ाई जारी रखेगी।.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज , संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कनॉट प्लेस में सार्वजनिक रूप से किए गए एक “राजनीतिक स्किट” से जुड़े वीडियो साझा किए। इन वीडियो में ईसाई समुदाय के लिए पूजनीय और सांस्कृतिक प्रतीक माने जाने वाले सांता क्लॉज को कथित तौर पर आपत्तिजनक और मजाकिया तरीके से दिखाया गया। वीडियो में सांता क्लॉज बने लोग सड़क पर बेहोश होते और गिरते हुए नजर आते हैं, जिन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया बताया गया है।इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP नेता संजीव झा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक बीजेपी सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया है कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो का मकसद यह दिखाना था कि दिल्ली आने वाले लोग प्रदूषण से कैसे प्रभावित हो रहे हैं। संजीव झा के अनुसार, यह मामला धार्मिक भावनाओं का नहीं बल्कि राजनीतिक भावनाओं का है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने पर रोक लगाने के आदेश आए, तब ऐसे लोगों की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने अन्य राज्यों में सांता क्लॉज के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटनाओं का भी जिक्र किया।AAP नेता आदिल अहमद खान ने भी एफआईआर की आलोचना करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब लाजपत नगर समेत अन्य जगहों पर कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों द्वारा सांता क्लॉज के साथ बदसलूकी की गई, तब शिकायतकर्ता की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चर्चों के बाहर ईसाई समुदाय के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी हवाला दिया।आदिल अहमद खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के “सांस लेने के अधिकार” के लिए लड़ रही है और एफआईआर से डरने वाली नहीं है। उन्होंने पुलिस से भी सवाल किया कि क्या उनके बच्चे दिल्ली में नहीं रहते और क्या उन्हें प्रदूषण से परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी एफआईआर दर्ज कराए, AAP अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
AAP Leaders Saurabh Bhardwaj Sanjeev Jha Adil Ahmed Khan सौरभ भारद्वाज संजय झा क्रिसमस
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर बोले आप सांसद संजय सिंह, अनुराग ढांडा ने भी रखी अपनी बातDelhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर बोले आप सांसद संजय सिंह, अनुराग ढांडा ने भी रखी अपनी बात AAP MP Sanjay Singh and Anurag Dhanda reacts on Delhi Pollution
Read more »
संभल में फर्जी वोटर मामले का भंडाफोड़, 48 लोगों पर FIR दर्जउत्तर प्रदेश के संभल जिले में पंचायत चुनावों से पहले फर्जी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद 48 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिलाधिकारी के SIR निरीक्षण के दौरान मामला उजागर हुआ, जिसमें बीएलओ को गुमराह कर फर्जी तरीके से नाम शामिल कराए गए। पुलिस ने BNS और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है। प्रशासन ने पूरे जिले में मतदाता सूची की जांच जारी रखने की बात कही है।
Read more »
दिल्ली: सौरभ भारद्वाज समेत AAP के तीन नेताओं पर FIR दर्ज, सांता क्लॉज के अपमान का आरोपएफआईआर अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. यह मामला ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक 'सांता क्लॉज' के कथित अपमानजनक चित्रण से जुड़ा है.
Read more »
बेहोश होकर गिरा सांता क्लॉज और... AAP के 3 नेताओं को मजाक करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIRसौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
Read more »
नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई; 31 फर्टिलाइजर प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज, 83 के लाइसेंस कैंसिलबिहार में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग सक्रिय है। कालाबाजारी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रबी मौसम में 31 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि 83 के लाइसेंस रद कर दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच जारी है और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में उर्वरकों...
Read more »
Delhi: आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIRदिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर 17 और 18
Read more »



