मौलाना महमूद मदनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट के याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने के निर्देश पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इसे न्यायप्रिय लोगों के लिए अत्यंत निराशाजनक बताया। मदनी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत नागरिकों को सीधे सुप्रीम कोर्ट जाने का अधिकार है और ऐसे मामलों में कठोर...
संवाद सहयोगी, देवबंद । जमीयत उलमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के समुदाय विशेष के प्रति घृणास्पद और भड़काऊ कृत्यों के मामले में याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय न्यायप्रिय लोगों के लिए अत्यंत निराशाजनक है। मंगलवार को जारी एक बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत नागरिकों को अपने मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट से संपर्क करने का अधिकार है। हेट स्पीच, सांप्रदायिकता और किसी वर्ग के जीवन के अधिकार से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट से कठोर और स्पष्ट कदम उठाने की अपेक्षा की जाती है। मदनी ने यह भी कहा कि जब एक मुख्यमंत्री के खिलाफ घृणात्मक कृत्य का मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में लाया जाता है और न्यायालय उसे चुनावी राजनीति से जोड़कर कमजोर मामला बताता है, तो यह स्वाभाविक है कि जनता के मन में यह सवाल उठे कि क्या हमारी न्याय व्यवस्था सरकार के सामने झुक रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी भावना न केवल निराशा को बढ़ावा देती है, बल्कि न्यायालय की प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। जमीयत न्यायपालिका का सम्मान करती है, लेकिन हेट स्पीच और सांप्रदायिकता के मामलों में गंभीरता और त्वरित न्याय की आवश्यकता होती है। मदनी ने यह भी बताया कि जमीयत इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह भी पढ़ें- देवबंद में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों पर खूंखार कुत्ते ने किया हमला, घायल.
संवाद सहयोगी, देवबंद । जमीयत उलमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के समुदाय विशेष के प्रति घृणास्पद और भड़काऊ कृत्यों के मामले में याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय न्यायप्रिय लोगों के लिए अत्यंत निराशाजनक है। मंगलवार को जारी एक बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत नागरिकों को अपने मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट से संपर्क करने का अधिकार है। हेट स्पीच, सांप्रदायिकता और किसी वर्ग के जीवन के अधिकार से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट से कठोर और स्पष्ट कदम उठाने की अपेक्षा की जाती है। मदनी ने यह भी कहा कि जब एक मुख्यमंत्री के खिलाफ घृणात्मक कृत्य का मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में लाया जाता है और न्यायालय उसे चुनावी राजनीति से जोड़कर कमजोर मामला बताता है, तो यह स्वाभाविक है कि जनता के मन में यह सवाल उठे कि क्या हमारी न्याय व्यवस्था सरकार के सामने झुक रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी भावना न केवल निराशा को बढ़ावा देती है, बल्कि न्यायालय की प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। जमीयत न्यायपालिका का सम्मान करती है, लेकिन हेट स्पीच और सांप्रदायिकता के मामलों में गंभीरता और त्वरित न्याय की आवश्यकता होती है। मदनी ने यह भी बताया कि जमीयत इस मामले में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यह भी पढ़ें- देवबंद में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों पर खूंखार कुत्ते ने किया हमला, घायल
Assam CM Hate Speech Supreme Court Directive Jamiat Ulema-E-Hind Himanta Biswa Sarma Article 32 Hate Speech Cases Judicial Disappointment Deoband News Saharanpur Saharanpur News Saharanpur Latest News Saharanpur News In Hindi Saharanpur Samachar
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: कहा- अब लड़ाइयां चुनाव से पहले शुरू हो जाती है...Assam CM Himanta Biswa Sarma shooting video controversy. Supreme Court refuses to hear plea against CM. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा: दावा- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत...Assam CM Himanta Biswa Sarma alleges Congress MP Gaurav Gogois Pakistan links. Follow latest updates.
Read more »
हिमंता बोले- गोगोई का केस सबूत समेत केंद्र को भेजा: दावा- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत...Assam CM Himanta Biswa Sarma alleges Congress MP Gaurav Gogois Pakistan links. Follow latest updates.
Read more »
Mamata Banerjee: বিহারে যে নথিগুলি SIR-এ গ্রাহ্য হল, বাংলার কেন হবে না?CM Mamata Banerjee attacks Election Commission over SIR in Bengal
Read more »
ममता बोली- चुनाव आयोग तुगलकी आयोग बना: BJP के निर्देश पर 58 लाख वोटर्स के नाम हटवाए; भाजपा IT सेल ने AI का ...West Bengal CM Mamata Banerjee alleges AI used by BJP to remove 58 lakh voters. Follow Latest Updates.
Read more »
हाथियों के हमले को रोकने के लिए हेमंत सोरेन सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशहाथियों के हमले को रोकने के लिए हेमंत सोरेन सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश CM Hemant Soren Serious to stop Elephant Attack झारखंड
Read more »
