Vaibhav Suryavanshi ने 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
Vaibhav Suryavanshi : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीतकर मचाया धमाल, IPL Final के बाद मिलियन-डॉलर सवाल पर तोड़ी चुप्पी Vaibhav Suryavanshi ने 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताबआईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान किया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, उसने उन्हें सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बनाया।t उन्होंने 237 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वैभव को आईपीएल 2026 फाइनल के बाद मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के अवॉर्ड मिले। एक ही सीजन में 5 बड़े अवॉर्ड्स जीतने के बाद वैभव ने कमेंटेटर रवि शास्त्री को अपने दिल की बात कही।दरअसल, जब वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रेजेंटेशन में बात करने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका जवाब वैभव ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता से दिया। मोस्ट वैल्यूएबर प्लेयर चुने जाने पर वैभव ने कहा कि अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। इस सीजन में क्या सीखा, इस सवाल पर वैभव ने कहा कि हर मैच को एक ही तरीके से नहीं खेला जा सकता है। हर मैच की परिस्थितियां अलग होती हैं और उसी के अनुसार खेलना पड़ता है। आगे कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक चोटों से दूर रहकर खेलना है, तो फिटनेस पर लगातार काम करना होगा। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के माहौल को भी दिया। सीनियर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और पूरी टीम मेरा समर्थन करती है। टीम का माहौल काफी अच्छा है। वहीं गावस्कर और हरभजन सिंह के साथ हुए इंटरव्यू में वैभव से अपने बिहार के भोजपुरी दर्शकों के लिए कुछ कहने के लिए जब कहा गया तो उन्होंने कहा कि 'जल्दी मिलब बिहार में'। बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन कुल 72 छक्के लगाए, जिसके बाद उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया। ये एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 72 छक्के का रिकॉर्ड रहा। वहीं, IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में 400, 500 और फिर 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। हालांकि, आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से वैभव बस एक कदम दूर रह गए। RCB vs GT, IPL 2026 Final: घर गुजरात का, बादशाहत आरसीबी की, अहमदाबाद में गूंजा- इस बार भी कप हमारा है 'ये ट्रॉफी उनके लिए...
', RCB को दोबारा चैंपियन बनाने के बाद Rajat Patidar ने किसे समर्पित किया IPL 2026 का खिताब?
Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Suryavanshi Awards IPL 2026 Final Vaibhav Sooryavanshi News Virat Kohli Rajat Patidar Shubhman Gill Vaibhav Suryavanshi Interview Vaibhav Suryavanshi Records Cricket News वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी न्यूज वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वैभव सूर्यवंशी ने पलट दिया 19 साल का IPL इतिहास, पहली बार किसी बल्लेबाज ने पावरप्ले में बनाए 500 रन | Vaibhav Suryavanshi Creates History To Become First Player To Score 500 Runs In PowerplayVaibhav Suryavanshi in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सूर्यवंशी ने 1 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।
Read more »
IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi की तेज बल्लेबाजी ने सबको हैरान कर दियादिग्गज गेंदबाज Kagiso Rabada ने 15 वर्षीय Rajasthan Royals की युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की तेज बल्लेबाजी और गेंद पढ़ने की क्षमता की सराहना की। Suryavanshi ने Eliminator और Qualifier में क्रमशः 97 और 96 रन की शानदार पारियां खेली, जबकि Rajasthan Royals फाइनल में नहीं पहुंच सकी। Rabada ने Khojohostar से बातचीत में Suryavanshi की ऊर्जा, निडरता और प्राकृतिक प्रवृत्ति को उजागर किया।
Read more »
अमिताभ के बाद तेंदुलकर ने वैभव की तारीफ की: बोले- इस लड़के में कुछ खास, टेस्ट के लिए जल्दबाजी न करें; नेचुरल गेम खेलने देंMumbai: Cricket legend Sachin Tendulkar lauds 15-year-old Vaibhav Suryavanshi for IPL 2026 performance. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
Vaibhav Suryavanshi को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए? Sachin Tendulkar ने दी करियर बदलने वाली सलाह - vaibhav suryavanshi test cricket sachin tendulkar career adviceSachin Tendulkar on Vaibhav Suryavanshi: सचिन तेंदुलकर ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी के लिए सराहना की है।
Read more »
ईशान के बल्ले और वैभव के तूफान ने मचाई धूम; IPL में चमके 5 बिहारी खिलाड़ी - bihari cricketers shine in ipl 2026 ishan kishan vaibhav suryavanshiआईपीएल 2026 में बिहार के पांच क्रिकेटरों - ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अनुकूल राय, साकिब हुसैन और मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशान ने 602 रन बनाए, जबकि वैभव ने 72 छक्के जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा और इंडिया ए टीम में जगह बनाई।
Read more »
RCB vs GT: फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, लेंगे स्पेशल अवॉर्ड- Video - ipl 2026 vaibhav suryavanshi reach ahmedabad to watch rcb vs gt finalआईपीएल 2026 के फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां वह ऑरेंज कैप अवॉर्ड लेने वाले हैं। उन्होंने इस सीजन में 776 रन बनाकर शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पीछे छोड़ दिया है।
Read more »




