Beyond the Breaking News

UP: करंट लगाया और जहर देकर किया कत्ल, पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों संग पति को क्रूरता से मार डाला

Moradabad Murder News News

UP: करंट लगाया और जहर देकर किया कत्ल, पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों संग पति को क्रूरता से मार डाला
Moradabad Murder News TodayMoradabad Murder Case TodayMoradabad Murder Case News

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया।

UP: करंट लगाया और जहर देकर किया कत्ल, पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों संग पति को क्रूरता से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}सार मुरादाबाद में फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई थी। पति और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पवन को करंट लगाया और जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद आरोपी की साजिश का पर्दाफाश हुआ।मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी। दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं।इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी। शुक्रवार की शाम पवन फर्म से वापस आया तो पत्नी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आंचल ने अपनी बहन की मदद से पवन को बंधक बना लिया। फिर दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी घर बुला लिए थे। इसके बाद उसे करंट लगाया गया और जबरन जहर खिलाकर मार दिया। चारों ने आत्महत्या की कहानी रची थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इनका भेद खुल गया। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।पुलिस को शक तो पहले ही हो गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पहले आंचल, उसकी बहन और अंकित और अजय को हिरासत में ले लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आंचल करीब 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। वहीं आंचल ने अपनी बहन के साथ मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद दोनों ने अपने अपने प्रेमी को इस हत्याकांड में शामिल करने के लिए मना लिया था। बृहस्पतिवार की शाम ही आंचल अपनी बहन शिखा के साथ कुंदनपुर आई थी। उस समय पवन ठाकुर अपनी बहन अनीता के घर था। आंचल ने कॉल कर बताया था कि वह आ गई है।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc.

Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Moradabad Murder News Today Moradabad Murder Case Today Moradabad Murder Case News Moradabad Murder Case Moradabad Murder News In Hindi Moradabad Murder Case In Hindi Moradabad Murder Today Moradabad Murder Moradabad News In Hindi Latest Moradabad News In Hindi Moradabad Hindi Samachar मुरादाबाद हत्याकांड मुरादाबाद हत्या पति की हत्या पति का मर्डर प्रेमी संग की पति हत्या यूपी में लव अफेयर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुष्पा 2 ने बनाया इंडियन सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, जानें क्या है 30,30,30,30,30,30,30 का गणितपुष्पा 2 ने बनाया इंडियन सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, जानें क्या है 30,30,30,30,30,30,30 का गणितपुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. जिसका वास्ता तीस यानी कि 30 के आंकड़े से है. आपको समझता हैं क्या पुष्पा 2 द राईस के कलेक्शन का 30, 30, 30 का गणित. जो अपने आप में एक नई मिसाल बन गया है.
Read more »

30-30-30 डाइट: वायरल डाइट ट्रेंड, क्या यह वास्तव में काम करता है?30-30-30 डाइट: वायरल डाइट ट्रेंड, क्या यह वास्तव में काम करता है?सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी 30-30-30 डाइट, एक आसान और तेजी से वजन कम करने का तरीका प्रस्तुत करती है. क्या यह डाइट वास्तव में कारगर है?
Read more »

वित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्टवित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्टवित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्ट
Read more »

Weight Loss को आसान बना देगा 30-30-30 फॉर्मूला! तेजी से पिघलने लगेगी शरीर पर जमा चर्बीWeight Loss को आसान बना देगा 30-30-30 फॉर्मूला! तेजी से पिघलने लगेगी शरीर पर जमा चर्बीवजन कम करने के सभी जतन करके हार चुके हैं लेकिन वजन टस से मस नहीं हो रहा? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। वजन कम करने के लिए सही डाइट प्लान और स्ट्रेटेजी बहुत जरूरी हैं। वेट लॉस के लिए 30-30-30 फॉर्मूला 30-30-30 Weight Loss Formula इसी सिद्धांत पर बना है। आइए जानें क्या है 30-30-30 फॉर्मूला और वेट लॉस में यह कैसे मददगार...
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: ஆவணி 14 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வெற்றிகரமான நாள்இன்றைய ராசிபலன்: ஆவணி 14 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வெற்றிகரமான நாள்August 30 Today Rasipalan: ஆவணி மாதம் 14ஆம் நாளான இன்று (ஆகஸ்ட் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?October 30 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 13ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »



Render Time: 2026-05-29 21:36:19