UP Gram Pradhan Rating Campaign LIVE Update. Follow Dainik Bhaskar App for citizen feedback on local leaders. आमजन एप पर आकर सिर्फ 30 सेकंड में प्रधान का मूल्यांकन कर रहे हैं। लोगों को भी अपनी पंचायत के प्रधान का काम देखकर उन्हें रेटिंग देना चाहिए।
प्रधान संघ के अध्यक्ष बोले- आमजन कर रहे मूल्यांकन; बताएं पंचायत के काम से खुश हैं या नाराजदैनिक भास्कर एप पर यूपी का सबसे बड़ा प्रधान रेटिंग कैंपेन जारी है। प्रधानों की रेटिंग को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी।उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की यह पहल जनप्रतिनिधियों को और जिम्मेदार बनाएगी। आमजन एप पर आकर सिर्फ 30 सेकंड में प्रधान का मूल्यांकन कर रहे हैं। लोगों को भी अपनी पंचायत के प्रधान का काम देखकर उन्हें रेटिंग देना चाहिए। पांच साल में प्रधान ने जो काम किया है, आप दैनिक भास्कर एप पर प्रधान का रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं।राज्यसभा सदस्य और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर एप पर हो रहे सर्वेक्षण जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय कर रहे हैं। सर्वे और रेटिंग भी सक्रिय करने का तरीका है। इससे लोगों में चैतन्यता जागृत हुई है। लोग आपने आसपास हो रहे कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं। मैं समझता हूं सभी लोगों को इसमें शामिल होकर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के काम को रेटिंग देनी चाहिए।राज्यसभा सदस्य और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दैनिक भास्कर एप पर प्रधान को रेटिंग दी।ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों ने दैनिक भास्कर की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वे जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। दैनिक भास्कर के इस कैंपेन से जनप्रतिनिधियों के कार्य में पारदर्शिता आएगी। 30 अप्रैल को रेटिंग लाँच होने के बाद लोगों ने बुंदेली, ब्रज, अवधी, भोजपुरी सहित अन्य स्थानीय बोलियों में इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए। प्रधान और प्रधान के दावेदारों ने अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। प्रधान रेटिंग 21 मई तक चलेगी।रेटिंग के परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे।दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करते हैं, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है।पंचायत के रहवासी प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे रहे हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग दे रहा है, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है।प्रधान को दी गई रेटिंग पूरी तरह गोपनीय रहेगी। किस व्यक्ति ने प्रधान को कितने अंक दिए यह कोई पता नहीं कर सकता।अधूरा नहीं!
पढ़िए पूरा! उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश के आसारआज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर सबसे गर्महिमाचल के 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्टफरीदाबाद में बारिश में भीगे ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट, VIDEOSMS स्टेडियम में गिरे फ्लैक्स-होर्डिंग्स को सुधारना शुरूरातानाडा पांच बत्ती इलाके में बिजली कटौती से मिलेगी राहत
Public Evaluation Dainik Bhaskar App Lalit Sharma Panchayati Raj Uttar Pradesh News Gram Pradhan Report Card Citizen Feedback
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखिलेश बोले-महाराष्ट्र चुनाव के बाद महाराज की कुर्सी जाएगी: दिल्ली ने तय कर लिया; ये वही लोग जिन्होंने सीएम...Uttar Pradesh SP Supremo Akhilesh Yadav Moradabad Visit Live Update; Follow Akhilesh Yadav Latest News, BJP Vs SP Candidates, Election Campaign Rallies News Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »
राहुल ने PM की तुलना बाइडेन से की: बोले- मोदी जी की याद्दश्त कमजोर हो रही है, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी भूलन...Rahul Gandhi Maharashtra Chandrapur Visit Live Update; Follow PM Modi Latest News, BJP Congress Candidates, Election Campaign Rallies News Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM म्यूजियम ने राहुल से कहा-नेहरू के डॉक्यूमेंट्स वापस करें: इसमें जेपी, आइंस्टाइन को लिखे लेटर; 2008 में स...Pradhan Mantri Museum and Library Society Member Rizwan Qadri Update. Follow Rahul Gandhi Sonia Gandhi and Nehru Documents Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
यूपी में शियाओं का प्रदर्शन, खुद को जंजीरों से मारा: एसटी हसन बोले- होश न खोएं: लखनऊ में एक लाख लोग सड़क पर ...Uttar Pradesh (UP) Shia Muslims Protest Live Photos Videos Update; Follow Iran US Israel War, Ali Khamenei Murder, Lucknow, Amroha, Moradabad Protest Situation, BJP, SP Leaders Reaction On Dainik Bhaskar.
Read more »
योगी बोले- अब थानों पर हमला किया तो काम तमाम: पुलिस में 2 लाख से अधिक भर्तियां कीं, गोरखपुर में सुरक्षा भवन...Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath West Bengal Assembly Election 2026 Rally Live Update; Follow Asansol, Birbhum and Bolpur Election BJP Campaign Latest News Photos On Dainik Bhaskar.
Read more »
अपने प्रधानजी के काम से कितने खुश हैं आप: दैनिक भास्कर एप पर प्रधान रेटिंग शुरू, 30 सेकंड में बनाएं अपनी पं...Uttar Pradesh (UP) Panchayat Pradhan Rating Launched on Dainik Bhaskar App. Follow Latest Updates.
Read more »




