'टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने ये कमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया है।
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली ने भारत के लिए टी20आई पारूप में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था और लंबे समय के बाद वो भारत के लिए इस प्रारूप में खेलेंगे। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं साथ ही साथ टी20आई प्रारूप में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन क्या आपको बता है कि कोहली टी20 वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी पहले स्थान पर हैं। कोहली ने ये कमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मैच पाकिस्तान के साथ 9 जून को खेला जाएगा। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो उसमें विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। कोहली ने ये कमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 308 रन बनाए हैं। अन्य किसी भी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक टीम के खिलाफ इतने रन नहीं बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 189 रकन बनाए थे तो वहीं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 238 रन बनाए थे और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन 308 रन - विराट कोहली बनाम पाकिस्तान289 रन - क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया238 रन - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज226 रन - महेला जयवर्धने बनाम न्यूजीलैंड226 रन - डेविड वार्नर बनाम वेस्टइंडीज220 रन - शाकिब अल हसन बनाम पाकिस्तान215 रन - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का टी20आई में प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ किंग कोहली ने टी20आई में अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में 123.
85 की स्ट्राइक रेट के साथ 488 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 81.33 का रहा है। वो इस टीम के खिलाफ इन मैचों में 4 बार नाबाद रहे हैं जबकि 5 अर्धशतक उनके नाम पर दर्ज है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी नाबाद 82 रन की खेली है। इस टीम के खिलाफ वो 48 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। Also ReadT20 World Cup फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान या डिफेंडिंग चैंपियन से नहीं इसके साथ होगा, सुनील गावस्कर ने बताया नाम
Virat Kohli Kohli Kohli T20WC Record Ind Vs Pak India Vs Pakistan Pakistan Cricket Team Kohli Record Against Pakistan In T20I World Cup विराट कोहली किंग कोहली भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो बार 1 भारतीयT20 WC के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो बार 1 भारतीय
Read more »
IPL 2024 SRH vs RR: 22 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी रियान पराग इतिहास रचने के करीब, क्या टूटेगा यशस्वी जायसवाल का यह रिकॉर्डहैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग इतिहास रचने के करीब हैं। वो अगर इतने रन बना लेते हैं तो यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Read more »
ENG vs PAK: जोस बटलर ने बतौर कप्तान इंग्लैंड के लिए पूरे किए 1000 रन, इतनी पारियों ऐसा करके तोड़ा फिंच का रिकॉर्डजोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ 84 रन की पारी खेली और इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
Read more »
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन, VideoIndian team's first practice session, टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की बात की जाए तो विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं,
Read more »
T20 World Cup 2024: विराट कोहली नहीं पहुंचें अमेरिका, भारत का एकमात्र प्रैक्टिस मैच कर सकते हैं मिस- रिपोर्टVirat Kohli Could Miss Practice Match: भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को अभ्यास मैच खेलना है और इसमें टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली अनुपस्थित रह सकते हैं.
Read more »
ENG vs PAK: बाबर इतने रन बनाते ही खत्म कर देंगे कोहली की बादशाहत, T20I में सबसे ज्यादा रन होगा उनके नामइंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20आई में इतने रन बनाते ही बाबर आजम इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Read more »



