Beyond the Breaking News

T20 World Cup Super-8: अब तक पांच टीमें सुपर-आठ में, बचे तीन स्थानों के लिए 10 देशों में जंग; ये 5 रेस से बाहर

T20 World Cup 2026 News

T20 World Cup Super-8: अब तक पांच टीमें सुपर-आठ में, बचे तीन स्थानों के लिए 10 देशों में जंग; ये 5 रेस से बाहर
Super 8 Qualification ScenarioT20 World Cup Qualification ScenarioT20 Wc Super 8 Qualification

T20 World Cup Super 8 Scenario : टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने की जंग रोमांचक हो चली है। हर ग्रुप में कांटे की टक्कर है और कोई भी हार मानने को तैयार

सभी ग्रुपों का हाल 4 पॉइंट्स में ग्रुप ए से भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सबसे पहले सुपर-8 का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान पर 61 रन की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास और मजबूत किया। अब इस ग्रुप से दूसरी टीम की दौड़ रोचक है। पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को अपने आखिरी मैच में नामीबिया से भिड़ना है। जीत उसे सीधे अगले दौर में पहुंचा देगी, लेकिन अगर पाकिस्तान हारता है, तो दो जीत के साथ खड़ी अमेरिका टीम बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आगे बढ़ सकती है। ग्रुप बी में श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 में एंट्री की। इस नतीजे ने ऑस्ट्रेलिया टीम को बाहर होने के कगार पर ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया तभी आगे बढ़ सकता है जब जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपने दोनों बचे मैच हार जाए और उसका नेट रन रेट भी ऑस्ट्रेलिया से खराब रहे। अगर जिम्बाब्वे एक भी मैच जीतता है, तो ऑस्ट्रेलिया की राह बंद हो जाएगी। इसके अलावा आयरलैंड टीम भी समीकरण में है। यदि आयरलैंड जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत हासिल करता है, यानी 100 रन से या फिर 10 ओवर में मैच खत्म करके और चार अंक पर पहुंचता है, तो उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो सकता है और टीम सुपर-8 में जा सकती है। इस स्थिति में आयरलैंड को मनाना होगा कि जिम्बाब्वे श्रीलंका से आखिरी ग्रुप मैच हार जाए। अगर जिम्बाब्वे श्रीलंका को हराता है तो श्रीलंका और जिम्बाब्वे का पहुंचना तय हो जाएगा। ग्रुप सी में इंग्लैंड टीम ने इटली को 24 रन से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह बनाई। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही तीन मैचों में तीन जीत के साथ अगले दौर में पहुंच चुकी थी। इस ग्रुप में अब बाकी टीमें सिर्फ सम्मान के लिए खेलेंगी। ग्रुप डी में अफगानिस्तान टीम की यूएई पर जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बना ली। अब न्यूजीलैंड अगर कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच जीत लेता है, तो वह भी क्वालिफाई कर जाएगा।हालांकि एक चौंकाने वाला समीकरण भी है। अगर कनाडा जीत दर्ज करता है, तो अफगानिस्तान को कनाडा के खिलाफ बड़े अंतर से जीतकर नेट रन रेट के सहारे आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। यानी सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी टीमों में ग्रुप-ए से भारत , ग्रुप-बी से श्रीलंका , ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका , शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में भारत का अभी एक मैच , श्रीलंका का एक मैच , वेस्टइंडीज का एक मैच और दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बचा है। सुपर-8 के बाकी तीन स्थानों पर 10 टीमों की जंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए तीन जगहें अभी खाली हैं और 10 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। तीन जगहों के लिए जंग बेहद रोमांचक है। कुछ टीमों की किस्मत उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर है , जबकि कुछ को दूसरे मैचों के नतीजों का इंतजार है । आने वाले मैच तय करेंगे कि सुपर-8 की तस्वीर क्या होगी और शायद कुछ और बड़े उलटफेर भी देखने को मिलें। आइए टीम-दर-टीम समझते हैं किसकी क्या स्थिति है: ग्रुप बी जिम्बाब्वे : जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है। अब उसे आयरलैंड और श्रीलंका से खेलना है। एक और जीत उसे लगभग सुपर-8 में पहुंचा सकती है। आयरलैंड : आयरलैंड की उम्मीदें बहुत कमजोर हैं। तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। अगर वह जिम्बाब्वे को हरा भी दे, तो भी उसे अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया : श्रीलंका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर है। अब उसे ओमान पर बड़ी जीत चाहिए और उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे आयरलैंड और श्रीलंका दोनों से हार जाए। ऐसे में मामला आखिर में नेट रन रेट पर अटक सकता है। ग्रुप ए यूएसए : यूएसए अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुका है। अब उसकी नजर पाकिस्तान के नतीजे पर है। अगर पाकिस्तान हारता है, तो बेहतर नेट रन रेट के कारण यूएसए आगे बढ़ सकता है। शैडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेटटेकर हैं। नीदरलैंड : डच टीम की राह बेहद मुश्किल है। उन्हें भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान नामीबिया से बुरी तरह हारे। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच करीबी हार उन्हें भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान : पाकिस्तान की किस्मत उसके अपने हाथ में है। आखिरी मैच जीतते ही सुपर-8 पक्का, लेकिन हार की स्थिति में उसे भारत से उम्मीद करनी पड़ेगी कि वह नीदरलैंड को हरा दे। अब तक उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ग्रुप C अफगानिस्तान : अफगानिस्तान की राह मुश्किल है, लेकिन उम्मीद बाकी है। यूएई पर जीत से अभियान जिंदा है। अब उसे कनाडा पर बड़ी जीत चाहिए और यह भी दुआ करनी होगी कि कनाडा पहले न्यूजीलैंड को हरा दे, ताकि समीकरण उसके पक्ष में बने। ग्रुप डी कनाडा : दोनों शुरुआती मैच हारने के बावजूद गणितीय रूप से अभी भी दौड़ में है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान पर बड़ी जीत ही उसे उम्मीद दे सकती है। कुछ खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन जरूर किया है। न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है। समीकरण साफ है, कनाडा को हराओ और सुपर-8 में पहुंच जाओ। किसी भी अंतर से जीत काफी होगी। यूएई : यूएई की संभावना बहुत कम है। अगर न्यूजीलैंड कनाडा को हरा देता है तो उनका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर कनाडा जीतता है, तो यूएई को दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। ये पांच टीमें सुपर-8 की दौड़ से हुईं बाहर पांच टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही थम गया। हालांकि, इनमें से कुछ टीमों, खासकर इटली और नेपाल ने अपने जज्बे से प्रभावित जरूर किया। सुपर-आठ की दौड़ अब और भी रोमांचक होने वाली है। ग्रुप सी इटली : इटली ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत मूल के खिलाड़ियों से सजी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। स्कॉटलैंड से हार के अलावा उन्होंने नेपाल को हराया और दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, उनका सफर सुपर-8 से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन उन्होंने कई प्रशंसक जरूर बनाए। नेपाल : नेपाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में की और इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 180/6 तक पहुंचे, लेकिन जीत से चूक गए। इसके बाद टीम की लय टूट गई। इटली से 10 विकेट की हार और वेस्टइंडीज से पराजय ने उन्हें सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया। स्कॉटलैंड : बांग्लादेश की जगह देर से एंट्री पाने वाली स्कॉटलैंड ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज से हार के बाद इटली को 73 रन से हराया, लेकिन इंग्लैंड से पांच विकेट की हार ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं। इंग्लैंड की इटली पर जीत के साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया। ग्रुप ए नामीबिया : नामीबिया ने कुछ मौकों पर अच्छी शुरुआत की, खासकर यूएसए के खिलाफ रन चेज में, लेकिन जीत में तब्दील नहीं कर सके। यूएसए, भारत और नीदरलैंड से हार के बाद उनका ग्रुप चरण में ही सफर खत्म हो गया। ग्रुप बी ओमान : ओमान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा। जिम्बाब्वे से आठ विकेट की हार, बड़ी रन से पराजय और आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ वे एक भी मैच नहीं जीत सके। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा था। सुपर-8 में किस प्रकार बनेगा ग्रुप? ग्रुप स्टेज से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमें सुपर-8 चरण में खेलेंगी। यहां इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से सीडिंग सिस्टम तय कर रखा है। हालांकि, अगर कोई बड़ी या सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो उसे हराकर क्वालिफाई करने वाली टीम उसी स्लॉट में सुपर-8 खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी। उदाहरण के तौर पर आईसीसी को यकीन था कि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी और उसे X2 सीड दिया गया था। अब जब जिम्बाब्वे ने उलटफेर किया और उसका सुपर-8 में जाना तय और ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना तय माना जा रहा है तो X2 सीड अब जिम्बाब्वे को दी जाएगी। जो चार ग्रुप हैं और उनमें आईसीसी द्वारा पहले से दी गई सीड इस प्रकार हैं- ग्रुप A: भारत , नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान , अमेरिका ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया , आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका , जिम्बाब्वे ग्रुप C: इंग्लैंड , इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड , दक्षिण अफ्रीका , यूएई सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप एक्स और वाई में बांटा जाएगा। आईसीसी ने पहले से सीडेड टीमें तय कर रखी थीं। उसके मुताबिक सुपर-8 ग्रुप कुछ ऐसा दिख सकता है- ग्रुप-1 सीड : भारत, जिम्बाब्वे , वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका। ग्रुप-2 सीड : इंग्लैंड, न्यूजीलैंड , पाकिस्तान और श्रीलंका।.

सभी ग्रुपों का हाल 4 पॉइंट्स में ग्रुप ए से भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सबसे पहले सुपर-8 का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान पर 61 रन की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास और मजबूत किया। अब इस ग्रुप से दूसरी टीम की दौड़ रोचक है। पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को अपने आखिरी मैच में नामीबिया से भिड़ना है। जीत उसे सीधे अगले दौर में पहुंचा देगी, लेकिन अगर पाकिस्तान हारता है, तो दो जीत के साथ खड़ी अमेरिका टीम बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आगे बढ़ सकती है। ग्रुप बी में श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 में एंट्री की। इस नतीजे ने ऑस्ट्रेलिया टीम को बाहर होने के कगार पर ला खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया तभी आगे बढ़ सकता है जब जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपने दोनों बचे मैच हार जाए और उसका नेट रन रेट भी ऑस्ट्रेलिया से खराब रहे। अगर जिम्बाब्वे एक भी मैच जीतता है, तो ऑस्ट्रेलिया की राह बंद हो जाएगी। इसके अलावा आयरलैंड टीम भी समीकरण में है। यदि आयरलैंड जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत हासिल करता है, यानी 100 रन से या फिर 10 ओवर में मैच खत्म करके और चार अंक पर पहुंचता है, तो उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो सकता है और टीम सुपर-8 में जा सकती है। इस स्थिति में आयरलैंड को मनाना होगा कि जिम्बाब्वे श्रीलंका से आखिरी ग्रुप मैच हार जाए। अगर जिम्बाब्वे श्रीलंका को हराता है तो श्रीलंका और जिम्बाब्वे का पहुंचना तय हो जाएगा। ग्रुप सी में इंग्लैंड टीम ने इटली को 24 रन से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह बनाई। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही तीन मैचों में तीन जीत के साथ अगले दौर में पहुंच चुकी थी। इस ग्रुप में अब बाकी टीमें सिर्फ सम्मान के लिए खेलेंगी। ग्रुप डी में अफगानिस्तान टीम की यूएई पर जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बना ली। अब न्यूजीलैंड अगर कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच जीत लेता है, तो वह भी क्वालिफाई कर जाएगा।हालांकि एक चौंकाने वाला समीकरण भी है। अगर कनाडा जीत दर्ज करता है, तो अफगानिस्तान को कनाडा के खिलाफ बड़े अंतर से जीतकर नेट रन रेट के सहारे आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। यानी सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी टीमों में ग्रुप-ए से भारत , ग्रुप-बी से श्रीलंका , ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका , शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में भारत का अभी एक मैच , श्रीलंका का एक मैच , वेस्टइंडीज का एक मैच और दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बचा है। सुपर-8 के बाकी तीन स्थानों पर 10 टीमों की जंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए तीन जगहें अभी खाली हैं और 10 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। तीन जगहों के लिए जंग बेहद रोमांचक है। कुछ टीमों की किस्मत उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर है , जबकि कुछ को दूसरे मैचों के नतीजों का इंतजार है । आने वाले मैच तय करेंगे कि सुपर-8 की तस्वीर क्या होगी और शायद कुछ और बड़े उलटफेर भी देखने को मिलें। आइए टीम-दर-टीम समझते हैं किसकी क्या स्थिति है: ग्रुप बी जिम्बाब्वे : जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है। अब उसे आयरलैंड और श्रीलंका से खेलना है। एक और जीत उसे लगभग सुपर-8 में पहुंचा सकती है। आयरलैंड : आयरलैंड की उम्मीदें बहुत कमजोर हैं। तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। अगर वह जिम्बाब्वे को हरा भी दे, तो भी उसे अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया : श्रीलंका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर है। अब उसे ओमान पर बड़ी जीत चाहिए और उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे आयरलैंड और श्रीलंका दोनों से हार जाए। ऐसे में मामला आखिर में नेट रन रेट पर अटक सकता है। ग्रुप ए यूएसए : यूएसए अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुका है। अब उसकी नजर पाकिस्तान के नतीजे पर है। अगर पाकिस्तान हारता है, तो बेहतर नेट रन रेट के कारण यूएसए आगे बढ़ सकता है। शैडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेटटेकर हैं। नीदरलैंड : डच टीम की राह बेहद मुश्किल है। उन्हें भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान नामीबिया से बुरी तरह हारे। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच करीबी हार उन्हें भारी पड़ रहा है। पाकिस्तान : पाकिस्तान की किस्मत उसके अपने हाथ में है। आखिरी मैच जीतते ही सुपर-8 पक्का, लेकिन हार की स्थिति में उसे भारत से उम्मीद करनी पड़ेगी कि वह नीदरलैंड को हरा दे। अब तक उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ग्रुप C अफगानिस्तान : अफगानिस्तान की राह मुश्किल है, लेकिन उम्मीद बाकी है। यूएई पर जीत से अभियान जिंदा है। अब उसे कनाडा पर बड़ी जीत चाहिए और यह भी दुआ करनी होगी कि कनाडा पहले न्यूजीलैंड को हरा दे, ताकि समीकरण उसके पक्ष में बने। ग्रुप डी कनाडा : दोनों शुरुआती मैच हारने के बावजूद गणितीय रूप से अभी भी दौड़ में है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान पर बड़ी जीत ही उसे उम्मीद दे सकती है। कुछ खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन जरूर किया है। न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है। समीकरण साफ है, कनाडा को हराओ और सुपर-8 में पहुंच जाओ। किसी भी अंतर से जीत काफी होगी। यूएई : यूएई की संभावना बहुत कम है। अगर न्यूजीलैंड कनाडा को हरा देता है तो उनका सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर कनाडा जीतता है, तो यूएई को दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। ये पांच टीमें सुपर-8 की दौड़ से हुईं बाहर पांच टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही थम गया। हालांकि, इनमें से कुछ टीमों, खासकर इटली और नेपाल ने अपने जज्बे से प्रभावित जरूर किया। सुपर-आठ की दौड़ अब और भी रोमांचक होने वाली है। ग्रुप सी इटली : इटली ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत मूल के खिलाड़ियों से सजी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। स्कॉटलैंड से हार के अलावा उन्होंने नेपाल को हराया और दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, उनका सफर सुपर-8 से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन उन्होंने कई प्रशंसक जरूर बनाए। नेपाल : नेपाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में की और इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 180/6 तक पहुंचे, लेकिन जीत से चूक गए। इसके बाद टीम की लय टूट गई। इटली से 10 विकेट की हार और वेस्टइंडीज से पराजय ने उन्हें सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया। स्कॉटलैंड : बांग्लादेश की जगह देर से एंट्री पाने वाली स्कॉटलैंड ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज से हार के बाद इटली को 73 रन से हराया, लेकिन इंग्लैंड से पांच विकेट की हार ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं। इंग्लैंड की इटली पर जीत के साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया। ग्रुप ए नामीबिया : नामीबिया ने कुछ मौकों पर अच्छी शुरुआत की, खासकर यूएसए के खिलाफ रन चेज में, लेकिन जीत में तब्दील नहीं कर सके। यूएसए, भारत और नीदरलैंड से हार के बाद उनका ग्रुप चरण में ही सफर खत्म हो गया। ग्रुप बी ओमान : ओमान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा। जिम्बाब्वे से आठ विकेट की हार, बड़ी रन से पराजय और आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ वे एक भी मैच नहीं जीत सके। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा था। सुपर-8 में किस प्रकार बनेगा ग्रुप? ग्रुप स्टेज से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमें सुपर-8 चरण में खेलेंगी। यहां इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से सीडिंग सिस्टम तय कर रखा है। हालांकि, अगर कोई बड़ी या सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो उसे हराकर क्वालिफाई करने वाली टीम उसी स्लॉट में सुपर-8 खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी। उदाहरण के तौर पर आईसीसी को यकीन था कि ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी और उसे X2 सीड दिया गया था। अब जब जिम्बाब्वे ने उलटफेर किया और उसका सुपर-8 में जाना तय और ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना तय माना जा रहा है तो X2 सीड अब जिम्बाब्वे को दी जाएगी। जो चार ग्रुप हैं और उनमें आईसीसी द्वारा पहले से दी गई सीड इस प्रकार हैं- ग्रुप A: भारत , नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान , अमेरिका ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया , आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका , जिम्बाब्वे ग्रुप C: इंग्लैंड , इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड , दक्षिण अफ्रीका , यूएई सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप एक्स और वाई में बांटा जाएगा। आईसीसी ने पहले से सीडेड टीमें तय कर रखी थीं। उसके मुताबिक सुपर-8 ग्रुप कुछ ऐसा दिख सकता है- ग्रुप-1 सीड : भारत, जिम्बाब्वे , वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका। ग्रुप-2 सीड : इंग्लैंड, न्यूजीलैंड , पाकिस्तान और श्रीलंका।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Super 8 Qualification Scenario T20 World Cup Qualification Scenario T20 Wc Super 8 Qualification T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario List Of Teams Who Book Their Place Super 8 Teams Out Of Super 8 Race Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Cricket Hindi News

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs PAK: Pakistan opt to bowl as clash starts with No Handshake at ColomboIND vs PAK: Pakistan opt to bowl as clash starts with No Handshake at ColomboIndia and Pakistan clashed in the T20 World Cup 2026 in Colombo as Pakistan chose to bowl first, with the no-handshake controversy adding extra tension.
Read more »

IND vs PAK: কলম্বোয় ধেয়ে এল সাইক্লোন ঈশান! খড়কুটোর মতো উড়ে গেল পাকিস্তান, বিশ্বকাপে শয়তানদের বিরুদ্ধে রুটিনমাফিক ভারত...IND vs PAK: কলম্বোয় ধেয়ে এল সাইক্লোন ঈশান! খড়কুটোর মতো উড়ে গেল পাকিস্তান, বিশ্বকাপে শয়তানদের বিরুদ্ধে রুটিনমাফিক ভারত...India Beats Pakistan By 61 runs t20 world cup 2026
Read more »

India thrash Pakistan by 61 runs, extend T20 World Cup domination to qualify for Super 8s after Ishan Kishan, Jasprit Bumrah, Axar Patels heroicsIndia thrash Pakistan by 61 runs, extend T20 World Cup domination to qualify for Super 8s after Ishan Kishan, Jasprit Bumrah, Axar Patels heroicsWith this thumping victory in Colombo, India continued their domination over Pakistan at the T20 World Cup stage and qualified for the Super 8 stage of the ongoing tournament.
Read more »

टीम इंडिया ने चखाया पाकिस्तान को हार का स्वाद, भारत की जीत के बाद खुशी से झूम उठे लोग, देखिए जश्न के नजारेटीम इंडिया ने चखाया पाकिस्तान को हार का स्वाद, भारत की जीत के बाद खुशी से झूम उठे लोग, देखिए जश्न के नजारेT20 World Cup 2026: रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को भारत ने 61 रन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Indias Schedule For Super 8 Round of T20 World Cup 2026: সুপার এইটে ইন্ডিয়া গ্রুপ অফ ডেথেই! প্রতিপক্ষ কারা? সূর্যরা কি আদৌ ইডেনে খেলবেন?Indias Schedule For Super 8 Round of T20 World Cup 2026: সুপার এইটে ইন্ডিয়া গ্রুপ অফ ডেথেই! প্রতিপক্ষ কারা? সূর্যরা কি আদৌ ইডেনে খেলবেন?Indias Schedule For Super 8 Round of T20 World Cup 2026
Read more »

आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर: श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड ...आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर: श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड ...T20 World Cup Super 8 qualification race intensifies. Follow latest updates on teams advancing.
Read more »



Render Time: 2026-05-28 06:00:54