Stock Market Holiday: महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। बुधवार यानी 1 अप्रैल को ये दोबारा कामकाज के लिए खुलेंगे। इस हफ्ते मंगलवार के अलावा शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी है। बीते सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर भारी गिरावट देखने को मिली...
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को श्री महावीर जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। बेंचमार्क इंडेक्स पर कामकाज बुधवार को फिर से शुरू होगा। गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 अप्रैल को भी शेयर बाजार बंद रहेगा।स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी जोरदार गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति में 18.
60 लाख करोड़ रुपये की भारी कमी आई है। पश्चिम एशिया में तनाव कम न होने और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से बीएसई सेंसेक्स दो दिन में चार फीसदी से अधिक टूट गया है।कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार की जा रही बिकवाली ने भी घरेलू निवेशकों के भरोसे को डगमगा दिया है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने कुल 3,325.9 अंक या 4.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।बीएसई सेंसेक्स में आई थी 2.22% की गिरावट बीते सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 फीसदी लुढ़ककर 71,947.55 अंक पर बंद हुआ था। इस गिरावट के साथ ही बीएसई में लिस्ट कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण दो दिन में 18,60,662.29 करोड़ रुपये घटकर 4,12,41,172.45 करोड़ रुपये रह गया।विशेषज्ञों के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद से केवल इसी महीने में सेंसेक्स 9,339.64 अंक यानी 11.48 फीसदी तक गिर चुका है।शेयर बाजार में आगे और कौन सी छुट्टियां? 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे 14 अप्रैल: डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 1 मई: महाराष्ट्र दिवस 28 मई: बकरीद 26 जून: मुहर्रम 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती 20 अक्टूबर: दशहरा 10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा 24 नवंबर: प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव 25 दिसंबर: क्रिसमस निवेशकों को सलाह दी जाती है कि ट्रेडिंग की छुट्टियों में किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए आधिकारिक एक्सचेंज कैलेंडर पर जरूर नजर रखें।
महावीर जयंती गुड फ्राइडे बीएसई सेंसेक्स एनएसई निफ्टी Stock Market Holiday Mahavir Jayanti Good Friday Bse Sensex Nse Nifty
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stock Market Loss: ईरान जंग से टेंशन में बाजार, 4 दिन में ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस-HDFC को तगड़ा घाटाUS-Iran War के चलते शेयर बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है. बीते सप्ताह के महज चार कारोबारी दिनों में देश की सात बड़ी कंपनियों के 1.75 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. सबसे तगड़ा घाटा Reliance को हुआ.
Read more »
Stock Market Outlook: फिसलेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट; एनटीपीसी, कोल इंडिया समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरआज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने का संकेत है। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।
Read more »
सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट: 72,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स मे...Indian stock market fall 30 March 2026. Follow Sensex, Nifty, Auto, Banking, Metal Shares Latest Updates. शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1.30%) की गिरावट के साथ 72,550 पर आ गया है।
Read more »
Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash:
Read more »
Stock market holiday: क्या कल शेयर बाजार बंद रहेगा, BSE-NSE पर मंगलवार को ट्रेड होगा या नहींमहावीर जयंती के कारण मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा, जिससे यह सप्ताह छोटा हो जाएगा। इस हफ्ते 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते भी बाजार बंद रहेगा। एमसीएक्स पर महावीर जयंती को सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम को सामान्य ट्रेडिंग होगी।
Read more »
US Stock Market: ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी बाजार बेहाल, निवेशक पूछ रहे- कब रुकेगी महंगाई?अमेरिका के शेयर बाजार सोमवार को बढ़ते तेल के दामों और ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर उतार-चढ़ाव भरे रहे। एसएंडपी 500 0.4% गिर गया और अब यह इस साल की अपनी रिकॉर्ड
Read more »



