Betel Leaf Benefits: पान के बारे में सही जानकारी ना होने से लोगों में इसके प्रति भ्रांतियां ज्यादा हैं. जबकि सच यह है कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. हालांकि हम पनवाड़ी के यहां मिलने वाले पान-बीड़ा की बात नहीं कर रहे बल्कि बात हो रही है पान के हरे पत्तों की, जिन्हें ऐसे ही खाने से शरीर को तमाम लाभ मिलते हैं.
भारतीय संस्कृति में पान का विशेष स्थान रहा है. पूजा-पाठ, शुभ कार्यों, शादी-विवाह और भोजन के बाद पान खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पान को सिर्फ शौक या स्वाद से जोड़कर देखना सही नहीं है, क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण छिपे हुए हैं.
आयुर्वेद में भी पान के पत्तों को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है. सही तरीके और सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो पान शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. पान का सबसे बड़ा लाभ पाचन तंत्र से जुड़ा है. पान के पत्तों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं. भोजन के बाद पान खाने से गैस, अपच और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. यही वजह है कि पुराने समय में लोग भारी भोजन के बाद पान का सेवन जरूर करते थे. मुंह और दांतों की सेहत के लिए भी पान काफी फायदेमंद माना जाता है. पान के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं. इससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है और मसूड़े मजबूत रहते हैं. सादा पान या सौंफ-मिश्री के साथ लिया गया पान मुंह को ताजगी से भर देता है. पान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है. आयुर्वेद के अनुसार पान की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दी-खांसी और जुकाम में आराम मिलता है. इसमें मौजूद तत्व बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. कई जगहों पर पान के पत्तों का घरेलू उपचार के रूप में भी उपयोग किया जाता है. मानसिक स्वास्थ्य और ताजगी के लिए भी पान लाभकारी है. पान का सीमित सेवन तनाव कम करने और थकान दूर करने में मदद करता है. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि पान में तंबाकू या अधिक चूना मिलाकर खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. इसलिए हमेशा सादा और प्राकृतिक सामग्री से तैयार पान का ही सेवन करना चाहिए, तभी इसके वास्तविक लाभ मिलते हैं. तंबाकू वाले पान या दूसरे नशीले पदार्थ के साथ पान का सेवन केवल नुकसान पहुंचाता है.
खाने के बाद पान Health Benefits Of Betel Leaf पान के फायदे Betel Leaf In Ayurveda आयुर्वेद में पान Betel Leaf For Digestion पाचन के लिए पान Paan Patta Very Beneficial पान के पत्ते बहुत फायदेमंद
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गर्मियों में रोजाना पिएं इस पत्ते का शरबत, नहीं लगेगी लूbetel leaf juice benefits: आपको बता दें कि पान के पत्ते का शरबत दिल से जुड़ी बीमारी के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसमें एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं
Read more »
ಈ ಹಣ್ಣಿನ ಎಲೆಯ ರಸ ಕುಡಿದರೆ ನಿಮಿಷದಲ್ಲೇ ಬ್ಲಡ್ ಶುಗರ್ ಕಂಟ್ರೋಲ್ ಆಗುವುದು! ಬೊಜ್ಜು ಕರಗಿಸಲು ಸಹ ಇದು ಸಹಕಾರಿBenefits of Papaya Leaf: ಬದಲಾಗುತ್ತಿರುವ ವಾತಾವರಣದಲ್ಲಿ ಜನರು ನೆಗಡಿ, ಕೆಮ್ಮು ಸೇರಿದಂತೆ ಹಲವು ಸಮಸ್ಯೆಗಳನ್ನು ಎದುರಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. ಅಂತಹ ಪರಿಸ್ಥಿತಿಯಲ್ಲಿ, ಈ ಒಂದು ಎಲೆಯ ರಸ ಸೇವನೆಯಿಂದ ದೇಹಕ್ಕೆ ಹಲವಾರು ಪ್ರಯೋಜನಗಳನ್ನು ಪಡೆಯಬಹುದು
Read more »
ஓரே இரவில் பிளேட்லெட் எண்ணிக்கையை அதிகரிக்கும் பப்பாளி இலை: இப்படி சாப்பிடுங்கPapaya Leaf Benefits: டெங்குவுக்கு முறையான மருத்துவ சிகிச்சை எடுத்துக்கொள்வது மிக அவசியம். இதனுடன் இதற்கு சிகிச்சையளிப்பதில் பல வீட்டு வைத்தியங்களும் உதவியாக இருக்கும்.
Read more »
ಈ ಎಲೆಯನ್ನು ನೀರಿನಲ್ಲಿ ನೆನೆಸಿ ತಿಂದರೆ ಸಾಕು ಬಿಳಿ ಕೂದಲು ಬೇರು ಸಹಿತ ಕಪ್ಪಾಗಿ.. ಒಂದೇ ತಿಂಗಳಲ್ಲಿ ಸೊಂಟ ದಾಟಿ ಬೆಳೆಯುತ್ತೆ!Betel Leaves benefits: ಬಿಳಿ ಕೂದಲು ಕಪ್ಪಾಗಿಸಲು ಕೆಲವು ಉತ್ತಮ ನೈಸರ್ಗಿಕ ಪರಿಹಾರಗಳಿವೆ. ಇದರಿಂದ ಕೂದಲು ಕಪ್ಪಾಗುವುದರ ಜೊತೆಗೆ ಉದ್ದ ದಪ್ಪವಾಗಿ ಬೆಳೆಯುತ್ತವೆ.
Read more »
Betel leaf health benefits: खाने के बाद चबा लें ये 1 पत्ता, पेट रहेगा दुरुस्त और वजन होगा कमपान के पत्तों का भारत में पूजा-पाठ में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं जो हर अपच, गैस और सांस की बदबू जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में कारगार हैं.
Read more »
Betel Leaf Benefits: दर्द और सूजन में मिलेगा आराम, वजन भी होगा कम, जब खायेंगे दादी मां के नुस्खे से बना पानपान का हरा पत्ता, स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत का भी खजाना है। असल में ये घरेलू पान दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में भी रामबाण असर करता है।
Read more »
