Beyond the Breaking News

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के इंतजार के बीच आया बड़ा अपडेट, 2019 के बाद ऐसा करने वालों को नहीं मिलेगा पैसा!

PM Kisan Yojana News

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के इंतजार के बीच आया बड़ा अपडेट, 2019 के बाद ऐसा करने वालों को नहीं मिलेगा पैसा!
PM Kisan Yojana 21St InstallmentPM NewsPM Kisan

PM Kisan Yojana 21st Installment पीएम किसान योजना लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आय सहायता प्रदान करती है। अब तक इसकी 20 किस्तें आ चुकी हैं। 21वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन उसके पहले एक अपडेट आया है। अपडेट है कि जो भी 1 फरवरी 2019 के बाद जिस किसान ने जमीन खरीदी है उसे फिजिकल वेरिफिकेशन कराना...

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: किसान भाई पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले मोदी सरकार 22 सितंबर से किसान ही नहीं देश की जनता को GST Rate Cut का बड़ा तोहफा दे रहे हैं। GST Reforms में किए गए बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगी। 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं, जिससे रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें सस्ती हो जाएंगी। वहीं, देश के करोड़ों किसानों के लिए एक और खुशखबरी आने की उम्मीद है। यह खुशखबरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त से जुड़ी है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन कुछ किसान 21वीं किस्त पाने से चूक सकते हैं। दरअसल, सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बेवसाइट पर एक अपडेट दिया गया है। इस अपडेट के अनुसार किसानों को कुछ करना है। आखिर ये अपडेट है क्या आइए इसके बारे में जानते हैं। PM Kisan Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.

gov.in पर एक अपडेट है। ये अपडेट ऐसे किसानों को लेकर है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है या अपना मालिकाना हक लिया है। इसके अलावा ये अपडेट उन परिवार वालों के लिए भी हैं जिनके यहां एक से अधिक सदस्य जैसे पति-पत्नी या पेरेंट्स के साथ 18 साल से ऊपर के युवा या नाबालिग बच्चे इस योजना का लाभ ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई खुशखबरी, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान वेबसाइट पर दिए गए इस अपडेट के अनुसार इन सभी को फिजिकल वेरिफिकेशन कराना होगा। अगर ऊपर बताई गई नोटिस के अनुसार किसान अपना फिजिकल वेरीफिकेशन नहीं कराते तो उनकी 21वीं किस्त रुक सकती है। जब तक उनका वेरिफिकेशन नहीं होगा तब तक किस्त रुकी रहेगी। कब आएगी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त? किसानों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि सरकार अगली किस्त के 2000 रुपये उनके खातों में कब ट्रांसफर करेगी। पिछली किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी, जब पीएम मोदी ने वाराणसी से योजना की 20वीं किस्त का ऐलान किया था। उस वक्त 9.71 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की गई थी। अकेले बिहार में ही 75 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला। अब उम्मीद है कि दिवाली से पहले यानी अक्टूबर महीने में 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरकार अगस्त से नवंबर के बीच किस्त जारी करती रही है- कभी अगस्त में, कभी अक्टूबर में तो कभी नवंबर में। 18वीं किस्त 2024 में 5 अक्टूबर को को जारी की गई थी। 2023 में 15 नवंबर को और 2022 में 17 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है और माना जा रहा है कि त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सरकार अगली किस्त भी लगभग उसी समय जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। बिहार चुनाव से पहले आ सकती है किसान योजना की 21वीं किस्त बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग सितंबर के अंत तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। केंद्र सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले ही किसानों के खाते में पैसे भेज सकती है। इसलिए संभावना प्रबल हो जाती है कि किस्त का पैसा अक्टूबर के पहले या मध्य में जारी हो जाएगा। यानी हम कह सकते हैं कि PM Kisan Yojana 21st Installment Date अक्टूबर में होगी। यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana के साल में ₹6000 ही नहीं, किसानों को हर महीने ₹3000 की पेंशन भी देती है सरकार; ऐसे मिलेगा लाभ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

PM Kisan Yojana 21St Installment PM News PM Kisan Physical Verification Utility News

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए दिवाली का तोहफा..हर एक के खाते में आएंगे 2,000 रुपये..!PM Kisan Yojana: किसानों के लिए दिवाली का तोहफा..हर एक के खाते में आएंगे 2,000 रुपये..!PM Kisan 21st Installment: सरकार किसानों को एक और खुशखबरी देने जा रही है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले अक्टूबर में जारी होने की संभावना है.
Read more »

PM Kisan 21st installment Date: दिवाली से पहले इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त !PM Kisan 21st installment Date: दिवाली से पहले इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त !PM Kisan 21st installment Date: The 21st installment of PM Kisan Yojana will come on this day before Diwali! दिवाली से पहले इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त ! देश
Read more »

Nepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनावNepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनावNepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनाव (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »

PM Kisan Yojana की किस्त ही नहीं, किसानों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन भी देती है सरकार; ऐसे करें आवेदनPM Kisan Yojana की किस्त ही नहीं, किसानों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन भी देती है सरकार; ऐसे करें आवेदनभारत सरकार किसानों के लिए पेंशन योजना चलाती है। इस योजना का नाम PM Kisan Maandhan Yojana है। यानी PM Kisan Yojana ही नहीं सरकार ऐसी कई योजनाएं चलाती हैं जो सीधे तौर पर किसानों को फायदा देती हैं। इस पेंशन योजना के जरिए किसान की उम्र 60 साल होते ही हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलना शुरू हो जाती...
Read more »

PM Kisan 21வது தவணைக்கு முன் வந்த முக்கிய செய்தி: இவர்களது தவணை ரத்துPM Kisan 21வது தவணைக்கு முன் வந்த முக்கிய செய்தி: இவர்களது தவணை ரத்துPM Kisan Latest News: பிரதம மந்திரி கிசான் சம்மான் நிதி யோஜனா திட்டத்தின் கீழ் ஒரு முக்கிய அப்டேட் கிடைத்துள்ளது. அதை பற்றி இந்த பதிவில் தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »

PM Awas Yojana का भुगतान पूरा, फिर भी किराए के घर में रहने को मजबूर लाभुकPM Awas Yojana का भुगतान पूरा, फिर भी किराए के घर में रहने को मजबूर लाभुकजमशेदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 630 फ्लैटों में से 172 लाभुकों ने पूरा पैसा जमा कर दिया है फिर भी वे दो साल से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं। लोन वाले कुछ लाभार्थियों को सिबिल रिपोर्ट की समस्या आ रही है। पूरी राशि देने वालों को भी फ्लैट की चाबी नहीं मिली है जिससे वे किराए के मकानों में रहने को मजबूर...
Read more »



Render Time: 2026-06-03 08:10:12