Puja khedkar: दो दिन और पुलिस हिरासत में रहेंगी आईएएस पूजा खेडकर की मां, पिस्तौल लहराने पर की गईं हैं गिरफ्तार extend two days of police custody of Manorama Khedkar
प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जमीनी विवाद के चलते पिस्तौल लहराने के मामले में गिरफ्तार की गईं पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की पुलिस हिरासत को पुणे की न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो दिन बढ़ा दिया है। पुलिस ने उन्हें बीते गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। मनोरमा खेडकर के अधिवक्ता विजय जगताप ने बताया कि अदालत ने पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन बढ़ा दी है। कोर्ट में हुई बहस के दौरान हमने कहा कि धारा 307 नहीं लगाई जाए, क्योंकि गोली चलाई नहीं गई है। शिकायतकर्ता ने 13 महीने बाद शिकायत की है। बहुत कुछ आसानी से इकट्ठा नहीं किया जा सकता। #WATCH | Lawyer representing Manorama Khedkar , Vijay Jagtap says, ".
..The 307 will not attract as the bullet wasn't fired. This was the argument line... After 13 months, something is put forth by the complainant. It can't be gathered very easily. The Court has extended two days… https://t.co/KUUbbZSYmu pic.twitter.com/2g4WdVGfVU — ANI July 20, 2024 यह है मनोरमा खेडकर से जुड़ा मामला ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ किसानों को धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में मनोरमा खेडकर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर किसानों को धमकाते हुए नजर आई थी। पुलिस ने हाल ही में मनोरमा खेडकर को रायगढ़ के एक लॉज से गिरफ्तार किया था, जहां वह नाम बदलकर छिपी हुई थी। साथ ही पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच शुरू की है। पिता को मिल चुकी जमानत हालांकि पुणे की एक अदालत ने किसानों को कथित तौर पर धमकाने के मामले में पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि अदालत ने दिलीप खेडकर को सशर्त जमानत दी है, जिसके तहत वह किसी मुखबिर या गवाह से संपर्क नहीं करेंगे और जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। आवेदक को जांच एजेंसी का सहयोग करना होगा। दिलीप खेडकर ने शुक्रवार को अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं वहीं ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलों में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषाधिकार का गलत प्रयोग करने और उनकी यूपीएससी उम्मीदवारी पर विवाद के बीच यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। दिव्यांगता सर्टिफिकेट और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब पूजा खेडकर के नाम पर भी विवाद सामने आया है। पूजा खेडकर पर यूपीएससी परीक्षा में अपनी उम्र छिपाने के लिए दो बार अपना नाम बदलने का आरोप लगा है। अब इसकी जांच चल रही है। इन विवादों के चलते आईएएस पूजा खेडकर को बर्खास्त भी किया जा सकता है।
Manorama Khedkar Viral Video Court Police Custody India News In Hindi Latest India News Updates पूजा खेडकर आईएएस मनोरमा खेडकर वायरल वीडियो कोर्ट पुलिस हिरासत
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रेनी IAS पूजा को लेकर क्यों मचा बवाल?: नियुक्ति से लेकर ऑडी कार तक विवादों में, जानें अब तक क्या-क्या हुआPuja Khedkar: 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर का विवाद इन दिनों चर्चा में है। पूजा पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप है। उनकी नियुक्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Read more »
"10 दिनों में जवाब दें नहीं तो..." IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने जारी किया नोटिसIAS पूजा खेडकर की मां का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था.इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां किसानों से बात करतीं और उन्हें पिस्तौल दिखाते दिख रही हैं.
Read more »
महाराष्ट्र: IAS पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों पर बंदूक तानने का वीडियो हुआ था वायरलपुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।
Read more »
आईएएस पूजा खेडकर की माँ मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लियाविवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की माँ मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने ज़मीन से जुड़े एक विवाद के मामले में हिरासत में लिया है.
Read more »
पूजा खेडकर की मां गिरफ्तारIAS Pooja Khedkar Mother Arrested: पुणे पुलिस ने IAS पूजा खेडकर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बता Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Puja khedkar: दो दिन और पुलिस हिरासत में रहेंगी आईएएस पूजा खेडकर की मां, इस मामले में की गईं थीं गिरफ्तारPuja khedkar: दो दिन और पुलिस हिरासत में रहेंगी आईएएस पूजा खेडकर की मां, पिस्तौल लहराने पर की गईं हैं गिरफ्तार extend two days of police custody of Manorama Khedkar
Read more »




