Narendra Modi: अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजरें अब आपकी कमाई पर

अलीगढ़ लोकसभा सीट News

Narendra Modi: अलीगढ़ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजरें अब आपकी कमाई पर
पीएम नरेंद्र मोदीअलीगढ़ समाचारPm Narendra Modi

Aligarh Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करके जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, सोमवार को अलीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा की। नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपकी संपत्ति को कब्जे में लेकर बांटना चाहती है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खतरनाक इरादे से मैं देशवासियों को आगाह कर रहा हूं। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है।उन्होंने कहा कि आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के किसी गरीब को कुछ नहीं दिया। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है। जनता के धन को लूटना और देश की संपत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। आजादी के बाद से सेना की हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी भी यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकती। भाजपा की वजह से अब हमारा उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। PM Narendra Modi का राहुल गांधी पर वार, वायनाड भी छोड़ेंगे.

..तीन तलाक खत्म करके बेटियों को भाजपा ने सुरक्षित किया- मोदीउन्होंने आगे कहा कि जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं, मैं उनकी आंखें खोलना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ, उतना अकेले योगी जी के कालखंड में हुआ है। इस क्षेत्र को गंगा और यमुना दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां खेती और किसानों को ताकत कैसे मिले, गन्ना किसानों की ताकत कैसे बढ़े, इसके लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया। अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। आज न सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है, बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है। सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की अनुमति भी दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

पीएम नरेंद्र मोदी अलीगढ़ समाचार Pm Narendra Modi Yogi Adityanath Aligarh News Up News Up Politics Aligarh Lok Sabha Seat Lok Sabha Elections 2024

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tesla की भारत में एंट्री पर क्या बोले PM नरेंद्र मोदी, एलन मस्क के भारत आने पर कह गए बड़ी बातpm narendra modi on tesla entry, elon musk india visit: पीएम मोदी ने भारत में विदेशी पैसा लगाने वालों का स्वागत करने की बात कही। लेकिन भारतीयों को रोजगार पर जोर दिया।
Read more »

PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू, कांग्रेस पर बोला हमला?PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू, कांग्रेस पर बोला हमला?
Read more »

PM Modi On Rahul Gandhi: Maharashtra और Karnataka में रैली के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंजPM Modi On Rahul Gandhi: Maharashtra और Karnataka में रैली के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंजबेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
Read more »

आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि आज तक दोनों शहजादे चाबी ढूंढ रहे, अलीगढ़ में PM मोदी का तंजआपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि आज तक दोनों शहजादे चाबी ढूंढ रहे, अलीगढ़ में PM मोदी का तंजPM Modi In Aligarh: पीएम मोदी ने अलीगढ़ में की गई एक रैली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है, अलीगढ़ में बोले PM मोदी'देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है, अलीगढ़ में बोले PM मोदीPM Modi Rally in Aligarh: पीएम मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.
Read more »



Render Time: 2026-04-21 01:14:53