PM Modi Interview: पीएम मोदी ने कहा कि वे चुनाव के बाद सरकार के कामकाज को लेकर पहले ही पूरा प्लान तैयार कर चुके हैं।
PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले चरण की वोटिंग होने में महज 4 दिन का वक्त बचा है। इसके पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही अगले 100 दिनों के विकास का रोडमैप तैयार कर रखा है। पीएम मोदी से सवाल पूछा गया कि अभी चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग भी नहीं हुई है लेकिन उन्होंने अगले कार्यकाल के 100 दिनों के प्लान को कैसे तैयार कर लिया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की वजह से देश का काम नहीं रुकना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विजन 2047 का है। पीएम मोदी ने कहा है कि 2047 के विजन के लिए मेरी सरकार का अगला 5 साल का कार्यकाल अहम है। इसी तरह 5 साल के कार्यकाल के लिए पहले 100 दिन बेहद अहम है। इसीलिए हमने पहले ही अधिकारियों को 100 दिनों के कामकाज का टास्क दे दिया है, जिससे चुनाव के चलते विकास कार्य न बाधित हो। Also Readअभी जेल में ही रहेंगे CM अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, ED को भी जारी किया नोटिस दस साल का काम था बस एक ट्रेलर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में भी हमने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हमने 100 दिनों में ही अनुच्छेद 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक को खत्म करने के काम किए थे। कुछ इसी तरह हम चुनाव के पहले अधिकारियों को 100 दिन का रोडमैप दे चुके हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि पिछले दस साल में जो भी काम हुए वो तो बस एक ट्रेलर ही थे और अभी सरकार को कई बहुत बड़े-बड़े काम करने हैं। Also Read Narendra Modi Interview: राम मंदिर से इलेक्टोरल बॉन्ड तक, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें 25 साल का कैसे करें सबसे ज्यादा उपयोग पीएम मोदी ने कहा कि 2047 और 2024 दोनों अलग चीजें हैं। इन्हें एक दूसरे से मिलाना नहीं चाहिए.
उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75 साल मना रहा था, मैंने तभी ये कहना शुरू किया था कि 2047 देश की आजादी के 100 साल होंगे। ऐसे जो माइलस्टोन होते हैं वह लोगों में उत्साह भरते है। इस 25 साल का सर्वाधिक उपयोग कैसे करें। संस्कार में होना चाहिए लोकतंत्र इसी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने ने लोकतंत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 100 साल भारत में एक प्रेरणा जगनी चाहिए। दूसरा है 2024, ये जो चुनाव का क्रम है, वो आया हुआ क्रम है। ये दूसरी चीज है। लोकतंत्र में चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव का माहौल अगर हम लोकोत्सव में बदल दें तो यह संस्कार बन जाएगा। लोकतंत्र हमारी रगों में और हमारे संस्कार में होना चाहिए।
Pm Modi Interview Lok Sabha Elections 2024 Pm Modi Live Hindi नरेंद्र मोदी इंटरव्यू Pm Modi News
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी ने मोबाइल और VR-बेस्ड गेम खेले: गेमर्स बोले- आपको देखकर दिल धक-धक हो रहा, PM ने कहा- होने दीजिएPrime Minister Narendra Modi Online Gamers Interaction Update; इन सभी गेमर्स के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। पीएम मोदी ने इन गेमर्स के साथ गेम्स भी खेले।
Read more »
BJP Manifesto: UCC, सस्ती रसोई गैस-बिजली का वादा- बीजेपी के मेनिफेस्टो में क्या?BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.
Read more »
BJP Sankalp Patra: बीजेपी के एजेंडे में नहीं काशी-मथुरा, आक्रामक हिंदुत्व की पिच से पीछे हट रहे मोदी-शाह?Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है जिसमें पार्टी ने अपने 2047 तक का रोडमैप पेश किया है।
Read more »
पीएम मोदी के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी बसपा? बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलानLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बसपा ने अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती इसकी घोषणा करेंगी।
Read more »



