NEET: नीट पेपर लीक मामले पर आज संसदीय समिति की बैठक; पेन-पेपर बनाम सीबीटी पर होगा मंथन NEET paper leak row parliamentary panel meeting on pen paper vs cbt
NEET : नीट पेपर लीक मामले पर आज संसदीय समिति की बैठक; पेन-पेपर बनाम सीबीटी पर होगा मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}} नीट पेपर लीक विवाद में आज संसदीय समिति की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे होनी है, जिसमें पेपर पेन-पेपर से कराने या कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा कराने के मुद्दे पर प्रमुख तौर पर मंथन होगा। नीट पेपर लीक मामले पर आज शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि परीक्षा पेन और पेपर से कराई जाए या फिर कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पर विचार किया जाए। समिति की बैठक संसद भवन के एवेन्यू एक्सटेंशन स्थित समिति कक्ष में सुबह 11 बजे होगी।संसदीय समिति मंगलवार को भी सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग और छात्रों को होने वाली परेशानी के मुद्दे पर भी चर्चा करेगी। समिति सीबीएसई की कक्षा 9 और 10 में तीन भाषा सूत्र के मामले पर भी विचार विमर्श करेगी। दोनों परीक्षाओं को लेकर विवाद चल रहा है और इस मुद्दे पर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। लीक की आशंका के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लातूर का एक डॉक्टर और पुणे स्थित कोचिंग संस्थान का फैकल्टी सदस्य शामिल है।हाल ही में आयोजित हुई सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में भी कुछ जगहों पर तकनीकी खामियां देखने को मिलीं, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने घोषणा की है कि तकनीकी खराबी से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। नीट पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है और सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपीएससी बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। एनटीए को यूपीएससी से सीखने की जरूरत है।in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc.
Stay updated with us for all breaking news from India News and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Neet Paper Leak India News In Hindi Latest India News Updates नीट नीट परीक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हॉस्टल, भोजन और कोचिंग सब Free! सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT-NEET की तैयारी करना हुआ आसान | Free Iit Neet Coaching Hostel Food Government School Students DurgIIT-NEET Free Coaching in Chhattisgarh: दुर्ग के जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल में जल्द शुरू होने वाली ‘सुपर-30’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के 30 मेधावी विद्यार्थियों को IIT-JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
Read more »
क्या NEET-Re Exam के लिए IAF के विमानों से लाया जाएगा क्वेश्चन पेपर? परीक्षा 21 जून को - will iaf fly question papers for the neet re exam the exam is scheduled for june 21stएनटीए की ओर से NEET-Re Exam 21 जून को आयोजित कराया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए सरकारी द्वारा कई खास तैयारियां भी की जा रही है।
Read more »
NEET Paper Leak: 2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET की परिक्षाएं, NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी | Neet Paper Leak Neet Ug 2027 In Computer Based Mode Nta Informed The Supreme CourtNEET Paper Leak: NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा 2027 से CBT मोड में आयोजित की जाएगी। विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर परीक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
Read more »
NEET पेपर लीक: NSUI का भोपाल में विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जूते फैंके, दिग्गी और पटवारी भी अरेस्टNEET Paper Leak Protest: भोपाल में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में NSUI ने मुख्यमंत्री निवास घेराव का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 5 बार वॉटर कैनन चलाया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत करीब 200 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले...
Read more »
2024 NEET केस बताता है, 2026 पेपर लीक तय था: 45 में से 44 को जमानत, मास्टरमाइंड पर केस नहीं; नाम बदले लेकिन मॉडल वहीNTA NEET UG 2024 Paper Leak Scam Case Investigation Report; Follow NEET 2024 Scam, CBI Chargesheet, Patna Solver Gang, Latest News, Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
संसदीय समिति आज NEET, NTA और CBSE परीक्षाओं के मुद्दों की समीक्षा करेगीसंसदीय समिति नई दिल्ली में होने वाली बैठकों में NEET, NTA और CBSE परीक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा करेगी
Read more »




