Beyond the Breaking News

Nobel Prize 2025: क्यों आज भी नोबेल पुरस्कार को माना जाता है विश्व का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान?

Nobel Prize News

Nobel Prize 2025: क्यों आज भी नोबेल पुरस्कार को माना जाता है विश्व का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान?
Nobel Prize 2025Nobel Prize PrestigeMost Prestigious Award

हर साल अक्टूबर का महीना दुनिया भर के वैज्ञानिकों लेखकों और समाजसेवियों के लिए बेहद खास होता है। यह वही सम्मान है जो विज्ञान से लेकर साहित्य और शांति से लेकर अर्थशास्त्र तक इंसान की सोच और समाज के विकास में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इससे जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे...

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू होते ही दुनिया की निगाहें एक ऐसे पुरस्कार पर टिक जाती हैं, जिसे पाना हर वैज्ञानिक, लेखक और समाज सेवी का सपना होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नोबेल पुरस्कार की। हर साल इन पुरस्कारों की घोषणा होती है और इस बार यह सिलसिला 6 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें मेडिसिन, फिजिक्स, केमिस्ट्री, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया के सबसे खास लोगों को सम्मानित किया जाता है। कहानी एक आविष्कारक की सोच से शुरू हुई नोबेल पुरस्कार की कहानी शुरू होती है अल्फ्रेड नोबेल से- एक स्वीडिश वैज्ञानिक, आविष्कारक और उद्योगपति, जिन्होंने दुनिया को डायनामाइट दिया। हालांकि, इस खोज ने उन्हें जितनी प्रसिद्धि दी, उतनी ही आलोचना भी। बाद में नोबेल ने यह निश्चय किया कि उनकी संपत्ति का उपयोग ऐसे कार्यों में हो, जो मानवता को आगे बढ़ाएं। इसी विचार से उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा कि हर साल उन लोगों को पुरस्कार दिया जाए जिन्होंने विज्ञान, साहित्य या शांति के क्षेत्र में “मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान” दिया हो। इसके बाद 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिए गए और तब से यह परंपरा हर साल जारी है। कैसे चुने जाते हैं विजेता? नोबेल पुरस्कार की चयन प्रक्रिया को लेकर हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है । दरअसल, कोई भी व्यक्ति खुद को इसके लिए नामित नहीं कर सकता। नामांकन केवल योग्य संस्थान या विशेषज्ञ ही भेज सकते हैं। और सबसे दिलचस्प बात कि इन चर्चाओं और नामों को 50 साल तक गुप्त रखा जाता है। विज्ञान के पुरस्कारों के लिए निर्णायक मंडल बेहद सतर्क रहता है। किसी खोज को तब तक मान्यता नहीं दी जाती जब तक यह साबित न हो जाए कि वह मानव जीवन में स्थायी लाभ पहुंचा रही है। वहीं, शांति पुरस्कार अक्सर वर्तमान परिस्थितियों और विश्व के संकटों से जुड़ा संदेश भी देता है। सिर्फ मेडल नहीं है सम्मान का प्रतीक नोबेल विजेताओं को न केवल दुनिया की सराहना मिलती है, बल्कि उन्हें मिलते हैं: 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर , 18 कैरेट सोने का मेडल और एक आधिकारिक डिप्लोमा। एक पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं के बीच साझा किया जा सकता है, लेकिन असली पुरस्कार है वह सम्मान, जो पूरी दुनिया के सामने उनकी मेहनत, सोच और योगदान को अमर कर देता है। समय के साथ बदलता अर्थ नोबेल पुरस्कार सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं है, यह वर्तमान का आईना भी है। हाल के वर्षों में कोविड वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन, महिलाओं की शिक्षा और वैश्विक असमानताओं पर किए गए कार्यों को सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार न केवल उपलब्धियों का सम्मान करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आज मानवता के सामने कौन से मुद्दे सबसे अहम हैं। आज भी क्यों है यह इतना खास? नोबेल पुरस्कार आज भी 'प्रतिष्ठा' का पर्याय इसलिए है क्योंकि यह केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि नैतिकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह याद दिलाता है कि ज्ञान और नवाचार का असली उद्देश्य सिर्फ खोज नहीं, बल्कि समाज का उत्थान है। एक सदी से अधिक समय से नोबेल पुरस्कार यह संदेश देता आ रहा है कि असली महानता सत्ता या धन में नहीं, बल्कि उस विचार में है जो दुनिया को बेहतर बनाता है। नोबेल सिर्फ एक सम्मान नहीं, यह मानवता पर भरोसे का प्रतीक है। Source: NobelPrize.

org यह भी पढ़ें- Nobel Prize 2025: अगले हफ्ते होगा नोबेल पुरस्कारों का एलान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का क्या होगा? यह भी पढ़ें- क्‍या वाकई ट्रंप को मिल सकता है शांति का नोबेल: कौन कर सकता है नामित, कैसे होता है विजेता का चयन?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Nobel Prize 2025 Nobel Prize Prestige Most Prestigious Award Why Nobel Prize Is Prestigious Alfred Nobel History Of Nobel Prize Nobel Prize Selection Process Nobel Prize Criteria Nobel Prize Winners Nobel Prize Significance Nobel Prize Legacy Nobel Prize Categories Nobel Foundation Nobel Peace Prize Nobel Prize In Literature Nobel Prize In Physics Nobel Prize In Chemistry Nobel Prize In Medicine Dynamite Alfred Nobels Will Awards And Honors Worlds Most Respect

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TCS layoffs 2025: ১০-২০ বছরের চাকরি, একসঙ্গে ২৫০০ কর্মীকে ছাঁটাইয়ের নোটিস TCS-এর! তোলপাড়... IT জায়ান্টের দাবি...TCS layoffs 2025: ১০-২০ বছরের চাকরি, একসঙ্গে ২৫০০ কর্মীকে ছাঁটাইয়ের নোটিস TCS-এর! তোলপাড়... IT জায়ান্টের দাবি...TCS layoffs 2025: IT firm asks 2500 Pune employees to resign, what TCS says
Read more »

Nobel Prize 2025: अगले हफ्ते होगा नोबेल पुरस्कारों का एलान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का क्या होगा?Nobel Prize 2025: अगले हफ्ते होगा नोबेल पुरस्कारों का एलान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का क्या होगा?अगले सप्ताह नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। चिकित्सा भौतिकी रसायन विज्ञान साहित्य अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पाकिस्तान ने नामित किया...
Read more »

नीतीश-तेजस्वी-ओवैसी, सीमांचल की 24 मुस्लिम सीटों पर कौन भारी: नीतीश से नाराजगी, बोले- वक्फ कानून-SIR से मतल...नीतीश-तेजस्वी-ओवैसी, सीमांचल की 24 मुस्लिम सीटों पर कौन भारी: नीतीश से नाराजगी, बोले- वक्फ कानून-SIR से मतल...Bihar Election 2025 Muslim Vote Bank Politics.
Read more »

ट्रंप को बड़ा झटका...GAZA प्लान पर पाकिस्तान ने चली उलटी चाल, शांति पुरस्कार की मांग के बाद पीठ में घोंपा छुराट्रंप को बड़ा झटका...GAZA प्लान पर पाकिस्तान ने चली उलटी चाल, शांति पुरस्कार की मांग के बाद पीठ में घोंपा छुराDonald Trump: पाकिस्तान, जो पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए Nobel Peace Prize की मांग कर रहा था, अब उनके 20 सूत्रीय गाजा शांति प्रस्ताव से पीछे हट गया है.
Read more »

தீபாவளி 2025க்கு ரிலீஸ் ஆகும் 3 முக்கிய தமிழ் படங்கள்! என்னென்ன தெரியுமா?தீபாவளி 2025க்கு ரிலீஸ் ஆகும் 3 முக்கிய தமிழ் படங்கள்! என்னென்ன தெரியுமா?Diwali 2025 Tamil Movie Releases : இந்த வருட தீபாவளிக்கு என்னென்ன படங்கள் எல்லாம் வெளிவருகிறது என்பதை, இங்கு பார்ப்போம்.
Read more »

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का लास्ट डेट कल, इस डायरेक्ट लिंक से जल्दी करें आवेदनMCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का लास्ट डेट कल, इस डायरेक्ट लिंक से जल्दी करें आवेदनMCC NEET UG Round-3 Counselling 2025 Registration: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड-3 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 5 अक्टूबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-05-30 13:30:02