Beyond the Breaking News

Kathua Terrorist Attack: 'कठुआ में पांच सैन्यकर्मियों की हत्या का बदला लेंगे', सरकार की बुरी ताकतों को चेतावनी

Government News

Kathua Terrorist Attack: 'कठुआ में पांच सैन्यकर्मियों की हत्या का बदला लेंगे', सरकार की बुरी ताकतों को चेतावनी
Army PersonneKathua Terrorist AttackIndia News In Hindi

Kathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच जवानों को खो दिया है। खबर फैलते ही देवभूमि में शोक की लहर है। वहीं, सरकार ने आतंकवादियों को चेतावनी दी है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कल आतंकवादियों ने हमला किया था। इससे उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है। इस बीच, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कड़े शब्दों में कहा कि पांचों जवानों की हत्या का बदला लिया जाएगा और भारत इस हमले के पीछे की बुरी ताकतों को छोड़ेगा नहीं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख जताया और कहा कि सशस्त्र सेनाएं क्षेत्र में शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू गौरतलब है, कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने सोमवार को घात लगाकर हमला कर दिया था। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए। वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया जा चुका है। कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा देश रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'जम्मू कश्मीर के बदनोता में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की शहादत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। देश इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद रोधी अभियान जारी है और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस हमले में घायल हुए लोगों के जल्द सही होने की प्रार्थना करता हूं।' बुरी ताकतों को हराएगा भारत रक्षा सचिव अरमाने ने भी हमले में पांच बहादुरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बलिदान का बदला लेकर रहेंगे और भारत हमले में शामिल बुरी ताकतों को हराएगा।' घर में मातम आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कल आतंकवादियों ने हमला किया था। इससे उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। इस खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है। परिजन सदमे में है तो वहीं बलिदानियों के घर -गांव में मातम पसर गया है। इस बीच, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कड़े शब्दों में कहा कि पांचों जवानों की हत्या का बदला लिया जाएगा और भारत इस हमले के पीछे की बुरी ताकतों को छोड़ेगा नहीं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख जताया और कहा कि सशस्त्र सेनाएं क्षेत्र में शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू गौरतलब है, कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने सोमवार को घात लगाकर हमला कर दिया था। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए। वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया जा चुका है। कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा देश रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'जम्मू कश्मीर के बदनोता में आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की शहादत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। देश इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद रोधी अभियान जारी है और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस हमले में घायल हुए लोगों के जल्द सही होने की प्रार्थना करता हूं।' बुरी ताकतों को हराएगा भारत रक्षा सचिव अरमाने ने भी हमले में पांच बहादुरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बलिदान का बदला लेकर रहेंगे और भारत हमले में शामिल बुरी ताकतों को हराएगा।' घर में मातम आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Army Personne Kathua Terrorist Attack India News In Hindi Latest India News Updates

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kathua Encounter: सेना को बड़ी कामायबी कठुआ में दूसरा आतंकी भी ढेर, बैग से मिली चपाती, चॉकलेट और चौंकाने वाली चीजेंKathua Encounter: सेना को बड़ी कामायबी कठुआ में दूसरा आतंकी भी ढेर, बैग से मिली चपाती, चॉकलेट और चौंकाने वाली चीजेंKathua Encounter: जम्मू के कठुआ में सेना के जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर
Read more »

काजीरंगा में आदिवासियों को हटाकर 5 स्टार होटल बनाने का विरोधकाजीरंगा में आदिवासियों को हटाकर 5 स्टार होटल बनाने का विरोधअसम के काजीरंगा नेशनल पार्क में पांच सितारा होटल खोलने और इसके लिए आदिवासियों की कथित जमीन का अधिग्रहण करने की असम सरकार की योजना पर विवाद खड़ा हो गया है.
Read more »

सरपंचों ने दी हरियाणा सरकार को 'टेंशन'.. डंके की चोट पर कहा- बात नहीं मानी तो BJP को हराकर दम लेंगेसरपंचों ने दी हरियाणा सरकार को 'टेंशन'.. डंके की चोट पर कहा- बात नहीं मानी तो BJP को हराकर दम लेंगेHaryana News : सरपंचों ने हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार को चेतावनी दे दी है कि विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा का विरोध किया जाएगा.
Read more »

Kathua Encounter: कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में पांच जवान बलिदानKathua Encounter: कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में पांच जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कठुआ Kathua Encounter जिले के लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में सेना के काफिले पर आतंकियों ने ग्रनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे। मंगलवार की सुबह सेना ने कठुआ में सर्च ऑपरेशन Search Operation in Kathua चलाया। इससे पहले कुलगाम जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई...
Read more »

जम्मू के कठुआ में चरमपंथी हमले में मारे गए पांच भारतीय सैनिक, अब तक क्या कुछ पता है?जम्मू के कठुआ में चरमपंथी हमले में मारे गए पांच भारतीय सैनिक, अब तक क्या कुछ पता है?जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ जुलाई की रात को हुए चरमपंथी हमले में पांच भारतीय सैनिक मारे गए हैं और पांच सैनिक घायल हुए हैं.
Read more »

Kathua Terrorist Attack: कठुआ आतंकी हमले पर Manoj Jha का बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में कही ये बातKathua Terrorist Attack: कठुआ आतंकी हमले पर Manoj Jha का बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में कही ये बातManoj Jha On Kathua Terrorist Attack: जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला होने से चार जवान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-05-24 17:47:22