Beyond the Breaking News

JEE Advanced Result 2026: घंटों में नहीं बांधी पढ़ाई, जब मन किया तब पढ़े और तन्मय बन गए धनबाद के टॉपर - dhanbads tanmay tanay tops jee advanced with crl 708

JEE Advanced Results News

JEE Advanced Result 2026: घंटों में नहीं बांधी पढ़ाई, जब मन किया तब पढ़े और तन्मय बन गए धनबाद के टॉपर - dhanbads tanmay tanay tops jee advanced with crl 708
Dhanbad TopperTanmay TanayIIT Roorkee

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी जेईई एडवांस के नतीजों में धनबाद के तन्मय तनय ने 708 सीआरएल रैंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। जिले से 50 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिनमें परी रानी और अभिनव कुमार भी शामिल हैं।

JEE Advanced Result 2026: घंटों में नहीं बांधी पढ़ाई, जब मन किया तब पढ़े और तन्मय बन गए धनबाद के टॉपर आईआईटी रुड़की द्वारा जारी जेईई एडवांस के नतीजों में धनबाद के तन्मय तनय ने 708 सीआरएल रैंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।धनबाद से 50 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई।आइआईटी रुड़की ने रविवार देर रात जेईई एडवांस का परिणाम जारी कर दिया। दून पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय तनय ने 708 कामन रैंक लिस्ट प्राप्त कर जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तन्मय ने 360 में से 222 अंक प्राप्त किया। अभी तक की जानकारी में तन्मय जिला टॉपर हैं। धनबाद से 50 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। रैंक के आधार पर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी में इनका एडमिशन होगा। जेईई एडवांस में सफल होने वाले छात्रों में परी रानी श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम सरायढेला 4747, सुधांशु शेखर डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर 4938, अभिनव कुमार क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल 5751, युवराज प्रीत दिल्ली पब्लिक स्कूल 7421, शुभम कुमार लाल आईएसएल 8752 सीआरएल, शौर्य कश्यप दून पब्लिक स्कूल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।जेईई एडवांस के परिणाम में दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने 708 सीआरएल प्राप्त कर स्वजन, स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। तन्मय ने जेईई मेन भी 99.

94 परसेंटाइल पाया था। जगजीवन नगर के रहने वाले तन्मय के पिता मुकेश कुमार बंगाल के मिदनापुर जिले के सालबोनी में जॉब करते हैं और मां अमृता सिंह गृहिणी हैं। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। तन्मय ने बताया उम्मीद इससे कहीं अधिक थी, फिर भी ठीक रैंक मिल गया है। रैंक के आधार पर ब्रांच का चयन करेंगे। प्राथमिकता कंप्यूटर साइंस ब्रांच लेने की है। तन्मय के अनुसार रात की तुलना में दिन में पढ़ाई करना अधिक भाता है। पढ़ाई को कभी घंटों में नहीं बांधा। जब मन किया तब पढ़ाई की। अजय सर के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। तन्मय ने यह भी कहा कि शिक्षक जो भी पढ़ाएं, उस पर ध्यान दें। जूनियर्स के लिए यही टिप्स है निरंतरता के साथ पढ़ाई करें।जेईई एडवांस में क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुर के छात्र अभिनव कुमार ने 5751 सीआरएल प्राप्त किया। जेईई मेन में 99.73 परसेंटाइल पाया था। देव विहार झाड़ूडीह निवासी अभिनव के पिता राकेश कुमार का अपना बिजनेस है।मां मंजू सिंह गृहिणी हैं। 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। दसवीं की पढ़ाई डिनोबिली स्कूल सीएमआरआइ से की है। इसमें 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। अभिनव ने बताया कि बेहतर रैंक की उम्मीद की थी, कम आया है। इस रैंक के आधार पर ब्रांच का चयन करेंगे। च्वाइस कंप्यूटर साइंस ब्रांच की है। हर दिन लगभग आठ से दस घंटे पढ़ाई की। अभिनव के अनुसार पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dhanbad Topper Tanmay Tanay IIT Roorkee Doon Public School Dhanbad JEE Advanced Success Stories Engineering Entrance Exam Jharkhand Students Abhinav Kumar Dhanbad JEE Advanced Result 2026 जेईई एडवांस रिजल्ट Dhanbad News Dhanbad Latest News Dhanbad News In Hindi Dhanbad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट इस डेट पर होगा जारी, यहां से कर सकेंगे चेक - jee advanced result 2026 released on this date download the result from hereJEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट इस डेट पर होगा जारी, यहां से कर सकेंगे चेक - jee advanced result 2026 released on this date download the result from hereजेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Read more »

JEE Advanced Result 2026 LIVE: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद क्या होगा?JEE Advanced Result 2026 LIVE: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद क्या होगा?JEE Advanced Result 2026 at jeeadv.ac.in LIVE: आईआईटी रुड़की जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी करने वाली है। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर, कॉमन रैंक लिस्ट (CRL), कट-ऑफ मार्क्स और देशभर में जेईई एडवांस्ड में टॉप करने वाले टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.
Read more »

आईआईटी रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, परीक्षा में शुभम ने किया टॉप - iit roorkee declares jee advanced 2026 results shubham topsआईआईटी रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, परीक्षा में शुभम ने किया टॉप - iit roorkee declares jee advanced 2026 results shubham topsआईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 330 अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि आरोही देशपांडे शीर्ष महिला उम्मीदवार रहीं।
Read more »

JEE Advanced 2026 Result Out: जेईई में 56,880 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 10,107 लड़कियां भी सफल; यहां देखें सूचीJEE Advanced 2026 Result Out: जेईई में 56,880 अभ्यर्थी क्वालिफाई, 10,107 लड़कियां भी सफल; यहां देखें सूचीJEE Advanced 2026 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष
Read more »

JEE Advanced 2026 Topper: बिहार के लाल का कमाल, जेईई एडवांस्ड में CRL 1, ये था शुभम की सक्सेस का गोल्डन रूलJEE Advanced 2026 Topper: बिहार के लाल का कमाल, जेईई एडवांस्ड में CRL 1, ये था शुभम की सक्सेस का गोल्डन रूलJEE Advanced 2026 Topper Subham Kumar: बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने जेईई मेन के बाद, जेईई एडवांस्ड में 1st कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) लाकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने जेईई एडवांस्ड में 360 में से 330 नंबर लाकर पूरे देश में टॉप किया है। इससे पहले जेईई मेन में उन्होंने AIR-6 प्राप्त की...
Read more »

बिहार का बेटा देश में नंबर-1: JEE Advanced में गया के शुभम का कमाल, CM सम्राट चौधरी ने ऐसे दी बधाई - shubham kumar from gaya tops jee advanced 2026 with air1बिहार का बेटा देश में नंबर-1: JEE Advanced में गया के शुभम का कमाल, CM सम्राट चौधरी ने ऐसे दी बधाई - shubham kumar from gaya tops jee advanced 2026 with air1गया के शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए, जिसकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सराहना की।
Read more »



Render Time: 2026-06-03 22:47:51