इस साल कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 56,880 उम्मीदवारों ने आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई किया है. दिल्ली जोन ने टॉप-3 रैंकर्स में पूरी तरह से कब्जा किया है. लड़कियों में आरोही देशपांडे टॉपर बनी हैं. अब JoSAA 2026 काउंसलिंग शुरू होगी जिसमें 12वीं के मार्क्स की बाध्यता नहीं होगी.
JEE Advanced Result Declared: शुभम कुमार ने किया टॉप, तीनों टॉपर्स दिल्ली से, देखें कितने आए नंबर? इस साल कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 56,880 उम्मीदवारों ने आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई किया है.
दिल्ली जोन ने टॉप-3 रैंकर्स में पूरी तरह से कब्जा किया है. लड़कियों में आरोही देशपांडे टॉपर बनी हैं. अब JoSAA 2026 काउंसलिंग शुरू होगी जिसमें 12वीं के मार्क्स की बाध्यता नहीं होगी. नीट और सीयूईटी के तमाम प्रशासनिक और तकनीकी ड्रामों के बीच, आखिरकार देश के उन लाखों होनहारों के चेहरे पर मुस्कान आई है जो पिछले कई सालों से देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने का सपना देख रहे थे.
आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. शुभम ने 360 में से 330 नंबर लाकर इस बार की मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस साल परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,79,694 छात्र 17 मई 2026 को आयोजित हुए पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल हुए थे.
इस साल के नतीजों में सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह रही कि देश के टॉप-3 रैंकर्स सिर्फ और सिर्फ आईआईटी दिल्ली जोन से ही निकले हैं. दिल्ली जोन ने इस बार नतीजों में पूरी तरह से एकछत्र राज किया है. NEET ही क्यों? JEE Main का पेपर क्यों नहीं होता लीकJEE Advanced में आई अच्छी रैंक, तो छात्रों की होगी मौजकबीर छिल्लर : कबीर महज 1 नंबर से ऑल इंडिया टॉपर बनने से चूक गए.
उन्होंने 329 नंबर हासिल कर दूसरी रैंक पाई. जतिन चाहर : जतिन ने 319 नंबरों के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल कर दिल्ली जोन की हैट्रिक पूरी की. अगर महिला उम्मीदवारों की बात करें, तो इस बार भी लड़कियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. आरोही देशपांडे लड़कियों के वर्ग में देश की टॉपर बनी हैं.
उन्होंने 360 में से 280 नंबर स्कोर करके कॉमन रैंक लिस्ट में 77वीं रैंक हासिल की है. खास बात यह है कि आरोही भी आईआईटी दिल्ली जोन की ही छात्रा हैं. इस साल कुल 56,880 उम्मीदवारों ने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है, जिनमें से 10,107 महिला उम्मीदवार हैं, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बढ़ती महिला शक्ति की एक सुखद तस्वीर पेश करती हैं.
नतीजे घोषित होने के बाद अब सभी की नजरें देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग काउंसलिंग प्रोसेस यानी जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2026 पर टिक गई हैं. क्वालिफाई करने वाले सभी छात्रों को इस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.
बता दें कि बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों के कक्षा 12वीं के मार्क्स या प्रतिशत की कोई बाध्यता आड़े नहीं आएगी. हालांकि, आईआईटी सिस्टम और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में अंतिम प्रवेश तभी पक्का माना जाएगा, जब छात्र जेईई एडवांस्ड 2026 के इनफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई अन्य बुनियादी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे.
IPL फाइनल 2026 में RCB की जीत पर झूमीं अनुष्का, पति विराट संग किया धमाकेदार सेलिब्रेशन; इतना महंगा टॉप पहने आईं नजर, PHOTOS'अपना ब्लाउज उतार दो', काम के बदले एक्ट्रेस से वीडियो कॉल पर की डिमांड, हुई शॉक्डओडिशा: न्याय की मांग में प्रदर्शन, 2 महिलाओं ने CM आवास के पास खाया ज़हर June 2026 Monthly Rashifal: जून के महीने में इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें अन्य राशियों का हाल 'मैं अब दूध नहीं पीता, फिटनेस जरूरी', ऑरेंज कैप जीतकर वैभव सूर्यवंशी ने बताया सफलता का मंत्र, बोले- हर मैच एक जैसा नहीं खेल सकते
Result Shubham Kumar All India Topper IIT Delhi Zone Josaa Counseling NEET CUTET Engineering Entrance Exam Top Rankers Arohi Deshpande Female Topper Indian Engineering Exams
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RRB Paramedical Staff Result 2026: पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 परीक्षा का स्कारकार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड - rrb paramedical staff cbti result 2026 released download result with one clickआरआरबी ने पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनोलड कर सकते हैं।
Read more »
SSC Delhi Police HC Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF - ssc delhi police head constable result 2026 released and download the pdf from hereएसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more »
JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट इस डेट पर होगा जारी, यहां से कर सकेंगे चेक - jee advanced result 2026 released on this date download the result from hereजेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Read more »
JEE Advanced Result 2026 LIVE: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद क्या होगा?JEE Advanced Result 2026 at jeeadv.ac.in LIVE: आईआईटी रुड़की जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी करने वाली है। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर, कॉमन रैंक लिस्ट (CRL), कट-ऑफ मार्क्स और देशभर में जेईई एडवांस्ड में टॉप करने वाले टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.
Read more »
JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस रिजल्ट कल होगा घोषित, नतीजों के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी - jee advanced result 2026 jee advanced result will be declared tomorrow along with the results the final answer key will also be releasedजेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट कल यानी 1 जून को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा। आप नतीजे आते ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Read more »
आईआईटी रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का रिजल्ट, परीक्षा में शुभम ने किया टॉप - iit roorkee declares jee advanced 2026 results shubham topsआईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 330 अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि आरोही देशपांडे शीर्ष महिला उम्मीदवार रहीं।
Read more »




