Beyond the Breaking News

IPL 2026: पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दम

Gt Vs Rcb News

IPL 2026: पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दम
Ipl FinalIpl 2026Shubman Gill

आईपीएल 2026 का सीजन अब खत्म होने को है। रविवार को होने वाले फाइनल मैच के साथ ही टूर्नामेंट को विजेता मिल जाएगा और क्रिकेट

IPL 2026 : पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}} IPL 2026 : पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दमआईपीएल 2026 का सीजन अब खत्म होने को है। रविवार को होने वाले फाइनल मैच के साथ ही टूर्नामेंट को विजेता मिल जाएगा और क्रिकेट फैंस साल भर तक इसके अगले सीजन का इंतजार करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब तीन बल्लेबाजों ने सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार किया।आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी बल्लेबाजों का दम दिखा और पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन के अलावा राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला। ये तीनों ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं और देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये पुरस्कार कौन जीतता है।कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर ही गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर गुजरात के जीत की नींव रखी थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की थी जो आईपीएल के प्लेऑफ में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल और सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के माइकल हसी और मुरली विजय के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। हसी और विजय ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में 159 रनों की साझेदारी की थी।वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-2 में हार के साथ ही खत्म हो गया है।ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव अभी भी सबसे आगे हैं, लेकिन गुजरात के दो बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी रेस में बने हुए हैं। गिल-सुदर्शन और वैभव के बीच अभी अच्छा फासला है, लेकिन जिस तरह गिल और सुदर्शन ने क्वालिफायर-2 में बल्लेबाजी की है उससे ऑरेंज कैप की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है।ऐसा पहली बार हुआ है जब आईपीएल के किसी सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गिल और सुदर्शन ने इस सीजन यह कीर्तिमान बनाया है। गिल और सुदर्शन दोनों ने इस सीजन एक-एक शतक लगाए और ये मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, गिल पहले कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ में शतक लगाया है। गिल ने राजस्थान के खिलाफ क्वालिफायर-2 में सैकड़ा जड़ा था जो उनके आईपीए करियर का पांचवां शतक था।इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ दिलचस्प हो गई है। फिलहाल तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जो दौड़ में सबसे आगे हैं। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 237.

30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर गिल हैं जिन्होंने 15 मैचों में 163.71 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन एक शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी 16 मैचों में 159.55 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बना चुके हैं। वैभव के निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिल हैं। गिल और वैभव में 54 रन का है। अगर गिल फाइनल में 55 रन बना लेते हैं तो वह वैभव को पीछे छोड़ देंगे और ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे हो जाएंगे। वहीं, साई सुदर्शन को लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप अपने नाम करनी है तो फाइनल में बड़ी पारी खेलनी होगी। वह अभी वैभव से 66 रन और गिल से 12 रन पीछे चल रहे हैं। आरसीबी के विराट कोहली ने 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं और वह फिलहाल इस सूची में छठे नंबर पर हैं।हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ipl Final Ipl 2026 Shubman Gill Sai Sudarshan Vaibhav Sooryavanshi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैभव सूर्यवंशी से लेकर ईशान किशन तक; IPL 2026 के टॉप बैट्समैन की स्टाइल को Summer Look के लिए करें ट्राय | Ipl 2026 Top 5 Batsmen Summer Look From Vaibhav Sooryavanshi To Ishan Kishan See Photosवैभव सूर्यवंशी से लेकर ईशान किशन तक; IPL 2026 के टॉप बैट्समैन की स्टाइल को Summer Look के लिए करें ट्राय | Ipl 2026 Top 5 Batsmen Summer Look From Vaibhav Sooryavanshi To Ishan Kishan See PhotosIPL 2026 Top 5 Batsmen summer Look Pics : आईपीएल 2026 के टॉप बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, शुभमन गिल जैसे स्टाइलिस्ट खिलाड़ी हैं। आइए, इनसे समर लुक का इंस्पिरेशन लेते हैं।
Read more »

GT vs RR Live Score Update गुजरात और राजस्थान के बीच होगी दूसरे क्वालिफायर में भिड़ंत कौन कटाएगा फाइनल का टिकट - ipl 2026 qualifier 2 gt vs rr live score gujarat titans vs rajasthan royals match scorecard updatesGT vs RR Live Score Update गुजरात और राजस्थान के बीच होगी दूसरे क्वालिफायर में भिड़ंत कौन कटाएगा फाइनल का टिकट - ipl 2026 qualifier 2 gt vs rr live score gujarat titans vs rajasthan royals match scorecard updatesIPL 2026 Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने आने वाली हैं। ये मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है।
Read more »

GT vs RR Qualifier-2 : वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 96, जडेजा और फरेरा का भी धमाल, राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रनों का लक्ष्यGT vs RR Qualifier-2 : वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 96, जडेजा और फरेरा का भी धमाल, राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रनों का लक्ष्यIPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 215 रनों का लक्ष्य दिया है.
Read more »

पूरी दुनिया में कहीं भी मुफ्त शिक्षा और फुल स्कॉलरशिप, वैभव सूर्यवंशी से खुश होकर ललित मोदी ने दिया बड़ा ऑफरपूरी दुनिया में कहीं भी मुफ्त शिक्षा और फुल स्कॉलरशिप, वैभव सूर्यवंशी से खुश होकर ललित मोदी ने दिया बड़ा ऑफरआईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को ललित मोदी ने एक बड़ा ऑफर दिया है। वैभव ने इस सीजन 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।
Read more »

IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक: BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना, मैच से जुड़ी जानकारियां लीक होने का खतराIPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक: BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना, मैच से जुड़ी जानकारियां लीक होने का खतराIPL 2026 Smart Sunglasses Ban Latest Updates. Follow BCCI Anti-Corruption Unit Rules & Penalties on Players & Officials For IPL Matches On Dainik Bhaskar.
Read more »

वैभव सूर्यवंशी ने पलट दिया 19 साल का IPL इतिहास, पहली बार किसी बल्लेबाज ने पावरप्ले में बनाए 500 रन | Vaibhav Suryavanshi Creates History To Become First Player To Score 500 Runs In Powerplayवैभव सूर्यवंशी ने पलट दिया 19 साल का IPL इतिहास, पहली बार किसी बल्लेबाज ने पावरप्ले में बनाए 500 रन | Vaibhav Suryavanshi Creates History To Become First Player To Score 500 Runs In PowerplayVaibhav Suryavanshi in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सूर्यवंशी ने 1 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।
Read more »



Render Time: 2026-06-03 15:37:56