ms dhoni | MI Vs PBKS IPL-2024 CSK vs LSG points table analysis; kl rahul | mayank yadavमुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स (PBSK) पर 9 रन की रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत से मुंबई की टीम मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर आ गई है, जबकि पंजाब को 9वें नंबर पर...
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स पर 9 रन की रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत से मुंबई की टीम मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर आ गई है, जबकि पंजाब को 9वें नंबर पर पहुंच गई है। मैच में तीन विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह सीजन के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। उन्हें पर्पल कैप सौंपी गई है। सीजन की ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। आज सीजन के 34वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। इसे जीतने पर चेन्नई टॉप-2 में जगह बना लेगी, जबकि लखनऊ के पास टॉप-4 में आने का मौका होगा।गुरुवार को मिली जीत से मुंबई इंडियसं को 2 स्थान का फायदा हुआ है, जबकि पंजाब को एक स्थान का नुकसान हुआ है। मुल्लांपुर में मुंबई ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब पंजाब किंग्स 19.
1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई।मुंबई अब 7 मैच खेल चुकी है। इनमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 4 में पराजय झेलनी पड़ी है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर है। पंजाब ने भी 7 मैच खेले हैं, इनमें से टीम ने 2 जीते हैं और 5 हारे हैं। किंग्स के खाते में अब तक 4 अंक ही हैं और टीम टेबल के 9वें पायदान पर है।चेन्नई की टीम इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में आ सकती है। CSK के खाते में अभी 8 अंक हैं और टीम तीसरे पायदान पर है। जीत के बाद चेन्नई के पास 10 अंक होंगे, लेकिन टीम इतने अंकों के साथ नंबर-2 पोजिशन ही हासिल कर सकेगी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ टॉप पर है। CSK अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर आ रही है। ऐसे में टीम के पास जीत की हैट्रिक जमाने का मौका होगा।इस मैच को जीतकर लखनऊ पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में शामिल हो सकती है। इसके लिए टीम को बड़े मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी, ताकि LSG का रन रेट सनराइजर्स हैदराबाद से अधिक हो सके, क्योंकि हैदराबाद 8 अंक के साथ नंबर-4 पर है। फिलहाल, लखनऊ पॉइंट्स टेबल के 5वें पायदान पर है और टीम के पास 6 अंक हैं। जीत की स्थिति में LSG के पास 8 अंक ही होंगे।17वें सीजन के टॉप रन स्कोरर अब भी RCB के विराट कोहली ही हैं। उन्होंने 7 मैचों में 361 रन बनाए हैं। मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 36 रन बनाकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वे 7 मैचों में 297 रन बना चुके हैं। आज शिवम दुबे 34 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हो सकते हैं।पंजाब के खिलाफ 3 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने पर्पल कैप हासिल कर ली है। बुमराह 7 मैच में 13 विकेट ले चुके हैं। वहीं जेराल्ड कूट्ली 7 मैचों में 12 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कगिसो रबाडा भी टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान 4 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं।टूर्नामेंट के टॉप-5 सिक्स हिटर में गुरुवार के मैच के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। SRH के हेनरिक क्लासन 24 सिक्स के साथ टॉप पर ही हैं। आज CSK के शिवम दुबे 10 छक्के लगाकर पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं।17वें सीजन में सबसे ज्यादा चौके अब भी विराट कोहली ने ही लगाए हैं। उनके नाम 7 मैचों में 35 चौके हैं। रोहित शर्मा 30 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। CSK के ऋतुराज गायकवाड 10 चौके लगाकर टॉप पर आ सकते हैं।
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 का गणित: LSG टॉप-3 से बाहर, गेंदबाजों में बुमराह, बैटर्स में विराट नंबर-1; आज नंबर-5 पर आ सकता है ...Indian Premier League (IPL) Points Table 2024 Update. Which team is on top in IPL 2024? Follow IPL Ranking Team Wise & Standings Laetst News and Update On Dainik Bhaskar
Read more »
IPL 2024 का गणित: चहल के पास पहुंची पर्पल कैप, आज CSK-LSG के पास नंबर-2 पर आने का मौकाइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को 5वीं जीत मिली। टीम ने शनिवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है। वहीं पंजाब 4RR vs PBKS Points Table Analysis IPL CSK vs MI LSG vs KKR Dhoni Rohit...
Read more »
IPL 2024 का गणित: नंबर-3 पर पहुंची CSK, सिक्स हिटर में पूरन नंबर-1; आज SRH आ सकती है टॉप-3 मेंइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को 2 मैच खेले गए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया। इसी के साथ KKR ने दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत की, वहीं LSG टॉप-4 से बाहर हो गई। दूसरे मैच में चेन्नईMI vs CSK IPL 2024 LSG vs KKR Points Table Analysis SRH vs RCB Virat...
Read more »
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुशखबरी, पंजाब के खिलाफ मैच के लिए बोर्ड से इस खिलाड़ी को मिली छुट्टीआईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
Read more »
IPL 2024 का गणित: RR 12 पॉइंट्स के साथ नंबर-1, चहल के पास पर्पल कैप; गुजरात के पास टॉप-4 में आने का मौकाइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में लीग स्टेज के 31 मैच खत्म हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) 7 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनी। RR ने मंगलवार को KKR को हराया। इसके साथ ही लीग में सबसे ज्यादा जीत के साथ टीम
Read more »
IPL 2024 का गणित: 9वें से छठे नंबर पर पहुंची दिल्ली; आज मुंबई-पंजाब के पास टॉप-5 में आने का मौकाइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। इसी के साथ दिल्ली के 6 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें से छठे नंबर पर पहुंच गई। गुजरात को नुकसान हुआ और टीम 7वें नंबर पर पहुंचGT vs DC IPL 2024 MI vs PBKS Points Table Analysis Rohit...
Read more »




