कहते हैं अगर मैच जीतना है तो कैच पकड़ना सबसे जरूरी होता है, लेकिन पहले टेस्ट में भारतीय टीम के केएल राहुल ने जो किया वह हैरान करने वाला था। उन्होंने कप्तान टॉम लाथम का एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया। इस पर कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्सा होते नजर आए।
बेंगलुरु: मैट हेनरी और विलियम आ राऊरके ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन 9 विकेट चटकाए और भारत को सिर्फ 46 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे कम स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर दर्ज किया। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की पारी शुरू हुई तो लगा भारतीय पेसर भी न्यूजीलैंड वाला कारनामा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, इसके पीछे भारतीय टीम की फील्डिंग भी खास वजह रही। केएल राहुल ने स्लिप में एक ऐसा कैच छोड़ा, जो शायद गली क्रिकेट का कोई फील्डर होता तो भी पकड़ लेता। दरअसल, मोहम्मद सिराज 13वां ओवर कर रहे थे। उन्होंने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर की। टॉम लाथम की गेंद को भांप नहीं पाए थे और आखिरी मौके पर वह पॉइंट की दिशा में खेलना चाहते थे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विराट कोहली और केएल राहुल के बीच पहुंची।यहां न केवल विराट कोहली हटे, बल्कि गेंद के बेहद करीब रहे फील्डर केएल राहुल ने आंखें बंद कीं और खुद को लाइन से पूरी तरह से हटा लिया। यह देखकर रोहित शर्मा बुरी तरह से भड़क गए। हर कोई हैरान था। मोहम्मद सिराज को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि केएल राहुल ने लड्डू कैच छोड़ दिया। यहां वह 7 रन पर खेल रहे थे। जब वह कुलदीप की गेंद पर आउट हुए तो उनके नाम 15 रन थे, जबकि टीम का स्कोर 67 रन। अगर केएल राहुल यह कैच पकड़ लेते तो भारत को अधिक फायदा हो सकता था।इससे पहले बादल छाए रहने की स्थिति में हेनरी ने लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और 5-15 विकेट चटकाए और 100 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे विलियम ने अपनी अजीबोगरीब उछाल और लेंथ के मिश्रण से शानदार प्रदर्शन किया और 22 रन पर 4 विकेट चटकाए, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक विकेट लिया।श्रेयस अय्यर देखते रह गए, दिव्यांश सक्सेना छा गए थे.
. ज्वाला सिंह का एक और शिष्य धमाल मचाने को तैयारइससे पहले भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन था। भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर 46 है, वहीं विदेशी टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर और भी कम है। 2020 में एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 36 रन पर ढेर हो गया था, जो न केवल विदेशी टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, बल्कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में भी उनका सबसे कम स्कोर है।
Kl Rahul Tom Latham Rohit Sharma Angry On Kl Rahul Kl Rahul Poor Fielding Ind Vs Nz केएल राहुल रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आपको पता है कि केएल राहुल में क्या खूबी है? रोहित शर्मा ने क्यों दी टेस्ट स्क्वॉड में जगह, बताई वजहरोहित शर्मा साथी बल्लेबाज केएल राहुल के सपोर्ट में उतर आए हैं. हिटमैन ने बताया कि केएल राहुल को क्यों बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में मौका दिया गया है. केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया था. रोहित ने केएल राहुल की खूबियों को गिनाया जिसकी वजह से उन्हें टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
Read more »
IND vs BAN: लड्डू जैसा कैच देकर आउट हुए रोहित, डबल डिजिट पार करना हुआ मुश्किल, ये रिकॉर्ड करियर पर दाग है!Rohit Sharma: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के कप्तान एक बार फिर से दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके। रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित पहली पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ 6 रन ही पाए।
Read more »
WTC Points Table: न्यूजीलैंड का सफाया भारत को लगभग दिला देगा WTC फाइनल का टिकट, लेकिन पाकिस्तान...डिटेल से जानें गणितInd vs NZ: इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज टीम रोहित के लिए फाइनल के लिहाज से बहुत ही ज्यादा अहम है
Read more »
IND vs BAN Live Score: हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच, रिशाद हुसैन आउटLive Cricket Score Today, India vs Bangladesh 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम का सामना दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश से है।
Read more »
मुडा विवाद के बीच राहुल खड़गे ने जमीन का 'स्वामित्व' छोड़ामुडा विवाद के बीच राहुल खड़गे ने जमीन का 'स्वामित्व' छोड़ा
Read more »
IND vs NZ: এখন বোলারদের জমানা, ৯৯% গ্যারান্টি দেয় জেতার! মানসিকতা বদলের আওয়াজ তুললেন জিজিBlunt Gautam Gambhir Trashes Old Mindset Ahead Of IND vs NZ Series
Read more »
