Garud Puran: क्या सिर्फ बेटा ही दे सकता है मुखाग्नि? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं सही नियम

Garuda Purana News

Garud Puran: क्या सिर्फ बेटा ही दे सकता है मुखाग्नि? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं सही नियम
Garud Puran Last Rites RulesWho Can Perform Last Rites HinduMukhagni Rights Hindu Rituals

Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का बेटा नहीं है, तो अंतिम संस्कार रुकता नहीं है. ऐसी स्थिति में शास्त्र परिवार के अन्य करीबियों को यह जिम्मेदारी निभाने का अधिकार देते हैं. मुखाग्नि देना केवल पुत्र तक सीमित नहीं है. परिवार के अन्य सदस्य भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ ये कर्म कर सकते हैं.

Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक ग्रंथ है, जिसे 18 महापुराणों में गिना जाता है. यह ग्रंथ भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच संवाद के रूप में लिखा गया है.

इसमें जीवन, मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है. खासतौर पर यह ग्रंथ कर्मों के फल, स्वर्ग-नरक, पाप-पुण्य और आत्मा की स्थिति को समझाता है. और पढ़ेंगरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का क्या परिणाम होता है और मृत्यु के बाद आत्मा को किन-किन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है.

इसी वजह से हिंदू परंपरा में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद इस ग्रंथ का पाठ किया जाता है, ताकि आत्मा की शांति हो और परिवार को जीवन के सत्य का ज्ञान मिले. वहीं, गरुड़ पुराण में संस्कार से जुड़ी बातों का जिक्र भी किया गया है, जिसमें सबसे खास है अंतिम संस्कार. यानी जहां से व्यक्ति की अंतिम यात्रा शुरू हो जाती है.

दरअसल, गरुड़ पुराण में बताया गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किए जाने वाले कर्मकांडों में अंतिम संस्कार का बहुत खास महत्व होता है. माना जाता है कि सही विधि से किया गया अंतिम संस्कार आत्मा को शांति देता है और उसे मोक्ष की ओर ले जाने में मदद करता है. Advertisement क्या सिर्फ बेटे को ही होता है अधिकार?

अक्सर यह माना जाता है कि मुखाग्नि देने का हक केवल बेटे को ही होता है, लेकिन गरुड़ पुराण में ऐसा कोई कठोर नियम नहीं बताया गया है. परिस्थितियों के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य भी यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति का बेटा नहीं है, तो सबसे पहले यह जिम्मेदारी उसके पोते या परपोते को दी जाती है.

अगर वे भी न हों, तो परिवार के अन्य नजदीकी सदस्य जैसे भाई, भतीजा या रिश्तेदार अंतिम संस्कार कर सकते हैं. पत्नी और बेटी भी कर सकती हैं अंतिम संस्कारगरुड़ पुराण के अनुसार, यदि मृतक का कोई पुत्र नहीं है, तो उसकी पत्नी को भी मुखाग्नि देने और श्राद्ध करने का अधिकार होता है. आज के समय में बेटियां भी यह जिम्मेदारी निभा रही हैं.

कहीं भी यह साफ तौर पर नहीं कहा गया कि पुत्री अंतिम संस्कार नहीं कर सकती, इसलिए वह भी पूरे विधि-विधान से यह कर्म कर सकती है. खास परिस्थिति में और कौन दे सकता है मुखाग्नि? अगर परिवार में कोई करीबी सदस्य न हो, तो मृतक का शिष्य या कोई बेहद नजदीकी मित्र भी अंतिम संस्कार कर सकता है. यहां सबसे जरूरी बात यह मानी गई है कि संस्कार श्रद्धा और नियमों के साथ किया जाए.

Advertisement पिंडदान और तर्पण क्यों जरूरी? अंतिम संस्कार के बाद पिंडदान और तर्पण करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इन कर्मों से आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रेत योनि से मुक्त होकर पितृ लोक की ओर बढ़ती है. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Garud Puran Last Rites Rules Who Can Perform Last Rites Hindu Mukhagni Rights Hindu Rituals Hindu Funeral Rituals Rules Antim Sanskar Vidhi Garuda Purana Death Rituals Pinddaan Tarpan Importance Hindu Death Ceremony Rules Who Can Give Mukhagni Wife Daughter Last Rites Hindu Garuda Purana Facts गरुड़ पुराण गरुड़ पुराण अंतिम संस्कार नियम मुखाग्नि कौन दे सकता है हिंदू अंतिम संस्कार विधि पिंडदान तर्पण महत्व मृत्यु के बाद के नियम गरुड़ पुराण के नियम अंतिम संस्कार अधिकार बेटा न हो तो कौन करे अंतिम संस्कार पत्नी बेटी मुखाग्नि श्राद्ध कर्म नियम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Garud Puran: मृत्यु के बाद 13 दिन तक आत्मा क्या करती है? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराणGarud Puran: मृत्यु के बाद 13 दिन तक आत्मा क्या करती है? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराणGarud Puran: गरुण पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा तुरंत परलोक में नहीं जाती है. अंतिम संस्कार के बाद यह 13 दिन तक भूतल पर भ्रमण करती है. इस दौरान किए जाने वाले अनुष्ठान और प्रार्थनाएंं उसकी शांति और मोक्ष के लिए आवश्यक मानी जाती हैं ताकि आत्मा को सही मार्ग प्राप्त हो सके.
Read more »

Garud Puran: अंतिम सांस से पहले मिलते हैं 6 संकेत, यहां पढ़ें गरुड़ पुराण की रहस्यमयी बातेंGarud Puran: अंतिम सांस से पहले मिलते हैं 6 संकेत, यहां पढ़ें गरुड़ पुराण की रहस्यमयी बातेंधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा गरुड़ पुराण का पाठ करने से मृतक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण Garud Puran में मृत्यु से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे...
Read more »

Garud Puran: कर्मों के हिसाब से तय होती है अगले जन्म की योनि, जानें क्यों मिलता है चमगादड़ सांप और गिद्ध का जन्म!Garud Puran: कर्मों के हिसाब से तय होती है अगले जन्म की योनि, जानें क्यों मिलता है चमगादड़ सांप और गिद्ध का जन्म!Reincarnation Garud Puran: गरुड़ पुराण में जीवन और जीवन के बाद की बातों के बारे में गहराई और
Read more »

Garud Puran: मृत्यु अचानक नहीं आती! गरुड़ पुराण में बताए गए हैं अंतिम समय के ये विशेष संकेतGarud Puran: मृत्यु अचानक नहीं आती! गरुड़ पुराण में बताए गए हैं अंतिम समय के ये विशेष संकेतGarud Puran: गरुड़ पुराण में मृत्यु से पहले दिखाई देने वाले संकेतों का विस्तार से वर्णन मिलता है. परछाई का न दिखना, सपने में पूर्वजों का दिखना और यमदूतों के दर्शन जैसे संकेत अंतिम समय के करीब होने की ओर इशारा करते हैं. तो आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण क्या कहता है.
Read more »

Garud Puran: मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ते? गरुड़ पुराण में बताई गई इसकी वजहGarud Puran: मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ते? गरुड़ पुराण में बताई गई इसकी वजहGarud Puran: गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा और शव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मान्यताएं बताई गई हैं. जानें शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता है और किन कारणों से दाह संस्कार में देरी की जाती है.
Read more »

Garud Puran: पिता के जीवित रहते पुत्र को नहीं करने चाहिए ये 5 काम, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराणGarud Puran: पिता के जीवित रहते पुत्र को नहीं करने चाहिए ये 5 काम, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराणGarud Puran: गरुड़ पुराण में पिता के सम्मान और पारिवारिक मर्यादा को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं. जानें पिता के जीवित रहते पुत्र को कौन-से 5 काम नहीं करने चाहिए और इसके पीछे क्या धार्मिक व सामाजिक कारण बताए गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-05-07 23:16:31