Gold Silver Rate Today May 6, 2026: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड दिखा। चांदी मजबूत हुई। वहीं, सोना नुकसान के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर एमसीएक्स (MCX) पर सोना और चांदी दोनों फायदे में रहे। आइए, यहां इन दोनों कीमती धातुओं के दामों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानते...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड दिखाई दिया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख के साथ घरेलू बाजार में चांदी में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत चढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोना घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं में बढ़त का रुख रहा। सोना और चांदी फायदे में कारोबार कर रहे थे। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। दूसरी तरफ एमसीएक्स पर शुक्रवार रात 10.39 बजे दोनों कीमती धातुएं फायदे के साथ कारोबार कर रही थीं। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 141 रुपये यानी 0.06 फीसदी ऊपर थी। यह 2,44,036 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी। वहीं, सोने के भाव 305 रुपये यानी 0.20 फीसदी बढ़त में थे। यह पीली धातु 1,49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर थी। सराफा बाजार में क्या हुआ?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़ी। यह बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। सोमवार के कारोबारी सत्र में चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने के दाम 300 रुपये घटे। ये घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। सोने की कीमत सोमवार को 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, 'मंगलवार को भी सोने पर दबाव बना रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समग्र व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभावों को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।'उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास की नाजुक सुरक्षा स्थिति ने ऊर्जा-जनित महंगाई और केंद्रीय बैंकों की ओर से लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति जारी रहने की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।गांधी ने कहा, 'अब जब यह संघर्ष अपने दसवें सप्ताह में है तो बदलते व्यापक आर्थिक हालात के जवाब में निवेशक डॉलर और बॉन्ड को तरजीह दे रहे हैं। जबकि वे सोने से दूरी बनाए हुए हैं। इससे कीमती धातुओं पर दबाव और बढ़ रहा है।'ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चेनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में फिर से भड़की हिंसा ने चार सप्ताह से चल रहे संघर्ष-विराम के प्रयासों को लेकर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।प्रमुख शहरों में सोने का रेट शहर 24K 22K 18K दिल्ली ₹149230 ₹136900 ₹112040 मुंबई ₹149180 ₹136750 ₹111890 कोलकाता ₹149180 ₹136750 ₹111890 चेन्नई ₹150770 ₹138200 ₹115300 लखनऊ ₹149230 ₹136900 ₹112040 कानपुर ₹149230 ₹136900 ₹112040 पटना ₹149230 ₹136800 ₹111940 जयपुर ₹149230 ₹136900 ₹112040 इंदौर ₹149230 ₹136800 ₹111940 भोपाल ₹149230 ₹136800 ₹111940 स्रोत- गुड रिटर्न्सअंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हालअंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.08 फीसदी बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा। इसका कारण वाणिज्यिक जहाजों को अमेरिकी सेना की ओर से सुरक्षा दिए जाने की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतों का नरम पड़ना था। हालांकि, तेल की कीमतों में यह गिरावट मुमकिन है कि अस्थायी होगी।
चांदी कीमत आज सोने-चांदी की कीमत सोने का भाव चांदी का भाव Gold Price Today Silver Price Today Gold-Silver Price Gold Rate Silver Rate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
4 मई का राशिफल: मकर राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और कुंभ राशि वालों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती हैAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (4 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
Gold Price Today: चांदी का बढ़ा रेट, सोना हो गया सस्ता, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड की कीमतGold-Silver Prices Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 4 मई 2026 को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है. जबकि चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. IBJA पर जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.
Read more »
Gold Silver Price Today May 5: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, अपने शहर में 24K, 22K, 18K का भाव चेक कर लेंGold Silver Rate Today May 5, 2026: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी अलग रुझान देखने को मिला। चांदी उछली। वहीं सोना टूटकर बंद हुआ। वहीं, एमसीक्स (MCX) पर सोना और चांदी दोनों लुढ़क गए। आइए, यहां इन दोनों कीमती धातुओं के दामों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानते...
Read more »
Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी; चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेटGold Silver Price Today: सोने के भाव में मामूली तेजी देखी जा रही है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में MCX पर सोने और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव Gold Silver Price बना हुआ है।
Read more »
5 मई का राशिफल: सिंह और कुंभ राशि वालों की तरक्की के योग हैं, वृष राशि वालों को नौकरी की खुशखबरी मिल सकती हैAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (5 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
Gold Silver Price: पश्चिम एशिया के तनाव से चांदी 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार; सोने पर दबाव जारीपश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच मंगलवार को कमोडिटी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक ओर जहां चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया
Read more »
