Beyond the Breaking News

French Open: फोंसेका ने किया बड़ा उलटफेर, जोकोविच फ्रेंच ओपन से बाहर; टूर्नामेंट को मिलेगा नया चैंपियन

Novak Djokovic News

French Open: फोंसेका ने किया बड़ा उलटफेर, जोकोविच फ्रेंच ओपन से बाहर; टूर्नामेंट को मिलेगा नया चैंपियन
Joao FonsecaFrench Open 2026Roland Garros

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारकर

French Open: फोंसेका ने किया बड़ा उलटफेर, जोकोविच फ्रेंच ओपन से बाहर; टूर्नामेंट को मिलेगा नया चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}} French Open: फोंसेका ने किया बड़ा उलटफेर, जोकोविच फ्रेंच ओपन से बाहर; टूर्नामेंट को मिलेगा नया चैंपियन24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारकर बाहर हो गए। दो सेट की बढ़त गंवाने वाले जोकोविच ने टूर्नामेंट में वापसी को लेकर भी अनिश्चितता जताई। उनकी हार के साथ ही पेरिस में पहली बार कोई नया पुरुष ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनेगा।फ्रेंच ओपन 2026 में शुक्रवार को ऐसा नतीजा देखने को मिला जिसने टेनिस जगत को चौंका दिया। 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारकर बाहर हो गए। रोलां गैरो के कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो सेट 6-4, 6-4 से अपने नाम किए थे। ऐसा लग रहा था कि अनुभवी खिलाड़ी आसानी से अगले दौर में पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह बदल गया। फोंसेका ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले तीन सेट 6-3, 7-5 और 7-5 से जीत लिए और पांच सेट तक चले इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर कर दिया। इस साल जोकोविच के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर था। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे, जबकि गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज चोट के कारण भाग नहीं ले सके। ऐसे में माना जा रहा था कि जोकोविच रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सकते हैं। लेकिन फोंसेका के हाथों मिली हार के साथ उनकी यह उम्मीद भी खत्म हो गई। जोकोविच की विदाई के साथ ही यह भी तय हो गया कि पेरिस में इस बार पुरुष एकल वर्ग को एक नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन मिलेगा। ओपन एरा में यह पहला मौका होगा जब फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 दौर में कोई पूर्व पुरुष ग्रैंड स्लैम विजेता मौजूद नहीं होगा।हार के बाद सबसे बड़ा सवाल उनके भविष्य को लेकर उठा। 39 वर्षीय जोकोविच से पूछा गया कि क्या यह फ्रेंच ओपन में उनका आखिरी मैच था और क्या वे अगले साल वापसी करेंगे?

इस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। जोकोविच ने कहा, 'मुझे नहीं पता।' जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या वह फ्रेंच ओपन में अपने करियर का अंत करने के लिए तैयार हैं, तब भी उनका जवाब वही रहा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता।' इसके बाद उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, 'अभी इस बारे में सोचना काफी मुश्किल है, आप लोग मेरी स्थिति समझ सकते हैं।'मैच के बाद जोकोविच ने रोलां गैरो के दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वीकार किया कि मुकाबले के अंतिम चरण में शारीरिक रूप से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। जोकोविच ने कहा, 'मैच के आखिर में कई बार मुझे लगा कि मैं मुश्किल से अपने पैरों पर खड़ा हूं। लेकिन जब मैंने दर्शकों की तरफ देखा और उनका समर्थन महसूस किया तो वह अनुभव सचमुच जादुई था।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर मैं हार की निराशा और नकारात्मक विचारों को अलग रख दूं तो मुझे अपने सफर और यहां मिले अनुभवों पर गर्व है। मैं इस तरह के अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं।'जोकोविच पहले संकेत दे चुके हैं कि वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक तक खेलना चाहते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस अब उनके लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने आखिरी बार 2023 यूएस ओपन में ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इसके बाद वह कई बड़े टूर्नामेंटों में सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचे, लेकिन पांच सेट के लंबे मुकाबलों में पहले जैसी निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं। फोंसेका के खिलाफ मैच में भी दो सेट की बढ़त के बावजूद शारीरिक थकान और लय में गिरावट साफ दिखाई दी।जोकोविच की हार को कई विशेषज्ञ पुरुष टेनिस में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मान रहे हैं। फोंसेका जैसे युवा खिलाड़ी अब बड़े मंच पर दिग्गजों को चुनौती ही नहीं दे रहे, बल्कि उन्हें हराकर आगे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ यह नहीं है कि जोकोविच अगला ग्रैंड स्लैम जीत पाएंगे या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या टेनिस जगत रोलां गैरो में उनके आखिरी अध्याय का गवाह बन चुका है। फिलहाल इसका जवाब खुद जोकोविच के पास भी नहीं है।in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and moreहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Joao Fonseca French Open 2026 Roland Garros Grand Slam Jannik Sinner Carlos Alcaraz Atp Tennis Tennis News Roland Garros 2026 Sports News In Hindi Tennis News In Hindi Tennis Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जनगणना फार्म ऑनलाइन खुद भी भर सकेंगे लोग, पूछे जाएंगे 33 सवाल; पहली जून से खुल जाएगा पोर्टल - shimla census online forms open june 1st 33 questions askedजनगणना फार्म ऑनलाइन खुद भी भर सकेंगे लोग, पूछे जाएंगे 33 सवाल; पहली जून से खुल जाएगा पोर्टल - shimla census online forms open june 1st 33 questions askedशिमला में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें लोग 1 जून से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं फॉर्म भर सकेंगे। पहले चरण में घरों की जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और जागरूकता स्टॉल भी लगाए गए हैं।
Read more »

French Open: अंपायर से बोले मुझे उल्टी आ रही है, मैच के दौरान अचानक यानिक सिनर की तबीयत बिगड़ी, टूर्नामेंट से हुए बाहर | Jannik Sinner Knocked Out Of French Open 2nd Round After Felt DizzyFrench Open: अंपायर से बोले मुझे उल्टी आ रही है, मैच के दौरान अचानक यानिक सिनर की तबीयत बिगड़ी, टूर्नामेंट से हुए बाहर | Jannik Sinner Knocked Out Of French Open 2nd Round After Felt Dizzyयानिक सिनर के खिलाफ यह ऐतिहासिक मुकाबला सेरुंडोलो ने 3-6, 7-6, 6-4, 3-6, 6-2 से जीता। यह मुकाबला करीब 4 घंटे तक चला।
Read more »

French Open 2026: दो सेट जीतने के बाद भी हार गए यानिक सिनर, भीषण गर्मी बनी विलेन; जानिए पूरा मामलाFrench Open 2026: दो सेट जीतने के बाद भी हार गए यानिक सिनर, भीषण गर्मी बनी विलेन; जानिए पूरा मामलाफ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब विश्व नंबर-1 यानिक सिनर दो सेट की बढ़त के बावजूद अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल
Read more »

Singapore Open 2026: सिंधू-लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में, प्रणॉय बाहर - singapore open pv sindhu lakshya sen advance to quarterfinalsSingapore Open 2026: सिंधू-लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में, प्रणॉय बाहर - singapore open pv sindhu lakshya sen advance to quarterfinalsदो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, एचएस प्रणय टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जबकि सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
Read more »

‘महिला को अंपायरिंग नहीं करनी चाहिए…’ मैच हारने के बाद पैराग्वे के खिलाड़ी ने दिया विवादित बयान, लगा करीब एक करोड़ का जुर्माना | French Open Player Sparks Sexism Storm By Claiming His Match Should Not Have Been Umpired By A Woman‘महिला को अंपायरिंग नहीं करनी चाहिए…’ मैच हारने के बाद पैराग्वे के खिलाड़ी ने दिया विवादित बयान, लगा करीब एक करोड़ का जुर्माना | French Open Player Sparks Sexism Storm By Claiming His Match Should Not Have Been Umpired By A Womanलोकल बॉय होने के कारण कुआमे को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। जिसके चलते मैच हारने के बाद वालेजो काफी नाराज नजर आए और उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के हाई-वोल्टेज मैच में महिला अंपायर नहीं होनी चाहिए।
Read more »

French Open 2026: स्वियातेक-कोस्त्युक आसान जीत के साथ चौथे दौर में बनाई जगह, जोकोविक और ज्वरेव के लिए बड़ा मौका - french open 2026 swiatek and kostyuk advance to fourth round with easy wins big opportunity for djokovic and zverevFrench Open 2026: स्वियातेक-कोस्त्युक आसान जीत के साथ चौथे दौर में बनाई जगह, जोकोविक और ज्वरेव के लिए बड़ा मौका - french open 2026 swiatek and kostyuk advance to fourth round with easy wins big opportunity for djokovic and zverevइगा स्वियातेक और मार्ता कोस्त्युक फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंच गईं, जहां अब उनका आमना-सामना होगा। पुरुष वर्ग में सिनर के बाहर होने और अलकराज की गैरमौजूदगी से नोवाक जोकोविक और एलेक्जेंडर ज्वेरेव जैसे खिलाड़ियों के लिए खिताब जीतने का बड़ा मौका बन गया...
Read more »



Render Time: 2026-05-31 02:16:30