सीबीएसई ने 1 जून 2026 को री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को फिर से लॉन्च किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण छात्र लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. इससे छात्रों और अभिभावकों में तनाव बढ़ गया है क्योंकि री-इवैल्यूएशन के लिए सीमित समय है. बोर्ड की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है.
CBSE Re-evaluation: दावों की खुली पोल! 1 जून को दोबारा लॉन्च हुआ पोर्टल, लेकिन आज भी खुल नहीं रही वेबसाइट! सीबीएसई ने 1 जून 2026 को री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को फिर से लॉन्च किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण छात्र लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं.
इससे छात्रों और अभिभावकों में तनाव बढ़ गया है क्योंकि री-इवैल्यूएशन के लिए सीमित समय है. बोर्ड की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है. छात्र और अभिभावक इस तकनीकी समस्या के कारण निराश हैं और बोर्ड से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.
सीबीएसई के उन लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम था, जो अपने बोर्ड रिजल्ट के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और पुनर्मूल्यांकन का इंतजार कर रहे थे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, यानी 1 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर अपने री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को दोबारा लॉन्च तो कर दिया, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.
पोर्टल लॉन्च होने के बावजूद छात्रों को भारी निराशा हाथ लगी है, क्योंकि वेबसाइट अब भी पूरी तरह से इनएक्सेसिबल है और खुल नहीं रही है. आपको बता दें कि सीबीएसई ने पहले इस री-इवैल्यूएशन पोर्टल को 29 मई को ही खोलने का फैसला किया था. लेकिन आखिरी वक्त पर बोर्ड ने इसकी तारीख बढ़ाकर 1 जून कर दी थी.
तब बोर्ड की तरफ से दलील दी गई थी कि वे छात्रों को एक बेहद 'पारदर्शी और ग्लिच-फ्री' सिस्टम देना चाहते हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो. लेकिन आज जब घोषित तारीख पर सुबह से ही छात्रों ने मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए लॉगिन करने की कोशिश की, तो उनके हाथ सिर्फ असमंजस और 'एरर' के मैसेज लगे. कई घंटों की मशक्कत के बाद भी छात्र पोर्टल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.
'17 साल के एंटी नेशनल एजेंट्स... ', राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से की बातQR कोड पर प्रैंक, पेपर में ओरी, अब कॉपियों में गड़बड़ी CBSE का 'मेस'नंबरों के हेरफेर से पहले ही परेशान छात्र और उनके अभिभावक इस नए तकनीकी झटके से गहरे मानसिक तनाव में हैं. सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि री-इवैल्यूएशन के लिए बेहद सीमित समय मिलता है, और ऐसे में पोर्टल का काम न करना छात्रों का कीमती वक्त बर्बाद कर रहा है.
इस पूरे तकनीकी ग्लिच और गड़बड़ी को लेकर जब 'इंडिया टुडे' ने सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क साधने और उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो बोर्ड की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. अधिकारियों की इस खामोशी ने छात्रों की उलझन को और ज्यादा बढ़ा दिया है. अब देखना यह होगा कि बोर्ड इस तकनीकी खामी को कब तक दुरुस्त करता है, ताकि बच्चों का साल और भविष्य दांव पर न लगे.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने बनाया खुद का ऑर्गेनिक बगीचा, बन गए किसानसूर्या की हत्या करने वाले असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, एक दिन पहले एनकाउंटर में हुआ था ढेरगूगल, माइक्रोसॉफ्ट से लेकर उबर तक! AI के नाम पर लाखों लोगों की छंटनी के बाद मुश्किल में कंपनियां6 आपराधिक मामले, दबंग अंदाज और पुरानी रंजिश...
मुजफ्फरपुर के शातिर बदमाश गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्याबंगाल: दक्षिण 24 परगना में TMC सांसद के दफ्तर में तोड़फोड़, तसले भी उठा ले गए लोग
Re Evaluation Board Results Student Login Issue Technical Glitch Education Board Exam Results Verification Portal Student Stress CBSE Portal Issue
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE: सीबीएसई के ऑनमार्क पोर्टल में मिली सुरक्षा खामियां, साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सुधार कार्यCBSE OnMark Portal: सीबीएसई ने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आई सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम तैनात
Read more »
'आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!': CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज'आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!': CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज
Read more »
TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दामTOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम top news rcb wins ipl trophy rahul gandhi cbse
Read more »
संसदीय समिति आज NEET, NTA और CBSE परीक्षाओं के मुद्दों की समीक्षा करेगीसंसदीय समिति नई दिल्ली में होने वाली बैठकों में NEET, NTA और CBSE परीक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा करेगी
Read more »
'गलती CBSE की, सजा बच्चों को': री-इवैल्यूएशन फीस पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इससे कमाई कर रही है सरकार'गलती CBSE की, सजा बच्चों को': री-इवैल्यूएशन फीस पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इससे कमाई कर रही है सरकार 'CBSE's Mistake, Students Punished': Rahul Gandhi Slams
Read more »
CBSE Class 12th: आज से शुरू होना था पुनर्मूल्यांकन आवेदन, लेकिन वेबसाइट पर दिख रहा ‘Under Maintenance’ संदेश,CBSE Re-evaluation Portal 2026: सीबीएसई कक्षा 12 के री-इवैल्युएशन और पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज के लिए 2026 पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
Read more »




