Beyond the Breaking News

CBI ने 3 लाख रुपए घूस लेते BJP नेता को पकड़ा, रेड में 50 लाख कैश बरामद

राजनीति News

CBI ने 3 लाख रुपए घूस लेते BJP नेता को पकड़ा, रेड में 50 लाख कैश बरामद
CBIBJP नेतारिश्वत

सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास 50 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं।

CBI ने 3 लाख रुपए घूस लेते BJP नेता को पकड़ा, रेड में 50 लाख कैश बरामद मेरठ में कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता डॉ.

सतीश चंद्र शर्मा को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने कैंट बोर्ड में पार्किंग ठेका रिन्यू कराने के नाम पर एक ठेकेदार से 3 लाख रुपए की रिश्वत ली। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम स्थित अंसल टाउन में उनके आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें पार्किंग ठेका रिन्यू किए जाने पर फैसला होना था। इसी ठेके को रिन्यू कराने के नाम पर डॉ.

सतीश चंद्र शर्मा ने ठेकेदार से 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत के आधार पर CBI ने जाल बिछाया। शुक्रवार को सीबीआई टीम का एक सदस्य ठेकेदार के रिश्तेदार के रूप में डॉ.

शर्मा के घर पहुंचा था। जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, पहले से मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमों ने आवास की गहन तलाशी ली। इस दौरान 50 लाख रुपए से अधिक नगदी बरामद हुई। साथ ही कई फाइलें और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनमें लेन-देन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, CBI मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार देर रात CBI की टीम ने डॉ. सतीश शर्मा के घर में रेड मारी।चौथी बार नामित हुए कैंट बोर्ड के सदस्य डॉ.

सतीश शर्मा पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर हैं। वह केंद्र सरकार के मंत्रालय की ओर से कैंट बोर्ड के नामित सदस्य हैं। डॉ. सतीश शर्मा मूलरूप से लालकुर्ती इलाके में रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अंसल टाउन में एक आलीशान मकान में रहते हैं। डॉ.

शर्मा पिछले चौथी बार कैंट बोर्ड में नामित सदस्य बने हुए हैं। कैंट बोर्ड में चुनाव नहीं होने के कारण उन्हें नामित सभासद के रूप में नियुक्त किया जाता रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक थी। इस बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई और बीजेपी सांसद अरूण गोविल सहित कैंट बोर्ड के अधिकारी और सदस्य शामिल होने वाले थे। इस दौरान यहां पर पार्किंग ठेका, कैंटीन का रिन्यू सहित कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी।ठेका रिन्यू कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कैंट बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, भाजपा सांसद अरुण गोविल समेत कैंट बोर्ड के अधिकारी और सदस्य शामिल होने वाले थे। बैठक में पार्किंग ठेकों और कैंटीन के रिन्यूवल सहित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। आरोप है कि बैठक से पहले कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ.

सतीश शर्मा ने बालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार गंगानगर निवासी विक्की से गांधीबाग समेत कई पार्किंग ठेकों का रिन्यूअल कराने के बदले 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद दोनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई और आखिरकार 3 लाख रुपए में सौदा तय हो गया।बताया गया कि डॉ. शर्मा ने ठेकेदार को शुक्रवार को अपने अंसल टाउन स्थित आवास पर रकम लेकर आने के लिए कहा था। इस दौरान ठेकेदार विक्की ने पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में उसने गाजियाबाद स्थित सीबीआई कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जांच एजेंसी को सौंप दी।शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने डॉ.

सतीश शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार की। शुक्रवार देर शाम जब ठेकेदार विक्की रिश्वत की रकम लेकर अंसल टाउन स्थित आवास पर पहुंचा, तब उसके साथ सीबीआई का एक सदस्य रिश्तेदार बनकर मौजूद था। जैसे ही डॉ.

शर्मा ने कथित रूप से रिश्वत की रकम स्वीकार की, सीबीआई टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद बाहर तैनात अन्य अधिकारी भी घर के अंदर पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी।गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आवास की तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इनमें लेन-देन और कथित रिश्वतखोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मौजूद हो सकते हैं। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुटी है और जब्त किए गए दस्तावेजों के साथ अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।सूत्रों के मुताबिक, नए मॉल से जुड़े एक ठेकेदार ने भी पहले डॉ.

शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। सीबीआई अब इस पहलू की भी जांच कर रही है। वहीं टीम लालकुर्ती स्थित उनके होम्योपैथिक क्लीनिक की भी पड़ताल कर रही है।BJP सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा- पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। इस मामले पर राज्यसभा सांसद डॉ.

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा- हमें मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा- मामले की जांच जारी है, इसलिए इस विषय पर अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर ने कहा- पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसके संबंध में सेक्शन-34 के तहत प्रस्ताव बनाया जाता है। जैसे ही मेरे पास सीबीआई का पत्र आएगा, हम प्रस्ताव तैयार कर उसे रक्षा मंत्रालय को भेज देंगे। पार्किंग टेंडर के जिस मामले को लेकर यह कार्रवाई हुई है, उसके टेंडर के नवीनीकरण से संबंधित कोई प्रस्ताव आज की बैठक में नहीं आया। यह मनोनीत सदस्य से जुड़ा मामला है। इससे पहले भी जिन मामलों में सीबीआई ने कार्रवाई की है, उनमें हमारी ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह के भ्रष्टाचार की घटनाएं न हों। कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर ने कहा- टेंडर के नवीनीकरण से संबंधित कोई प्रस्ताव आज की बैठक में नहीं आया।योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला:मेरठ में कान पकड़कर माफी मांगी, बोला- गलती हो गई, अब ऐसा नहीं होगा मेरठ में CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिसवालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस जब उसे थाने से बाहर लेकर आई तो वह लंगड़ाता दिखा। उसने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि गलती हो गई। अब ऐसा नहीं होगा। आज यानी शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।साहब के चेलों ने डिप्टी CMO को गरियाया, चमत्कारिक ढंग से दरोगा अरेस्टयूपी में इस साल सूखे के आसार, मानसून लेट हुआ:मां-बाप आगरा डीएम के सामने फूट-फूटकर रोए:मौसम विभाग की चेतावनी-3 घंटे में आंधी-तूफान की संभावनागुना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर बिजली गिरीश्रीगंगानगर में तेज आंधी, दिन में छाया अंधेराशेर-लेपर्ड के लिए फव्वारे,45 डिग्री में भी हींग-कचौरी डिमांड मेंआगरा में आंधी-बारिश से बदला मौसममेरठ में अगले तीन दिन बारिश और आंधी के आसार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

CBI BJP नेता रिश्वत गिरफ्तारी 50 लाख कैश बरामद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में भाजपा ने 5 नए जिलाध्यक्ष घोषित किए: वाराणसी में राम सकल पटेल को जिम्मेदारी मिलीयूपी में भाजपा ने 5 नए जिलाध्यक्ष घोषित किए: वाराणसी में राम सकल पटेल को जिम्मेदारी मिलीUttar Pradesh BJP appoints 5 new district presidents for Avadh, Kashi & Gorakhpur regions. Follow latest UP BJP news & updates.
Read more »

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, होगी आमने-सामने पूछताछ - twisha sharma case giribala samarth singh on 5day cbi remandट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, होगी आमने-सामने पूछताछ - twisha sharma case giribala samarth singh on 5day cbi remandट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
Read more »

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह और समर्थ पांच दिन की सीबीआई हिरासत मेंTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह और समर्थ पांच दिन की सीबीआई हिरासत मेंTwisha Sharma Case: Major Action Taken Mother-in-Law Giribala Singh and Samarth Sent to Five-Day CBI Custody
Read more »

‘BJP के समय हर काम में 50% कमीशन है’, हमीरपुर हादसे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, सरकार से कर दी बड़ी मांग | Hamirpur Bridge Accident Akhilesh Yadav Attacked Bjp‘BJP के समय हर काम में 50% कमीशन है’, हमीरपुर हादसे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, सरकार से कर दी बड़ी मांग | Hamirpur Bridge Accident Akhilesh Yadav Attacked BjpHamirpur Accident: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने हमीरपुर में हुए पुल हादसे (Hamirpur Bridge Accident) पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप (Corruption Allegations Against BJP) लगाए...
Read more »

CBI ने Reliance ADA Group मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल की, जानें FIR में क्या थे आरोपCBI ने Reliance ADA Group मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल की, जानें FIR में क्या थे आरोपकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने Reliance ADA Group से जुड़े मामलों में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. CBI ने 29 मई 2026 को RC0742025E0005 मामले में मुंबई स्थित विशेष CBI अदालत में 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की.
Read more »

मेरठ कैंट बोर्ड के भाजपा सदस्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआइ ने की कार्रवाई; पार्किंग ठेके के नाम पर ली थी रिश्वत - cbi arrests bjp member in meerut cantt board bribe caseमेरठ कैंट बोर्ड के भाजपा सदस्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआइ ने की कार्रवाई; पार्किंग ठेके के नाम पर ली थी रिश्वत - cbi arrests bjp member in meerut cantt board bribe caseसीबीआइ ने मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत भाजपा सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को पार्किंग ठेके के नवीनीकरण के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीबीआइ ने उनके आवास और क्लीनिक पर पड़ताल की और रिश्वत की रकम जब्त की।
Read more »



Render Time: 2026-05-31 19:14:30