National News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | PM Modi | Narendra Modi | AI Impact Summit 2026 PM Modi will inaugurate today | AI Impact Summit 2026 held at Bharat Mandapam | AI Impact Summit 2026 schedule | India AI Summit | देश
"AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शुरुआत हो रही है. इस बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे करेंगे. उद्घाटन के कारण प्रदर्शनी क्षेत्र आज आम लोगों के लिए बंद रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से यह प्रदर्शनी सभी के लिए खोल दी जाएगी.
यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा.Advertisment समिट के बारे में जानकारी इस समिट के साथ आयोजित एआई इम्पैक्ट एक्सपो में दुनिया भर की नई तकनीकों और एआई से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं. यहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, सरकारी विभाग और अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं. एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी और लाइव डेमो होंगे, जिन्हें "लोग, ग्रह और उन्नति" जैसे विषयों पर तैयार किया गया है. STORY | India AI Impact Summit: Restricted access on Day 1, expo to open for all from Feb 17Entry to the India AI Impact Summit 2026 will have some restrictions on the first day of the event, and the expo being organised along with it will open for all from February 17,… pic.twitter.com/SINyMiWgzq — Press Trust of India February 15, 2026 इस आयोजन में 600 से अधिक स्टार्टअप अपने नए और उपयोगी एआई समाधान दिखाएंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और अन्य देशों सहित कुल 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देंगे. कार्यक्रम के दौरान 500 से ज्यादा सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,000 से अधिक विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे. इन सत्रों में एआई के भविष्य, उसके उपयोग और समाज पर उसके प्रभाव पर चर्चा होगी. अनुमान है कि इस समिट में 25 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा के लिए दिल्ली में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और 500 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. NDRF की टीमें भी तैनात हैं. कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समिट में होंगे शामिल इस समिट में सिर्फ टेक लीडर्स ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर दुनिया के कई ताकतवर देशों के नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे. इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज शामिल हैं. इसके अलावा भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस जैसे देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इस चर्चा में शामिल होंगे. कुल 45 से ज्यादा देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान भारत में होंगे. AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शेड्यूल आज होगा प्रमुख नेताओं के मुख्य भाषण विशेषज्ञों के साथ होगी राउंडटेबल चर्चा पॉलिसी से जुड़े पैनल डिस्कशन इंडिया एआई एक्स्पो का उद्घाटन 17 फरवरी का शेड्यूल अलग-अलग क्षेत्रों में AI से जुड़ी बातचीत और चर्चाएं नॉलेज कॉम्पेंडिया की लॉन्चिंग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, लैंगिक समानता और दिव्यांगजन जैसे विषयों पर रिपोर्ट जारी 18 फरवरी का शेड्यूल रिसर्च संगोष्ठी देश-विदेश के शिक्षाविद और थिंक टैंक शोध, नए निष्कर्ष और नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पेश करेंगे CEO राउंडटेबल, जिसमें जिम्मेदार AI और निवेश के रास्ते पर चर्चा होगी GPAI कांउसिल की बैठकें अब तक की प्रगति की समीक्षा 19 फरवरी का शेड्यूल पीएम मोदी आधिकारिक तौर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसे 100 से ज्यादा ग्लोबल दिग्गज पीएम मोदी के साथ एक मेज पर बैठक करेंगे इसमें भारत में एआई सेक्टर में बड़े निवेश और रणनीतिक पार्टनरशिप पर अहम फैसले होंगे 20 फरवरी का शेड्यूल GPAI काउंसिल की मीटिंग सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे यह भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट आज से शुरू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी"
PM Modi Ai Impact Summit 2026 National News
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India AI Impact Summit 2026: भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के CEOIndia AI Impact Summit 2026: दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों के CEO और दूसरे अधिकारी भारत आ रहे हैं. ये लोग 16 फरवरी से शुरू होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आप भी हिस्सा ले सकते हैं. इसका प्रॉसेस बहुत आसान है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Read more »
सर्वजन हिताय के मंत्र से दुनिया जीतेगा भारत! PM मोदी के कॉल पर दिल्ली आ रहे हैं 20 देशों के नेता, ये रही मेहमानों की लिस्टIndia-AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से दुनिया की नजरें हैं. भारत मंडपम में होने वाले 16 से 20 फरवरी तक AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए दुनिया भर टेक दिग्गज भारत पहुंच रहे हैं.
Read more »
India AI Impact Summit 2026: पूर्वोत्तर भारत के 'IT Hub' के रूप में उभरेगा बिहार, भारत मंडपम में दिखेगी ताकतIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में सोमवार से शुरू होने जा रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026' में बिहार के इनोवेटर भी अपनी तकनीक और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार पैवेलियन का उद्घाटन...
Read more »
AI Summit 2026: 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के PM, बड़े-बड़े CEO भारत के मंच परIndia AI Summit 2026: भारत एक बार फिर से दुनिया का विशाल मंच बनने जा रहा है। सोमवार से दिल्ली में पांच दिवसीय इंडिया AI इंपैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) की शुरुआत हो रही है। इसमें दुनियाभर से करीब दो लाख लोगों के जुटने की संभावना है। जिनमें 7 देशों के राष्ट्रपति (Presidents Of Seven Countries) और उपराष्ट्रपति 9 देशों के प्रधानमंत्री...
Read more »
AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट आज से शुरू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरीAI Impact Summit 2026 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी. भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में होगा आयोजन, 20 वैश्विक नेता लेंगे हिस्सा. दिल्ली एनसीआर। राज्य
Read more »
India AI Impact Summit 2026: एआई ‘महाकुंभ’ की शुरुआत, PM मोदी कब होंगे शामिल? जानें खास बातेंPM Modi India AI Impact Expo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इसी एक्सपो के साथ ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ का भी आयोजन हो रहा है। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी 19 फरवरी को करेंगे। देश-विदेश से दिग्गज हस्तियां, तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री इस...
Read more »




